Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कांग्रेस नेता संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन, यात्रा रोकी गई

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रहे चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।
Santokh Chowdhary

कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद संतोख चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार को निधन हो गया, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। वह 76 वर्ष के थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रहे चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।

image

यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया।

चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया और ऐसा बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अस्पताल गए हैं।

इससे पहले, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह लुधियाना के लाढ़ोवाल से आगे बढ़ी थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मान ने ट्वीट किया, ‘‘जलंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है।’’

कांग्रेस के पूर्व नेता अमरिंदर सिंह ने भी चौधरी के निधन पर शोक जताया।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

कांग्रेस के कई नेता अस्पताल गए हैं।

यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest