NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
जॉर्ज फ़्लॉयड हत्या मामला : चारों आरोपी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज
मुख्य आरोपी पर पहले लगे हत्या की धारा को बढ़ा दिया गया है, जबकि बाक़ी तीन आरोपियों जिनपर पहले कोई धारा नहीं लगी थी, उन पर हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
04 Jun 2020
जॉर्ज फ़्लॉयड

3 जून बुधवार को जॉर्ज फ़्लॉयड की हत्या के मामले में मिनियापोलिस के चारों पूर्व पुलिस कर्मियों पर हत्या की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। ये जानकारी मिनसोटा के अटॉर्नी जनरल कीथ एलिसन ने दी।

इस मामले के मुख्य आरोपी डेरेक शौविन पर अब सेकंड डिग्री हत्या का मामला चलाया जाएगा। बाक़ी तीन आरोपी पुलिसवालों पर हत्या में साथ देने और उकसाने के मामले चलाये जाएंगे।

ये ऐलान देश भर में 8 दिन से हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद किया गया है। जब हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित हुआ, उसके कुछ ही घंटों बाद चारों पुलिस कर्मियों को बर्ख़ास्त कर दिया गया था। हालांकि सिर्फ़ शौविन पर सेकंड डिग्री होमिसाइड और थर्ड डिग्री मर्डर की धारा लगाई गई थी।

शौविन जिसने फ़्लॉयड की हत्या के दौरान 9 मिनट तक उनकी गर्दन को घुटने से दबाया था। शौविन पर पिछली धाराओं के साथ नई धाराओं के तहत मुक़दमा चलाया जाएगा। जहाँ पहले शौविन को 15 साल की सज़ा होती, अब उसे ज़्यादा से ज़्यादा 40 साल की सज़ा होगी। इसी दौरान बाक़ी तीनों आरोपी थॉमस लेन, जे एलेग्जेंडर और टू थाओ के नाम के भी अरेस्ट वारंट जारी कर दिए गए हैं।

एलिसन ने यह भी कहा कि उन्होंने तीनों की ज़मानत के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रक़म तय की है। उन्होंने कहा कि अद्यतन आरोप और अतिरिक्त जमानत न्याय के हित में है। लेकिन उन्होंने एक चेतावनी नोट भी जोड़ा। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें पता है कि न्याय की लड़ाई लंबी होगी। उन्होंने आगे कहा, "चारों पर आरोप साबित करना मुश्किल होगा। इतिहास गवाह है कि इसमें कितनी चुनौतियां होती हैं।"

विभिन्न स्वतंत्र स्रोतों के अनुसार, 2015 से प्रतिवर्ष पुलिस हत्याओं के औसतन 900 से अधिक मामलों के सामने आने के बावजूद, आरोपियों के केवल एक हिस्से पर आरोप लगाया जाता है और मुट्ठी भर लोगों को सजा मिली है। मिनेसोटा राज्य में, जहां फ्लॉयड की मौत हुई थी, अब तक केवल एक पुलिस अधिकारी को ड्यूटी पर रहते हुए एक नागरिक की हत्या करने का दोषी ठहराया गया है।

George Floyd
George floyd Murder
USA Police
USA
Protest in USA

Trending

किसान आंदोलन का असर: सिर्फ़ राजनीतिक तौर पर नहीं सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर भी बदल रहा है पंजाब
डिजिटल मीडिया पर अंकुश, नवदीप-शिव दमन और राज्यों के चुनाव
खोज ख़बरः प बंगाल पर इतनी मेहरबानी के मायने!, नौदीप को रिहाई पर सुकून
एमसीडी उपचुनाव: वेतन में हो रही देरी के मद्देनज़र नगरपालिका कर्मचारियों की सारी उम्मीद मतदाताओं पर टिकी
आधे युवा बेरोज़गार
मज़बूत होती किसान-मज़दूरों की एकता

Related Stories

 रिपब्लिकन सीनेटरों के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रंप पर महाभियोग का ट्रायल आगे बढ़ा
पीपल्स डिस्पैच
रिपब्लिकन सीनेटरों के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रंप पर महाभियोग का ट्रायल आगे बढ़ा
10 February 2021
ट्रायल के पक्ष में डेमोक्रेट्स के साथ रिपब्लिकन सिनेटरों के समूह द्वारा मतद
सऊदी अरब व यूएई को हथियार बेचने के ट्रम्प प्रशासन के फैसले को यूएस ने निलंबित किया
पीपल्स डिस्पैच
सऊदी अरब व यूएई को हथियार बेचने के ट्रम्प प्रशासन के फैसले को यूएस ने निलंबित किया
28 January 2021
27 जनवरी को प्रकाशित अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ ट्रम्प प्रशासन द्वारा किए गए हथियारों के सौदे क
चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
पीपल्स डिस्पैच
चीन ने पोम्पियो, बोल्टन और बैनन सहित ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया
21 January 2021
चीन की सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के यूएस सेक्रेट्री ऑफ स्टेट माइक पोम्पियो के साथ 27अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है। ट

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • किसान आंदोलन
    शिव इंदर सिंह
    किसान आंदोलन का असर: सिर्फ़ राजनीतिक तौर पर नहीं सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर भी बदल रहा है पंजाब
    28 Feb 2021
    "आज यदि पंजाब अपनी तस्वीर आईने में देखे तो खुद पर चढ़े हुए रूप को देखकर शायद वह खुशी से शर्मा जाए। किसान मोर्चा में हमने देखा कि औरतें भाषण दे रही हैं, मर्द खाना बना रहे हैं अब यह बातें सिर्फ़ मोर्चे…
  • हिमालयी लोगों की आजीविका पर असर डाल रहा जलवायु परिवर्तन
    वर्षा सिंह
    हिमालयी लोगों की आजीविका पर असर डाल रहा जलवायु परिवर्तन
    28 Feb 2021
    दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक छोटा सा कस्बा औली इस बार बर्फ़ न गिरने से मायूस है। यहां के स्थानीय लोग, खिलाड़ी, छोटे व्यवसायी मौसम में आ रहे परिवर्तन की कीमत चुका रहे हैं। बर्फ़ न होने…
  • Urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    डिजिटल मीडिया पर अंकुश, नवदीप-शिव दमन और राज्यों के चुनाव
    27 Feb 2021
    मीडिया के डिजिटल प्लेटफार्म और ओटीटी कहे जाने वाले मंचों को विनियमित करने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को नयी गाइडलाइन्स के नाम पर मीडिया नियंत्रण के नये तंत्र का ऐलान किया है. इसका क्या मतलब और…
  • Bhasha Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बरः प बंगाल पर इतनी मेहरबानी के मायने!, नौदीप को रिहाई पर सुकून
    27 Feb 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने क्रांतिकारी संत रैदास की निर्भीक वाणी को याद करते हुए कहा कि अन्नदाता की उपेक्षा मोदी सरकार के जनविरोधी पक्ष को ही उजागर कर रही है। साथ ही पश्चिम बंगाल में आठ…
  • आधे युवा बेरोज़गार
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधे युवा बेरोज़गार
    27 Feb 2021
    भारत में शहरों में रहने वाले 20-24 साल के आयु वर्ग में से 48% बेरोज़गार हैंI देशभर में 25% से ज़्यादा ग्रेजुएट युवा बेरोज़गार हैंI
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें