NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भ्रष्टाचार के मामलों में जांच रोकने के प्रयास के तहत मोदी से मिलीं ममता: माकपा
माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि यदि यह बैठक राज्य का बकाया प्राप्त करने के लिए हुई होती, तो राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी संबंधित दस्तावेजों के साथ इसमें उपस्थित होते।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Aug 2022
mamta

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह शिक्षक भर्ती घोटाले समेत विभिन्न भ्रष्टाचार मामलों की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच को रूकवाने के लिए ‘भाजपा को मनाने’ की उनकी कोशिश थी।

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि यदि यह बैठक राज्य का बकाया प्राप्त करने के लिए हुई होती, तो राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी संबंधित दस्तावेजों के साथ इसमें उपस्थित होते।

चक्रवर्ती ने दावा किया कि यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि बैठक राज्य के हित में थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट है कि दोनों दलों के बीच गुप्त समझौता है। हम सभी जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या बात थी जिसकी वजह से ममता बनर्जी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली गयीं जब उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।’’
 
इस बीच कांग्रेस ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस, ‘‘भाजपा के एजेंट’’ के रूप में, विपक्षी एकता को नष्ट करने के मिशन पर है।

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से जिस तरह से काम कर रही है, उससे स्पष्ट है कि वह भगवा खेमे के एजेंट की तरह काम कर रही है।... विभिन्न भ्रष्टाचार मामलों में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से अपने सदस्यों को बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता किया है।’’

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ )

Narendra modi
mamta banerjee
CPI-M
Corruption

Related Stories

प्रधानमंत्री का ‘काला जादू’ बयान: 21वीं सदी का सबसे बड़ा ज्ञान!

नीतीश कुमार ज़ुबानी जंग से कुछ हासिल नहीं कर पाते,  इसलिए भाजपा से अलग होना तय था

बिजली संशोधन बिल 2022 अगर क़ानून में तबदील हो गया तो क्या होगा?

हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?

धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं : राहुल

बिहार के बाद क्या?

भारत की बदहाली समझ लेंगे तो 'रेवड़ी कल्चर' नहीं कहेंगे: डॉ. दीपा सिन्हा

रोज़गार बनता व्यापक सामाजिक-राजनीतिक एजेंडा, संयुक्त आंदोलन की आहट

बिहार में खेला: भाजपा-जेडीयू का अलग होना लगभग तय!


बाकी खबरें

  • भाषा
    प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं, लेकिन विपक्षी एकता के लिए भूमिका निभाने को तैयार हूं: नीतीश
    12 Aug 2022
    कुमार ने बिहार में नवगठित सरकार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग की आशंकाओं को हल्के में लिया लेकिन इतना जरूर कहा,‘‘जिन लोगों को दुरुपयोग की आदत पड़…
  • संदीपन तालुकदार
    ऑस्ट्रेलिया ने पिछली दो सदियों में अन्य महाद्वीप से अधिक स्तनपायी खोए: रिपोर्ट में ख़ुलासा
    12 Aug 2022
    रिपोर्ट में सामने आया है कि ख़तरे की सूची में सबसे अधिक वृद्धि अकशेरुकी और मेंढकों की है जबकि पक्षी और सरीसृप वे हैं जो सबसे छोटे समूहों को ख़तरे में डालते हैं।
  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • नवनीश कुमार
    हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?
    12 Aug 2022
    हरियाणा के करनाल जिले में गरीब लोगों को इस माह राशन लेना मंहगा पड़ रहा है। राशन कार्ड धारक अगर राशन लेने डिपो होल्डर के पास जाते हैं तो पहले उन्हें 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जा रहा है। उसके बाद ही…
  • भाषा
    देश में कोविड के उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए
    12 Aug 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें