Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

पुर्तगालः पीसीपी ने COVID-19 के मामले में ताज़ा वृद्धि के ख़िलाफ़ एनएचएस को मज़बूत करने का आह्वान किया

पुर्तगाल की सरकार ने COVID-19 मामलों में ताज़ा वृद्धि के मद्देनज़र देश भर में 121 नगरपालिकाओं के लिए नए लॉकडाउन प्रतिबंधों की घोषणा की है
पुर्तगाल

पुर्तगाल में COVID-19 मामलों में ताज़ा वृद्धि के मद्देनजर पुर्तगाली कम्युनिस्ट पार्टी (पीसीपी) ने इस महामारी से लड़ने के लिए देश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एसएनएस) को मज़बूत करने का आह्वान किया है। 1 नवंबर को अपने बयान में पीसीपी ने सरकार से मांग की है कि वह मज़दूर वर्ग के लिए मजदूरी सुनिश्चित करे और महामारी से लड़ने के लिए जनता के बीच जागरूकता फैलाए।

ताज़ा वृद्धि के कारण शनिवार 31 अक्टूबर को पुर्तगाल की सरकार ने लिस्बन और पोर्टो सहित 121 नगरपालिकाओं के लिए नए लॉकडाउन प्रतिबंधों की घोषणा की है जो 4 नवंबर से प्रभावी होगा। लोगों को स्कूल, काम और ख़रीदारी के लिए ज़रूरी होने पर बाहर निकलने को छोड़कर घर में ही रहने को कहा गया है।

2 नवंबर तक पुर्तगाल में COVID-19 के 60,000 से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं। शुक्रवार 30 अक्टूबर, को एक दिन में सबसे ज़्यादा 4,656 मामले दर्ज किए गए और शनिवार को 4,007 मामले दर्ज किए गए। इस तारीख़ तक COVID-19 के कारण देश में लगभग 2544 लोगों की मौत हो गई है।

सरकार द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के मद्देनजर पीसीपी नेता जेरोनिमो डे सौसा ने कहा है कि "जैसा कि पीसीपी ने महीनों से कहा है कि यह महामारी जो स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं को खड़ा करता है वह अधिकारों को सीमित करने और माहौल में डर पैदा करने से हल नहीं होता है।"

उन्होंने आगे कहा, “पीसीपी के लिए Covid-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में प्राथमिकता ग़ैरहाज़िर पेशेवरों की तत्काल मौजूदगी के साथ, अस्पताल के बिस्तरों की संख्या में वृद्धि अर्थात् आईसीयू में वृद्धि, हेल्थकेयर के कामकाज में आसानी बनाने के साथ साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करना है। व्यवस्था करने और फैमिली नर्सों की भर्ती के माध्यम से प्राइमरी हेल्थ केयर और सार्वजनिक स्वास्थ्य संरचना को बढ़ाना प्रकोपों का पता लगाने और संपर्क श्रृंखला को रोकने का एक बुनियादी उपकरण है।”

इससे पहले 24 अक्टूबर को सिक्सल नगरपालिका के हेल्थ यूजर्स कमीशन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के बचाव में और स्वास्थ्य पेशेवरों के संरक्षण के लिए क्विंटा डॉस फ्रांसेस पार्क में सार्वजनिक बहस के साथ एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। एसेंबली ऑफ रिपब्लिक में पीसीपी के उप-प्रमुख पाउला सैंटोस ने इस बैठक में भाग लिया और अपनी एकजुटता दिखाई।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest