Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मोरक्को के प्रवासियों के सीमावर्ती शहर सेउटा में प्रवेश करते ही स्पेन ने सुरक्षा बढ़ा दी

17-18 मई के बीच लगभग 8,000 प्रवासी मोरक्को की सीमा से लगे उत्तरी अफ्रीका के सिरे पर स्थित सेउटा तक लगभग 200 मीटर की दूरी को तैर कर पाने में कामयाब रहे थे।
मोरक्को के प्रवासियों के सीमावर्ती शहर सेउटा में प्रवेश करते ही स्पेन ने सुरक्षा बढ़ा दी

गुरुवार 20 मई की अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार बिना माता पिता या परिवार के सैकड़ों प्रवासी बच्चे सेउटा शहर में फंसे हुए हैं। उन्हें मानवाधिकार समूहों द्वारा संचालित भीड़भाड़ वाले वेयरहाउस में पुलिस की निगरानी में रखा गया है और उन्हें Covid-19 से संबंधित एहतियाती नियम के रूप में अनिवार्य 10-दिवसीय क्वारंटीन अवधि को पूरा करने के लिए अगले 10 दिनों तक वहां रखा जाएगा।

ज्यादातर मोरक्को या उप-सहारा अफ्रीका के हजारों प्रवासी यूरोप में बेहतर जीवन की संभावनाओं की तलाश में स्पेनिश शहर सेउटा पहुंचे थे। 17-18 मई के बीच लगभग 8,000 प्रवासियों ने मोरक्को की सीमा से लगे उत्तरी अफ्रीका के सिरे पर स्थित सेउटा तक लगभग 200 मीटर की दूरी को तैरने में कामयाबी हासिल की थी। कुछ लोगों ने स्पेन से लगी सीमा पर लगे बाड़ा पर चढ़कर पहुंचने का प्रयास किया।

स्पेन की सरकार के अनुसार, इन प्रवासियों को सीमाओं पर गश्त कर रहे स्पेनिश सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोक दिया गया था और उनमें से करीब 5,600 को बुधवार 19 मई तक वापस भेज दिया गया था। आने वालों में लगभग 6,000 मोरक्को के नागरिक थे और करीब 2,000 बच्चे थे।

मोरक्को के उत्तरी तट पर स्थित मेलिला शहर से लगभग 300 किलोमीटर दूर सेउटा दो मुख्य स्पेनिश क्षेत्रों में से एक है जहां पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंचे।

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा बलों से बचने में सफल लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है। रिपोर्टों में कहा गया है कि भूमध्य सागर में तैरने के प्रयास में एक प्रवासी डूब गया।

प्रवासियों के आने के चलते मोरक्को और स्पेन के बीच संबंधों में और खटास पैदा हो गई है। मानवीय आधार पर चिकित्सा के लिए देश में वेस्टर्न सहारा पोलिसारियो फ्रंट के नेता ब्राहिम घाली को एडमिट करने के पिछले महीने स्पेन के फैसले पर दोनों देशों में पहले से ही कटु राजनयिक विवाद है। मोरक्को ने स्पेन के फैसले को सख्ती से खारिज कर दिया था और गुस्सा जाहिर किया था।

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि मोरक्को प्रवासियों का इस्तेमाल घाली को गुप्त तरीके से अस्पताल में भर्ती करने को लेकर स्पेन को कमजोर करने के लिए एक रणनीति के रूप में कर रहा है, हालांकि स्पेनिश और मोरक्को के अधिकारियों और राजनयिकों दोनों ने इन दावों को खारिज किया है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest