Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

अफ़्रीका में कोविड-19 से मौत में वृद्धि, संक्रमण की कुल संख्या 3.1 मिलियन से अधिक

लगभग 1.26 मिलियन कोविड-19 संक्रमण के मामलों के साथ दक्षिण अफ़्रीका पहले पायदान पर है वहीं इसके बाद मोरक्को, ट्यूनीशिया और ईजिप्ट हैं।
अफ़्रीका

अफ्रीका में COVID-19 संक्रमण की कुल संख्या 31 जनवरी को 3.1 मिलियन से अधिक हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जेएचयूके सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों के अनुसार 31,19,119 संक्रमित मरीजों में से 74,756 मरीज की मौत हो गई है जबकि 25,47,006 ठीक हुए हैं।

पिछले दो हफ्तों में इस महाद्वीप में 31 दिसंबर को दर्ज किए गए 27,28,817 मामलों में से लगभग 10,000 न मौत के मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमण की संख्या 3,90,302 तक पहुंच गई है।

लगभग 1.26 मिलियन मामलों के साथ दक्षिण अफ्रीका में इस महाद्वीप में COVID-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। कुल मौत का आंकड़ा 35,000 से अधिक हो गया है। केवल बुधवार को 806 मौत हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे अधिक मामले इस महाद्वीप के उत्तरी भाग के देशों में हैं। इस महाद्वीप में 4,53,789 मामलों के साथ मोरक्को दूसरे स्थान पर है इसके ट्यूनीशिया और मिस्र है जहां क्रमशः1,68,568 और 1,51,723 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस महाद्वीप के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में मामले की संख्या 10 जनवरी को 1,00,000 अंक को पार कर गई और तब से यह 4,000 से अधिक हो गया है। इस देश में जांच को लेकर चिंताएं हैं। 27 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच किए गए जांच में हर छह लोगों में से एक का जांच पॉजिटिव पाया गया।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रमफोसा ने अफ्रीकी संघ (एयू) क अध्यक्ष के रूप में एक बयान में कहा है कि "हमने अब तक तीन बड़े आपूर्तिकर्ताः फाइजर, एस्ट्राजेनेका (भारतीय सीरम इंस्टिच्यूट के माध्यम से) और जॉनसॉन से 270 मिलियन टीके देने का करार किया है” अफ्रीकी संघ ने 10 सदस्यीय अफ्रीक वैक्सीनेशन अक्विजिशन टास्क टीम (एवीएटीटी) का गठन किया है।

उम्मीद है कि इनमें से कम से कम 50 मिलियन टीके अप्रैल से जून की अवधि में उपलब्ध कराए जाएंगे। एसए न्यूज के रिपोर्ट के अनुसार "टीकों के वितरण पर सदस्य देश अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं या Afreximbank द्वारा दी गई पांच साल तक की किस्त भुगतान सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।"

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार एयू के सदस्य देश द्वारा ऑर्डर करने के बाद Afreximbank "सदस्य देशों की ओर से निर्माताओं को 2 बिलियन डॉलर तक की अग्रिम खरीद की प्रतिबद्धता की गारंटी प्रदान करेगा।"

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest