NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
अपराध
भारत
राजनीति
अनुसूचित जातियों की गरिमा और आत्म सम्मान पर कब बात होगी?
भले ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में छुआछूत का उन्मूलन कर दिया गया है और इसे दंडनीय अपराध माना गया है पर आज भी जाति आधारित छुआछूत बदस्तूर जारी है।
राज वाल्मीकि
17 Nov 2020
अनुसूचित जातियों की गरिमा और आत्म सम्मान पर कब बात होगी?

हाल ही में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में वर्चस्वशाली जाति के तीन लोगों ने एक दलित युवक को इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। उस युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने आरोपियों से मटके से पानी भरकर पी लिया था। इसके बाद उसके 3 घरवालों को भी पीटकर घायल कर दिया।

थाना नाराहट के गांव उमरिया निवासी संतोष अहिरवार ने बताया कि वह गत 1 नवंबर 2020 को मनक की दुकान पर गया था। वहां उसे प्यास लगी तो उसने जग उठाकर दुकान पर रखे मटके से पानी भरकर पी लिया। इससे नाराज होकर मनक ने अपने बेटे प्रकाश के साथ मिलकर उससे गाली गलौज और मारपीट की।

आरोप है कि मनक ने जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग कर संतोष का हाथ तोड़ दिया। इसके बाद दबंग उसके घर पहुंच गए और चाचा, चाची सहित घर के अन्य परिजनों से भी मारपीट की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

भले ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में छुआछूत का उन्मूलन कर दिया गया है और इसे दंडनीय अपराध माना गया है पर आज 70 साल बाद भी जाति आधारित छुआछूत बदस्तूर जारी है। उपरोक्त घटना तो एक उदाहरण मात्र है।

कहां हैं छुआछूत की जड़ें?

कोई भी बच्चा जब पैदा होता है तो वह मासूम होता है। उसका दिमाग कोरे कागज़ की तरह होता है। वह जिस माहौल में पला-बड़ा होता है और परिवार वाले उसे जैसा संस्कार देते हैं वह उसे वैसा ही ग्रहण करता है। वह अपने माता-पिता, परिवार के लोगों और अपने पास-पड़ोस से जो सीखता है वैसी ही उसकी मानसिकता बनती जाती है।

हमारे यहां छुआछूत को जाति और जन्म से जोड़ दिया गया है। जो बच्चा जिस जाति में पैदा हुआ वह आजीवन उसी जाति का माना जाएगा। ब्राह्मणवादी व्यवस्था कुछ ऐसी है कि जाति के आधार पर ही बच्चे को यह पता चलता है कि वह ऊंची जाति का है या नीची। वह दूसरी जाति के साथ छुआछूत और भेदभाव करेगा या इसे सहेगा।

जात-पांत और छुआछूत की भेदभावकारी मानसिकता हजारों सालों से जारी कैसे है? क्यों है? क्या हैं इसके स्रोत? जब हम इस पर विचार करते हैं तो पाते हैं कि पुराने धर्मग्रंथों में इसके स्रोत निहित हैं। इन धर्मग्रंथों के प्रति सम्मान रखने वाले अन्धविश्वास की हद तक इन पर विश्वास करते हैं। वे कभी तार्किक ढंग से इनकी विचारधारा पर विचार नहीं करते कि इनमे कुछ गलत भी हो सकता है।

ताजा उदाहरण मनुस्मृति का लिया जा सकता है। 30 अक्टूबर 2020 को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अभिताभ बच्चन द्वारा सफाई कर्मचारी आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बेजवाडा विल्सन से एक प्रश्न पूछा गया। प्रश्न था – 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रन्थ की प्रतियां जलायीं थीं? इसके चार विकल्प थे – विष्णुपुराण, भगवदगीता, ऋग्वेद और मनुस्मृति। सही उत्तर मनुस्मृति था। विल्सन ने भी वही दिया।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि बाबा साहेब ने जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता को वैचारिक रूप से उचित ठहराने के लिए प्राचीन धर्मग्रन्थ मनुस्मृति की निंदा की और उसकी प्रतियों को जलाया।  

यह ऐतिहासिक सत्य है और इसमें गलत कुछ भी नहीं है। पर मनुस्मृति के प्रति अंधश्रद्धा रखने वालों को यह बुरा लगा और उन्होंने लखनऊ और  लातूर में अमिताभ बच्चन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए FIR दर्ज करा दी।

इसके निहितार्थ स्पष्ट हैं कि मनुस्मृति को मानने वाला वर्ग छुआछूत और जातिगत भेदभाव को बरकरार रखना चाहता है। गौरतलब है कि मनुस्मृति में दलितों और स्त्रियों को गुलाम बनाए रखने के लिए विधान किए गए हैं और ब्राह्मणों को सर्वोच्च वर्ग का दर्जा दिया गया है।

क्या कहते हैं छुआछूत और भेदभाव झेलने वाले

ऐशबाग लखनऊ के रहने वाले अनुसूचित जाति के चालीस वर्षीय अजय बताते हैं कि यहां शौचालय साफ़ करने वाली हमारी महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्हें घर के बर्तनों में चाय या पानी नहीं दिया जाता। उनके लिए एक अलग कप या गिलास रख दिया जाता है कि तुम इसमें चाय या पानी पीकर इसे साफ करके घर के बाहर के किसी हिस्से में रख दो ताकि अगले दिन इसे दुबारा उपयोग कर सको।

उनका मेहनताना भी उन्हें दूर से फेंक कर दिया जाता है या फिर एक स्थान पर रख दिया जाता है ताकि सफाई कर्मचारी महिलाएं उसे उठा लें और देने वाले का हाथ उनसे न छुए। अगर कोई सफाई कर्मचारी पुरुष या महिला किसी सवर्ण के घर में आवश्यक कार्य से या गलती से भी अंदर घुस गई तो उसको जानवरों की तरह जाति सूचक गालियाँ देकर दुत्कार घर से निकाल दिया जाता है। और यह चेतावनी दी जाती है कि ‘अपनी जात मे रहो – औकात में रहो!’

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर मुसलमान भी ब्राह्मणवादी व्यवस्था के पोषक हैं। चालीस वर्षीय सफाई कर्मचारी रामदास अलीगढ़ में रहते हैं। उनका कहना है कि ऊंची जाति के हिन्दुओं की तरह मुसलमान भी हमसे छुआछूत करते हैं। अपने घर में नहीं घुसने देते और न अपनी चारपाई पर बैठने देते हैं।

फर्रुखाबाद निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पैतीस वर्षीय कृष्ण गोपाल कहते हैं कि आज भी फर्रुखाबाद में कोई नाई सफाई कर्मचारियों के बाल नहीं काटता है। धोबी को मालूम हो कि ये सफाई कर्मचारी है तो वह उसके कपड़े प्रेस नहीं करता। कहने का मतलब यह है कि जाति उच्च निम्न क्रम पर आधारित है और दलित जातियां भी एक दूसरे से उच्च-निम्न क्रम के आधार पर भेदभाव करती हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाली अनुसूचित जाति की पैंतीस वर्षीया रिनिका कहती हैं कि हम शहर में रहते हैं इसलिए बड़ी कही जाने वाली जाति के लोग हम से सीधे-सीधे छुआछूत और भेदभाव नहीं करते पर पीछे-पीछे करते हैं। जैसे हमारे घर में दूसरी जाति के किराएदार रहते हैं तो उनसे लोग कहते हैं कि तुम जमादारों (सफाई करने वालों) के घर में किराए पर क्यों रहते हो। जमादारों के घर में रहोगे तो तुम्हारी क्या इज्जत रहेगी। कौन तुम्हारी इज्जत करेगा?

इस मनुविधान का क्या निदान

इस ब्राह्मणवादी व्यवस्था या कहें मनुविधान के कारण अछूत कही जाने वाली जातियों के साथ छुआछूत, भेदभाव और अत्याचार की घटनाएं आज भी निरंतर जारी हैं। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से हाथरस प्रकरण के पश्चात एक के बाद एक दलित महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बर्बर घटनाएं हुईं ये इस बात का प्रमाण है कि वर्चस्वशाली जातियां आज भी मनुविधान को जारी रखना चाहती हैं।

वे चाहती हैं कि अनुसूचित जाति के लोग हमेशा उनकी सेवा भाव में लगे रहें। और वे इनकी महिलाओं का, इनका शोषण करते रहें और ये उफ्फ तक न करें। चुपचाप सहते रहें। पर लोकतंत्र और संविधान के इस दौर में अब हालत बदल रहे हैं। इसलिए वर्चस्ववादी ताकतों में बौखलाहट है। जिन धर्मग्रंथों के आधार पर वे इन अछूतों पर शासन करते थे। उन्हें जलाने की जानकारी सबको हो रही है।

बाबा साहेब जिस धर्मग्रंथ को जला चुके हैं और संविधान जिन भेदभावकारी विचारों का निषेध कर रहा है। छुआछूत का उन्मूलन कर रहा है। देश के सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का पाठ पढ़ा रहा है। सभी जाति और धर्मों के लोगों की समान मानवीय गरिमा और सबके आत्म-सम्मान की बात कर रहा है। उसे देखकर ये लोग विचलित हो रहे हैं। बौखला रहे हैं। दलितों का उत्पीड़न करना और अमिताभ बच्चन पर FIR दर्ज करना इसी बौखलाहट को दर्शाता है।

लेखक सफाई कर्मचारी आन्दोलन से जुड़े हैं। विचार निजी हैं।

caste discrimination
scheduled tribes
Scheduled Caste
untouchability
Manusmriti
caste politics
Attack on dalits
Constitution of India
B.R. Ambedkar
Constitutional right
Fundamental Rights
KBC
Amitabh Bachchan

Trending

आख़िर मिथुन ने दोबारा राजनीति में आने और दल बदल का फ़ैसला क्यों किया?
महिला दिवस विशेष: क्या तुम जानते हो/ पुरुष से भिन्न/ एक स्त्री का एकांत
संसद के दोनों सदनों में फिर गूंजा पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का मुद्दा, विपक्ष का ‘ब्लैकआउट’ का भी आरोप
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के ख़िलाफ़ संजुक्त मोर्चा ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया 
हरियाणा : अविश्वास प्रस्ताव में किसानों को विधायकों से 'बेहतर विवेक' के इस्तेमाल की उम्मीद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: एकजुटता का जश्न

Related Stories

क्या राजद्रोह और यूएपीए के बाद नए आईटी नियम असहमति को कुचलने के लिए केंद्र का नया हथियार हैं?
सिद्धार्थ गांगुली
क्या राजद्रोह और यूएपीए के बाद नए आईटी नियम असहमति को कुचलने के लिए केंद्र का नया हथियार हैं?
02 March 2021
ट्विटर और वॉट्सऐप के साथ जारी मौजूदा विवाद के बीच केंद्र ने आईटी एक्ट के तहत नए नियम निकाल दिए हैं। इन नियमों से सोशल मीडिया और ओटीटी प्लैटफॉर्
तिरछी नज़र : क्या डराना इतना ही ज़रूरी है, साहेब?
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
तिरछी नज़र : क्या डराना इतना ही ज़रूरी है, साहेब?
21 February 2021
मैं डरा हुआ हूँ। बहुत ही अधिक डरा हुआ। मैं उम्र के सातवें दशक में चल रहा हूँ पर इतना डरा हुआ कभी नहीं था जितना इस समय हूँ। शायद मैं आपातकाल में भी
आदिवासी महिलाओं से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत, नहीं हुई एफआईआर
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
आदिवासी महिलाओं से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत, नहीं हुई एफआईआर
18 February 2021
आदिवासी संगठनों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर बडवानी में रैली निकाली जिसमें भारी संख्या में आदिवासी महिलाएं शामिल हुईं। आरोप है कि 20-25

Pagination

  • Previous page ‹‹
  • Next page ››

बाकी खबरें

  • संसद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद के दोनों सदनों में फिर गूंजा पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का मुद्दा, विपक्ष का ‘ब्लैकआउट’ का भी आरोप
    09 Mar 2021
    लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि टीवी का कैमरा विपक्ष के सदस्यों की तरफ ‘‘फोकस’’ नहीं किया जा रहा है और ‘‘ब्लैकआउट’’ किया जा रहा है।
  • किसान
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा : अविश्वास प्रस्ताव में किसानों को विधायकों से 'बेहतर विवेक' के इस्तेमाल की उम्मीद
    09 Mar 2021
    किसान 9 मार्च को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा, जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15,388 नए मामले, 52 दिनों में दी गयी वैक्सीन की 2.3 करोड़ डोज 
    09 Mar 2021
    देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2 करोड़ 30 लाख 8 हज़ार 733 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 19 हज़ार 723 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।
  • तमिलनाडु चुनाव
    नीलाम्बरन ए
    तमिलनाडु चुनाव: एमएनएम, एनटीके, एएमएमके के बड़े लक्ष्य,लेकिन जीत की संभावना कम
    09 Mar 2021
    कमल हासन या सीमन की पार्टियां कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में खेल बिगाड़ सकती हैं,लेकिन द्रविड़ क़िले के ख़िलाफ़ भारी जीत अब भी एक दूर का सपना है।
  • किसान आंदोलन: उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन: उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
    08 Mar 2021
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर दिल्ली के अलग अलग बॉर्डरों पर महिला किसानों ने कहा कि उनकी लड़ाई कृषि क़ानूनों से आगे बढ़कर बराबरी के लिए है। साथ ही, उन्होंने विभिन्न योजनाओं में अपनी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें