Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कोविड महामारी के मद्देनज़र कई चुनौतियों का सामना कर रहा चाय उद्योग: विशेषज्ञ

चाय पत्ते तोड़ने पर प्रतिबंध के कारण, महामारी की शुरुआत के बाद से पिछले कुछ वर्षों में उत्पादन में भी कमी देखी गई है। उत्पादन वर्ष 2019 में 139 करोड़ किलोग्राम रहा वर्ष 2020 में 125.8 करोड़ किलोग्राम और वर्ष 2021 में 132.9 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। बीते साल अक्टूबर तक 105 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ है।
Tea industry

चाय उद्योग पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी की तबाही से अछूता नहीं रहा है। यह क्षेत्र कीमतों में आई कमी और अधिक उत्पादन लागत की स्थिति से जूझ रहा है। दूसरी ओर चाय कारोबार से जुड़ी इकाइयां गुणवत्ता और निर्यात बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की मांग कर रही हैं।

चाय पत्ते तोड़ने पर प्रतिबंध के कारण, महामारी की शुरुआत के बाद से पिछले कुछ वर्षों में उत्पादन में भी कमी देखी गई है। उत्पादन वर्ष 2019 में 139 करोड़ किलोग्राम रहा वर्ष 2020 में 125.8 करोड़ किलोग्राम और वर्ष 2021 में 132.9 करोड़ किलोग्राम पर आ गया। बीते  साल अक्टूबर तक 105 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ है।

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, उत्पादन में गिरावट से नीलामी में उच्च कीमत प्राप्त करने में मदद मिली है।

भारतीय चाय संघ (टीएआई) के महासचिव प्रबीर भट्टाचार्य ने कहा कि हालांकि औसत नीलामी मूल्य वर्ष 2020 में 206 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था, लेकिन अगले वर्ष यहघटकर 190.77 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

भट्टाचार्य ने कहा, हालांकि, यह वृद्धि पूरे उत्तर भारत में मजदूरी में वृद्धि के साथ-साथ ऊर्जा, उर्वरक और ‘लॉजिस्टिक्स’ की लागत में वृद्धि के कारण हुई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि चाय का घटता निर्यात भी उद्योग के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

वर्ष 2019 में 25.2 करोड़ किलोग्राम के उच्चतम स्तर से, यह निर्यात वर्ष 2020 में घटकर 21 करोड़ किलोग्राम और वर्ष 2021 में 19.6 करोड़ किलोग्राम रह गया।

भारतीय चाय निर्यात के लिए अस्थाई रूप से ईरान के बाजार का नुकसान भी एक बड़ा झटका है।

आईटीए के सचिव सुजीत पात्रा ने कहा, ‘‘ईरान ने भारतीय चाय के लिए ऑर्डर देना क्यों बंद कर दिया है, यह किसी को पता नहीं है। स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल के बाद, ईरान लगभग 2.8 करोड़ किलोग्राम औसत वार्षिक ऑर्डर के साथ दूसरा सबसे बड़ा आयातक है।’’

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2022 में अब तक रूस, यूक्रेन और कजाकिस्तान सहित राष्ट्रकुल देशों ने भारत से लगभग 3.9 करोड़ किलोग्राम चाय का आयात किया है।

राष्ट्रकुल देशों में रूस, सबसे बड़ा आयातक देश है जहां से लगभग 1.9 करोड़ किलोग्राम का औसतन वार्षिक ऑर्डर होता है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest