Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

बुर्किना फासो के एक गांव में हुए नरसंहार में 70 लोगों की मौत: प्राधिकारी

उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात हमलावरों ने क़रीब 70 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं।
Burkina Faso
फ़ोटो साभार : सोशल मीडिया

उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में अज्ञात हमलावरों ने करीब 70 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस नरसंहार की जांच की जा रही है।

अभियोजक साइमन बी ग्नानौ ने बताया कि यह हमला बौलसा शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर जाओंगो गांव में हुआ।

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस नरसंहार के पीछे किसका हाथ है।

यह पश्चिम अफ्रीकी देश अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े जिहादी चरमपंथियों से वर्षों से जूझ रहा है। इन संघर्षो में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

यूरोपीय संघ ने रविवार को कहा था कि गांव में हुए इस नरसंहार में मृतक संख्या 100 है,लेकिन ग्नानौ ने कहा कि जांचकर्ता पीड़ितों के परिजन से मिल रहे हैं और वे मृतक संख्या 70 होने संबंधी जानकारी जल्द ही अद्यतन करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कानून एजेंसी को अन्य लोगों को इस हमले को लेकर सतर्क करने में दो दिन और जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर पहुंचने में चार और दिन लगे, जहां उन्हें दर्जनों घर जले मिले।

उन्होंने कहा कि एक समय जांचकर्ताओं के काफिले पर भी हमला हुआ, लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest