NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
झारखंड: 50 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, गुप्तांग में चोट के बाद महिला अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इनमें से दो युवक पीड़िता के परिचित हैं.
न्यूज़क्लिक टीम
09 Jan 2021
झारखंड: 50 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार, गुप्तांग में चोट के बाद महिला अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के चतरा जिले में  50 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने पीड़िता के साथ बलात्कार करने के बाद उसके गुप्तांग में ग्लास डाल दिया। गंभीर चोट आने से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इनमें से दो युवक पीड़िता के परिचित हैं.

चतरा में यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक 50 वर्षीय महिला से कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने की घटना से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोहराम मच गया।

चतरा के पुलिस अधीक्षक रिषभ झा ने बताया कि यह घटना हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में बृहस्पतिवार देर रात्रि लगभग 11 बजे हुई। इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाना में दर्ज कराई गई।

झा ने बताया कि एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता के साथ नृशंसता की गयी है और उसकी हालत गंभीर है।

हाल ही में कुछ दिन पहले प्रदेश की राजधानी रांची में एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी. आशंका है कि लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई होगी. पुलिस अभी तक इस मामले में कोई सुराख जुटाने में नाकाम रही है। अपने पति और बच्चों के साथ लौट रही महिला के साथ, 17 लोगों ने उसके पति को बंधक बना कर, बलात्कार किया था.
 
राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो (एन सी आर बी) की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में कल बलात्कार की घटनाओं में 94% मामलों में आरोपी पीड़िता के परिचित थे। यह आँकड़े पितृसत्तात्मक सोच का मखौल उड़ाते हैं जिसमें महिलाओं पर तमाम बंदिशें लगा कर उन्हें ही बलात्कार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाता है और कहा जाता है कि उनकी सही जगह घर की चारदीवारी में ही है।
 
(भाषा इनपुट के साथ)

Jharkhand
rape case
crimes against women
violence against women
JHARKHAND POLICE

Trending

अर्नब प्रकरण पर चुप्पी क्यों?
26 जनवरी परेड: एक तरफ़ जवान और एक तरफ़ किसान
किसान आंदोलन : 26 जनवरी के परेड के लिए महिलाओं ने भी कसी कमर
किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने की बैठक, बुधवार को सरकार और किसानों के बीच बातचीत
किसान और अर्नब गोस्वामी पर राहुल हमलावर
महिलाएँ किसान आंदोलन में सिर्फ़ 'भागीदार' नहीं, बल्कि वे संघर्ष की अगुवाई कर रही हैं: हरिंदर कौर बिंदू

Related Stories

झारखंड
अनिल अंशुमन
झारखंड: चार बार विधायक रहे कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में मानव–श्रंखला अभियान!
16 January 2021
बावजूद इसके कि पिछले कई सप्ताहों से देश भर के किसान मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कृषि क़ानूनों की वापसी की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली की सीमा पर
बांदा में दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
बांदा में दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
14 January 2021
बांदा जिले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पीड़िता जिसकी उम्र 17 वर्ष है, उससे 10 साल
बिहार : मूक-बधिर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी आंख फोड़ दी
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
बिहार : मूक-बधिर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद फोड़ दी उसकी आंख
13 January 2021
बिहार के मधुबनी जिले में एक नाबालिक मूक-बधिर लड़की (15) के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद आर

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • कृषि कानूनों पर बातचीत जारी रहेगी, 26 जनवरी की रैली के लिए किसान तैयार और अन्य खबरें
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    कृषि कानूनों पर बातचीत जारी रहेगी, 26 जनवरी की रैली के लिए किसान तैयार और अन्य खबरें
    20 Jan 2021
     डेली राउंड अप के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई बातचीत का. इसके साथ ही नज़र डालेंगे सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर जुड़ी ख़बरों पर.
  • अर्नब प्रकरण पर चुप्पी क्यों?
    न्यूज़क्लिक टीम
    अर्नब प्रकरण पर चुप्पी क्यों?
    20 Jan 2021
    क्या भारत का सिस्टम नियम-कानून से नहीं, सिर्फ कुछ लोगों की मर्जी से चलाया जा रहा है? Aaj Ki Baat के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विश्लेषण.
  • 26 जनवरी को किसान के दम से डरी सरकार ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    26 जनवरी को किसान के दम से डरी सरकार ?
    20 Jan 2021
    आज बुधवार को 10वें दौर की वार्ता इस नोट पर ख़त्म हुई कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को निलंबित करने और एक समिति के गठन के लिए उच्चतम न्यायालय में हलफ़नामा देने को तैयार है। इसी के साथ अगली बैठक…
  • Farmers meeting
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कृषि कानूनों को एक निश्चित अवधि के लिए टालने का सरकार का प्रस्ताव, किसान करेंगे चर्चा
    20 Jan 2021
    आज बुधवार को 10वें दौर की वार्ता इस नोट पर ख़त्म हुई कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को निलंबित करने और एक समिति के गठन के लिए उच्चतम न्यायालय में हलफ़नामा देने को तैयार है। इसी के साथ अगली बैठक…
  • cong
    भाषा
    ‘अर्नबगेट’: राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करना ‘राष्ट्रद्रोह’, निष्पक्ष जांच हो- कांग्रेस
    20 Jan 2021
    अर्नब वाट्सऐप चैट मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। वरिष्ठ नेताओं ने इस विषय को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि इसका पता लगाया जाना चाहिए कि यह संवेदनशील जानकारी कैसे लीक हुई।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें