NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
मध्यप्रदेश: आश्रम में महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की आशंका, जांच में जुटा पुलिस-प्रशासन
देवास जिले के कबीर आश्रम में रहने वाली मूक-बधिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बड़ी घटना सामने आई है। इस संबंध में प्रशासन ने दो आश्रम के अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। वहीं, कबीर आश्रम से बाबा को गिरफ्तार भी किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Nov 2020
आश्रम

मध्यप्रदेश में एक ओर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी महिला सुरक्षा के नाम पर लव जिहाद को लेकर सख्त विधेयक लाने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। अभी कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल में 19 साल की विकलांग लड़की से दुष्कर्म की खबर राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खी बनी थी तो वहीं अब राज्य के देवास जिले में स्थित कबीर आश्रम में रहने वाली मूक-बधिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बड़ी घटना सामने आई है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने दो आश्रम के अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। वहीं, कबीर आश्रम से बाबा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही बैठक पर बैठक कर रहे हों लेकिन इससे राज्य में महिला सुरक्षा का मद्दा हल होता दिखाई नहीं पड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक जामगोद में मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के लिए बने कबीर आश्रम में एक मूक-बधिर महिला गर्भवती हो गई। दुष्कर्म का यह मामला तब सामने आया, जब 6 नवम्बर को एक मूक बधिर महिला गर्भवती हो गयी और वो इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। उसे देखकर प्रशासन सतर्क हुआ और उसके जरिये कबीर आश्रम तक टीम पहुंच गयी। प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आश्रम से पांच मंदबुद्धि और दो सामान्य महिलाओं को मुक्त करवाया।

मंगलवार, 24 नवंबर को प्रशासन की टीम ने जब यहां छापा मारा तो टीम भी सकते में आ गयी। जब इस घटना की जांच शुरू हुई तो पुलिस के सामने कई आश्चर्यजनक तथ्य सामने आए। इस आश्रम में मानसिक और शारीरिक रूप से निशक्त महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया था। प्रशासन ने पूरे मामले में अज्ञात व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आश्रम से कई और महिलाओं को छुड़ाया। उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज कर काउंसिलिंग की गई। जिसके बाद आश्रम में बड़े पैमाने पर महिलाओँ से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस आश्रम में आसाराम आश्रम की तर्ज पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा था। यहां सेवा की जगह अनैतिक काम चल रहा था। इस आश्रम में निशक्त महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया था। यहां मानसिक रूप से बीमार मंदबुद्धि बालिकाओं को आस-पास के गांव के लोग भी छोड़ जाते थे, जिनकी यहां देखभाल की जाती थी।

प्रशासन क्या कह रहा है?

इस सबंध में जिलाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने मीडिया को बताया कि जामगोद गांव में और एक अन्य स्थान पर कबीर आश्रम है। यहां की एक महिला के गर्भवती होने की बात सामने आने पर इंदौर से काउंसिलिंग के लिए विशेषज्ञों का दल बुलाया गया। साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, यह पता करने के लिए कि महिला गर्भवती कैसे हुई, इसके लिए तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को आश्रम भेजा गया। काउंसिलिंग के जो वीडियो हैं वह देखकर प्रारंभिक तौर पर प्रतीत होता है कि इन महिलाओं/लड़कियों के साथ आश्रम में या आश्रम के बाहर कुछ गलत हरकत हुई है।

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, इन महिलाओं की सुरक्षा हो सके इसके लिए  उन्हें वन स्टॉप सेंटर में लाया गया है, जहां उनकी लगातार काउंसिलिंग चल रही है।

प्रशासन ने आश्रम को तोड़ा

बता दें कि कबीर आश्रम में रहने वाली मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद बुधवार, 25 नवंबर को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने चूना खदान कांकड़ और जामगोद पहाड़ी पर बने बाबा मंगलनाम के दो कबीर आश्रम तोड़ दिए।

पुलिस ने बाबा को साक्ष्य छिपाने और अवैध तरीके से आश्रम में महिलाओं को रखने के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त बाबा ने खूब नाटक किया है। बाबा के साथ ही 14 अन्य सेवादारों को भी हिरासत में लिया गया है। आश्रम रहने वाले बाबा समेत सभी लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं।

आश्रम से मिला आपत्तिजनक सामान

इससे पहले जगमोद स्थित आश्रम से पुलिस को हिरण का एक सींग, एक पहाड़ी कछुआ, शक्तिवर्धक टैबलेट का रैपर और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिलने की खबर है। हिरण का सींग और कछुआ मिलने पर अब पुलिस के साथ ही वन विभाग के भी कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है।

आश्रम की जमीन को लेकर डिप्टी कलेक्टर वर्मा का कहना है कि आश्रम के लिए जिला प्रशासन ने 450 स्क्वेयर फीट भूमि दी थी, लेकिन बाबा ने चार गुना करीब 2500 फीट से अधिक भूमि पर कब्जा कर चद्दर डाल अतिक्रमण कर लिया था। अब दोनों आश्रम के अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही भोपाल के हबीबगंज इलाके में 17 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म की खबर सामने आई थी। इससे पहले रंभा नगर से 12 साल की लड़की के साथ तीन लड़कों के गैंगरेप का मामला सामने आया था। राज्य में एक के बाद एक घट रही बलात्कार की घटनाएं निश्चित ही राज्य के शासन-प्रशासन पर सवाल उठाती हैं।

बलात्कार के मामलों में मध्यप्रदेश फिर सबसे आगे

एनसीआरबी यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में 18 साल से कम उम्र की 2,841 लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं। इनमें से छह साल से कम उम्र की 54 बच्चियां, छह से 12 साल की 142 बच्चियां, 12 से 16 साल की उम्र की 1,143 बालिकाएं और 16 से 18 साल की 1,502 लड़कियां शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में देशभर में बलात्कार के मामलों में मध्य प्रदेश सबसे आगे रहा। इसके बाद राजस्थान 4,335 घटनाओं के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश इस तरह की 3,946 घृणित घटनाओं के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Madhya Pradesh
Kabir Ashram
crimes against women
violence against women
exploitation of women
BJP
NCRB Data

Trending

किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव
किसानों का दिल्ली में प्रवेश
शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
71 साल के गणतंत्र में मैला ढोते लोग  : आख़िर कब तक?
26 जनवरी किसानों और जवानों के नाम
एमएसपी व्यवस्था को मज़बूत बनाने की ज़रूरत

Related Stories

देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
मुकुंद झा
देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
25 January 2021
देशभर में जारी किसान आंदोलन के बीच दिल्ली के बॉर्डर पर किसान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के परेड के लिए पूरे जोश के साथ तैयार हैं।
बिहार: शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, शिक्षक अभ्यार्थियों का धरना जारी!
सोनिया यादव
बिहार: शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, शिक्षक अभ्यार्थियों का धरना जारी!
25 January 2021
"बिहार की शिक्षा व्यवस्था युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है और इसमें तभी सुधार आएगा जब सभी सरकारी अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों मे
हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा हासिल हुए 50 वर्ष: उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर एक नज़र 
टिकेंदर सिंह पंवार
हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा हासिल हुए 50 वर्ष: उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर एक नज़र 
25 January 2021
अब जैसा कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी के दिन को राज्य का दर्जा हासिल करने के 50वीं वर्षगाँठ के रूप में मना रहा है, ऐसे में हमें चाहिए कि हम इसके राज्य

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • किसानों का दिल्ली में प्रवेश
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों का दिल्ली में प्रवेश
    26 Jan 2021
    कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने सुबह-सुबह ट्रेक्टर परेड की शुरुआत की। इनमें से किसानों का एक जत्था बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ गया। वे पुलिस द्वारा दिए गए रुट पर न चलकर सीधे दिल्ली में…
  • शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
    न्यूज़क्लिक टीम
    शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
    26 Jan 2021
    शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानो ने ट्रैक्टर - ट्राली परेड कर के मनाया गणतंत्र दिवस। आज के दिन किसानों ने परेड करके लोकतंत्र को दी अहमियत। किसानों ने कृषि कानूनों को वापस करने की मांग उठाई।
  •  मैला ढोते लोग
    राज वाल्मीकि
    71 साल के गणतंत्र में मैला ढोते लोग  : आख़िर कब तक?
    26 Jan 2021
    देश की आबादी का एक तबका अभी भी शुष्क शौचालयों से मानव मल साफ़ करके अपनी जीविका चला रहा है। आख़िरकार कब तक कुछ लोगों को ऐसी अमानवीय जिंदगी जीनी पड़ेगी?
  • कोरोना वायरस
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 10 करोड़ के क़रीब पहुंची
    26 Jan 2021
    दुनिया में 24 घंटों में कोरोना के 5,05,144 नए मामले सामने आए है। दुनिया भर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 9 करोड़ 97 लाख 18 हज़ार 414 हो गयी है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में साढ़े सात महीने बाद 10 हज़ार से नीचे आए नए केस
    26 Jan 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.66 फ़ीसदी यानी 1 लाख 77 हज़ार 266 रह गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें