Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

यूपी निकाय चुनाव मतगणना: भाजपा-सपा में कड़ी टक्कर

साल 2024 से पहले सेमीफाइनल माने जाने वाले यूपी निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है, इस दौरान मेयर की ज़्यादातर सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
evm
प्रतीकात्मक तस्वीर। PTI

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए मतगणना की जा रही है, जिसमें 17 नगर निगम की ज़्यादातर सीटों पर फिलहाल भाजपा आगे चल रही है। प्रदेश के इन निकाय चुनाव को दो चरणों में संपन्न कराया गया था। जिसमें 14,684 पदों के लिए वोट डाले गए थे। इनमें से ही 17 मेयर, 200 नगर पालिका अध्यक्ष, 545 नगर पंचायत अध्यक्ष और 1420 पार्षदों की क़िस्मत का ताला खुल रहा है। वैसे तो ये चुनाव नगर निकाय के हैं, लेकिन 2024 में आम चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के सेमीफाइनल के तौर भी देखा जा सकता है। इन चुनावों के ज़रिए राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी अपनी तैयारी को परखेंगे।

क्यों अहम हैं ये निकाय चुनाव?

आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश क़रीब 20 करोड़ की आबादी के साथ देश का सबसे बड़ा राज्य है, लोकसभा की 80 सीटें हैं और विधानसभा की 404 सीटें हैं, यहां से अधिकतम सीटें हासिल करने का मतलब केंद्र में सत्ता की दावेदारी का प्रबल होना है। भाजपा की नज़रें आने वाले लोकसभा चुनावों पर हैं और उसकी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक सीटें हासिल करे। निकाय चुनावों के रुझान से उत्तर प्रदेश सरकार के पास अपनी नीतियों में और सुधार लाने का मौका होगा।

यही मायने में में कार्यकर्ताओं का चुनाव होता है जो पार्टियों को लोकसभा और विधानसभा जिताने में अहम भूमिका अदा करते हैं। निकाय चुनावों में जिस पार्टी का दबदबा होता है, लोकसभा या विधानसभा चुनावों में उसके अच्छे प्रदर्शन की संभावना भी बढ़ जाती है।

बात अगर यहां चुनाव कैंपेन की करें तो भाजपा ने सबसे बड़ा दांव खेला था, जिसके तहत उन्होंने 300 से ज़्यादा मुसलमानों को वोट दिया था। दरअसल 80 प्रतिशत से ज़्यादा देश के पसमांदा मुसलमानों के वोट पर भाजपा की नज़रे हैं, ताकि 2024 में प्रदर्शन अच्छा किया जा सके।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest