NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
शौचालय नहीं होने के चलते हाथी के हमलों में जान गंवा रहे ग़रीब आदिवासी
आदिवासी कल्याण के लिए राज्य और केंद्र की सरकारें आये दिन नयी-नयी घोषणाएं करती रहती हैं, लेकिन एक शौचालय के लिए उन्हें जान गंवानी पड़ रही है।
सरोजिनी बिष्ट
16 Jun 2020
 जान गंवा रहे ग़रीब आदिवासी

पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों, और दक्षिणी हिस्से में स्थित बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर का बड़ा इलाका जंगलों से ढका है। इन्सानों पर हाथी के हमलों की खबरें इन जिलों से अक्सर आती रहती हैं। इसके चलते हर साल दर्जनों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। जून 2019 में लोकसभा में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से दी गयी एक जानकारी के मुताबिक, 2014 से लेकर मार्च 2019 के बीच देश में कुल 2398 लोग हाथी के हमलों में मारे गये। इसमें बंगाल 403 मौतों के साथ सबसे ऊपर है। यह सही है कि मुनष्य और जंगली जानवरों के संघर्ष को पूरी तरह टाला नहीं जा सकता, पर इससे ज्यादा बदकिस्मती की बात क्या होगी कि आज भी कई लोग सिर्फ इसलिए मारे जा रहे हैं कि उनके घरों में शौचालय नहीं है। लोग मुंह अंधेरे जंगलों की ओर शौच के लिए जाते हैं और कई बार हाथी के हमलों का शिकार बन जाते हैं। एक हफ्ते पहले भी ऐसी ही घटना हुई।

आठ जून की सुबह, अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट के उत्तर छेकामारी गांव में, 55 वर्षीय रतु उरांव शौच के लिए सागौन के बागान में गया हुआ था। तभी हाथी ने अचानक हमला बोल दिया। हाथी ने रतु को इतनी बुरी तरह कुचला कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

IMG-20200616-WA0011 (1).jpg

रतु जिस मदारीहाट ग्राम पंचायत का रहनेवाला था, उस पंचायत को डेढ़ साल पहले ही 'निर्मल ग्राम' घोषित किया जा चुका है। यह खिताब उस गांव को मिलता है, जहां के सभी बाशिंदों के पास शौचालय की सुविधा हो। लेकिन हकीकत यह है कि इस पंचायत के कई घरों में शौचालय नहीं है या फिर क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण उन्हें मजबूरी में शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है।

रतु उरांव के घर का शौचालय करीब एक साल पहले हाथी के हमले में क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद से काफी कोशिश करने के बाद भी परिवार के लिए नया शौचालय आवंटित नहीं हो पाया। और, उनकी माली हालत ऐसी नहीं है कि अपने खर्च से नया शौचालय बनवा सकें। शौचालय के अभाव में आखिरकार रतु को अपनी जान गंवानी पड़ी।

मदारीहाट पंचायत के हर घर में शौचालय क्यों नहीं है, इस बारे में ग्राम प्रधान मामुनी बसुमाता का कहना है कि डेढ़ साल पहले उनकी पंचायत को निर्मल ग्राम घोषित किया गया था। उस समय हर घर में शौचालय बन गया था। लेकिन तब से कई नये घर हो गये हैं, जिनमें से कुछ में अभी शौचालय नहीं बन पाया है। जहां तक रतु के घर का सवाल है तो उनके यहां का शौचालय हाथी ने तोड़ दिया था। नये शौचालय के लिए आवंटन का प्रयास चल रहा था। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते बाकी बचे घरों में शौचालय निर्माण में देरी हुई है।

मदारीहाट की घटना इस तरह की इकलौती घटना नहीं है। बांकुड़ा जिले की बात करें तो यह जिला भी 'निर्मल जिला' घोषित हो चुका है। लेकिन यहां भी बहुत से लोग शौच के लिए खुले में जाते हैं। बीते जनवरी महीने में, जिला प्रशासन के एक सर्वेक्षण में सामने आया कि जिले में अब भी लगभग 83 हजार परिवारों के घरों में शौचालय नहीं है। इनमें से बिना शौचालय के 40 हजार से ज्यादा परिवार उन दस प्रखंडों में रहते हैं, जहां हाथियों का काफी उत्पात है। जनवरी महीने में यहां शौच के लिए बाहर गये दो लोगों की जान हाथियों ने ले ली।

4 जनवरी को बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर के चितरंग गांव में अशोक सरदार नामक एक अधेड़ को हाथी ने मार दिया। वह शौच के लिए बंसवारी में गये थे, तभी यह घटना घट गयी। इसी तरह 29 जनवरी को रानीबांध ब्लॉक के बुधखिला गांव में  बासंती सिंह सरदार नामक एक महिला को हाथी ने मार डाला। वह भोर के समय नित्यकर्म के लिए जंगल की ओर गयी थी। बासंती के परिवार को राज्य सरकार की गीतांजिल योजना के तहत पक्का घर मिल गया है, लेकिन उसमें शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है।

झाड़ग्राम जिले में भी 7 जनवरी को खुले में शौच गये एक अधेड़ बंकिम हांसदा को हाथी ने मार डाला। यह घटना जिले के लालगढ़ के पोड़िया गांव में घटी. वन विभाग की ओर से तब बताया गया था कि बीते एक साल के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में सात लोग शौच के लिए जंगल जाने के कारण हाथी के हमलों में मारे जा चुके हैं।

मौत का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है, लेकिन राज्य की ममता बनर्जी सरकार की नींद नहीं खुल रही। खास बात यह है कि हाथी के हमलों का शिकार हो रहे ज्यादातर लोग गरीब आदिवासी समुदाय के हैं, जो अपने खर्च से शौचालय बनवा पाने या क्षतिग्रस्त हुए शौचालय की मरम्मत करा पाने में सक्षम नहीं हैं। आदिवासी कल्याण के लिए राज्य और केंद्र की सरकारें आये दिन नयी-नयी घोषणाएं करती रहती हैं, लेकिन एक शौचालय के लिए उन्हें जान गंवानी पड़ रही है। पश्चिम बंगाल सरकार के वन निदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 की राष्ट्रीय गणना में पश्चिम बंगाल में हाथियों की संख्या 682 थी। वहीं कर्नाटक में यह संख्या 6049 थी. यानी, कर्नाटक के मुकाबले बंगाल में हाथियों की संख्या दसवां हिस्सा ही है। लेकिन, हाथी के हमलों में मौत के मामले में राज्य का नंबर एक पर होना, राज्य सरकार की विफलता को ही उजागर करता है।

(सरोजिनी बिष्ट स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

aadiwasi
Poor tribals
Toilets
Toilet Shortage
Elephant Attacks
West Bengal
Tribal life
tribal rights
Poor Tribal

Trending

भारत में क्रिकेट का दौर कब शुरू हुआ
बीच बहस: नेताजी सुभाष, जयश्रीराम के नारे और ममता की त्वरित प्रतिक्रिया के मायने
किसान आंदोलन: किसानों का राजभवन मार्च, कई राज्यों में पुलिस से झड़प, दिल्ली के लिए भी कूच
इतवार की कविता : साधने चले आए हैं गणतंत्र को, लो फिर से भारत के किसान
26 जनवरी किसान परेड : दिल्ली में होगा ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च
अब शिवराज सरकार पर उठे सवाल, आख़िर कितनी बार दोहराई जाएगी हाथरस जैसी अमानवीयता?

Related Stories

बीच बहस: नेताजी सुभाष, जयश्रीराम के नारे और ममता की त्वरित प्रतिक्रिया के मायने
सत्यम श्रीवास्तव
बीच बहस: नेताजी सुभाष, जयश्रीराम के नारे और ममता की त्वरित प्रतिक्रिया के मायने
24 January 2021
अगर शर्म और मर्यादा के चश्मे से देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस कदर आधिकारिक फ़ज़ीहत उनके अब तक के कार्यकाल में नहीं हुई होगी जैसी कल, शनिवा
नेताजी
अरुण कुमार त्रिपाठी
‘देशप्रेम’ और ‘पराक्रम’ के झगड़े में खो न जाए नेताजी का समाजवाद
23 January 2021
आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है और उनके निधन का 75वां साल। उनका नाम अपने आप में देशवासियों में जोश भरने के लिए काफी है। यह उनके नाम का
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
अनिल जैन
बंगाल का सामूहिक विवेक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भाजपा के मंसूबे
23 January 2021
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दावा रहा है कि वह ‘पार्टी विद डिफरेंस’ यानी दूसरे दलों से अलग है। उसका यह दावा सही भी है, लेकिन सिर्फ नकारात्मक अर्थो

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • Itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत में क्रिकेट का दौर कब शुरू हुआ
    24 Jan 2021
    क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है और इसका इतिहास बड़ा रोचक है. भारत में क्रिकेट कैसे आया और भारतीय खिलाड़ियों का क्या इतिहास रहा, इस पर चर्चा कर रहे है वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन
  • Sketch
    श्याम कुलपत
    अपनी भाषा में शिक्षा और नौकरी : देश को अब आगे और अनीथा का बलिदान नहीं चाहिए
    24 Jan 2021
    तर्क-वितर्क: समझ से परे लगी रही है, हिन्दी के प्रिय प्रतिष्ठित अख़बार की प्रतिक्रिया? क्योंकि अंग्रेजी के बारे में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संस्तुति में ऐसा कुछ कहा नहीं गया है कि उसे इस आईआईटी/…
  • बीच बहस: नेताजी सुभाष, जयश्रीराम के नारे और ममता की त्वरित प्रतिक्रिया के मायने
    सत्यम श्रीवास्तव
    बीच बहस: नेताजी सुभाष, जयश्रीराम के नारे और ममता की त्वरित प्रतिक्रिया के मायने
    24 Jan 2021
    जब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनाई जा रही हो तब जय श्री राम जैसा उद्घोष न केवल निरर्थक था बल्कि खुद नेताजी की शान में एक हल्का और लगभग अश्लील हस्तक्षेप था।
  • 26 जनवरी किसान परेड
    मुकुंद झा
    26 जनवरी किसान परेड : दिल्ली में होगा ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च
    24 Jan 2021
    किसान संगठनों का दावा है कि 26 जनवरी को एक लाख से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली में मार्च करेंगें। ये किसान दिल्ली में एक नहीं बल्कि पांच अलग-अलग दिशाओं से मार्च करेंगें।
  • cartoon click
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: अर्नब सर तो बहुत ही बड़े देशभक्त हैं…
    24 Jan 2021
    अर्नब सर भी न, दिल के इतने साफ़ हैं कि ये सारे के सारे राज अपने दिल में छुपा कर नहीं रखते हैं, आगे भी बता देते हैं। ठीक ही तो है, जब जिन्होंने छुपाने थे, उन्होंने ही नहीं छुपाये तो अर्नब सर भी क्यों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें