NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
दिल्ली की जामा मस्जिद और कई अन्य शहरों में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
जुमा की नमाज के बाद देश के कई शहरों में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की विवादित टिप्पणी के खिलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन हुए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Jun 2022
jama masjid

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणी पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी का विरोध करने व भाजपा नेताओं नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की गिरफ़्तारी की मांग करने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की जामा मस्जिद में जमा हुए और जमकर नारेबाजी की।

जुमा की नमाज के बाद देश के कई शहरों में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। कुछ जगह प्रदर्शन उग्र हो गए और पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

दिल्ली के जामा मस्जिद, कोलकाता और यूपी के कई शहरों में नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। प्रयागराज और हावड़ा में प्रदर्शन उग्र होने से प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने या गए। बताया जा रहा है कि हावड़ा में प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले भी दागे।

जामा मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए जिनमें से कुछ ने तख्तियां ले रखी थीं। 

यूपी के प्रयागराज और सहारनपुर में भी जमकर प्रदर्शन हुए। देवबंद में पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने हालांकि प्रदर्शन के बाद दिए अपने बयान में कहा कि मस्जिद की ओर से विरोध का कोई आह्वान नहीं किया गया था।

शाही इमाम अहमद बुखारी ने कहा कि “हम नहीं जानते कि कौन लोग विरोध कर रहे थे। मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम या असदुद्दीन ओवैसी के कार्यकर्ता रहे होंगे। हमने साफ कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।"

दिल्ली पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को हटाया और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग थोड़े समय बाद वहां से चले गए लेकिन कुछ लोग जमे रहे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ प्रदर्शन करीब 10 से 15 मिनट तक चला।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मजबूरी में अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित और पार्टी के दिल्ली मीडिया सेल के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उनके विवादास्पद बयानों के लिए निष्कासित कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और विवादास्पद संत यति नरसिंहानंद समेत 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल और पत्रकार सबा नकवी के भी नाम हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Jama masjid
Jama Masjid Protest
Nupur Sharma
naveen jindal
BJP
Hate Speech

Related Stories

बिहार : महागठबंधन के नेतृत्व में महंगाई-बरोज़गारी-तानाशाही के ख़िलाफ़ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

अग्निपथ के ख़िलाफ़ दिल्ली में भी गर्म रहा माहौल; कांग्रेस ने रोकी ट्रेन, 24 घंटे बाद रिहा हुए वाम कार्यकर्ता

राहुल से पूछताछ अभी बाकी है...

विरोध के स्वरों को दबाने के लिए चलाए जा रहे बुलडोज़र?

बुलडोज़र राज के ख़िलाफ़ देशभर में गुस्सा, दिल्ली में नागरिक समाज का प्रदर्शन, पुलिस ने किया बलप्रयोग

"नूपुर शर्मा पर होती कार्रवाई तो नहीं सुलगता देश"

रांची में दो प्रदर्शनकारियों की मौत, 20 घायल: क्या फायरिंग को टाल सकती थी पुलिस?

...और सब्र का पैमाना छलक गया

पैगंबर पर टिप्पणी मामला: यूपी समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, कुछ जगह हिंसा

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: डेमोक्रेसीजीवियो इंडिया छोड़ो!
    08 Aug 2022
    बताइए, जिस दिन से पीएम जी ने डीपी में तिरंगे की मांग की है, उसी दिन से हाथ धोकर बेचारे भागवत जी के पीछे पड़े हुए हैं--आरएसएस की सोशल मीडिया डीपी में तिरंगा क्यों नहीं है? डीपी में तिरंगा कब लगाएंगे?
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    बीएचयूः फीस बढ़ाने के विरोध में स्टूडेंट्स का केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन, हिन्दी विभाग के बाहर धरना
    08 Aug 2022
    स्टूडेंट्स का कहना है कि बीएचयू के सभी विभागों में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है। शिक्षा के मंदिर को व्यावसायिक केंद्र बनाने की कोशिश न की जाए।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री, पीयूष शर्मा
    योगी के दावों की खुली पोल : 3 सालों में यूपी में 'समग्र शिक्षा अभियान' के तहत 9,103 करोड़ रुपये ख़र्च ही नहीं किए गए
    08 Aug 2022
    शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा था कि राज्य सरकार द्वारा 6,561 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं किया गया, जबकि शिक्षा मंत्रालय के परियोजना अनुमोदन बोर्ड…
  • नवनीश कुमार
    वन संरक्षण नियम-2022: आदिवासियों और वनाधिकार कानून-2006 दोनों के लिए खतरा?
    08 Aug 2022
    वन संरक्षण नियम-2022 देश के आदिवासियों और वनाधिकार क़ानून दोनों के लिए ख़तरा है? आदिवासियों ने कई दशकों तक अपने वनाधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। नतीजा वन अधिकार क़ानून-2006 आया। अब नया वन संरक्षण नियम 2022…
  • भाषा
    धन शोधन मामला : शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    08 Aug 2022
    अदालत ने राउत का घर से बना भोजन और दवाएं मंगाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया। हालांकि, उसने बिस्तर के उनके अनुरोध पर कोई आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें