Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में काम करने वाले अर्द्धचिकित्सा कर्मी (पैरामेडिक्स) और सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं।
maharashtra
फ़ोटो साभार: Jagran

महाराष्ट्र सरकार के लाखों कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के इस कदम से राज्य प्रशासन का कामकाज बाधित हो सकता है और कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में काम करने वाले अर्द्धचिकित्सा कर्मी (पैरामेडिक्स) और सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए हैं।

वहीं, राज्य के शिक्षक भी ऐसे समय में हड़ताल में शामिल हुए हैं जब 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं।

यूनियनों और राज्य सरकार के बीच सोमवार को बातचीत विफल होने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों के बाहर ''एक ही मिशन, पुरानी पेंशन बहाल करो'' जैसे नारे लगाए।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुरानी पेंशन योजना बहाली की राज्य सरकार के कर्मचारियों की मांग पर गौर करने के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों के एक पैनल की घोषणा की थी।

अधिकारियों ने कहा कि पैनल समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट देगा।

मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्मचारियों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की थी।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest