Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

दिल्ली की जनता ने चुना राष्ट्रवाद के वादों को

दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में, आप ने दिल्ली में कुल 70 सीटों में से 67 सीटें जीती थीं। उस चुनाव में बीजेपी, एक साल पहले केंद्र में भगवा पार्टी की प्रचंड जीत के कारण 'मोदी लहर' के बावजूद केवल तीन सीटें जीतने में सफ़ल रही। कांग्रेस शून्य पर सिमट गई। लोकसभा चुनावों में दिल्ली में इन तीनों दलों का प्रदर्शन भी एक संकेत है। इस चुनाव में कांग्रेस अपने खोय जनाधार का कुछ हिस्सा वापस पाने में सफ़ल हुई है।
Delhi Chunao

भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आज शाम 5 बजे तक दिखाए गए रुझानों के अनुसार, यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अपनी 2014 की जीत को दोहरा रही है। दिल्ली में सभी सात सीटों पर एक बार फिर बीजेपी क़ब्ज़ा कर रही है। मोदी लहर और राष्ट्रवाद पर भरोसा करते हुए, भाजपा ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा था, जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्ण राज्य के मुद्दे पर अभियान चलाती रही और “स्वच्छ राजनीति” का वादा करती रही। लेकिन आप पर कांग्रेस के शीला दीक्षित और अरविंदर सिंह लवली जैसे दिग्गज भारी पड़ रहे थे। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था जिसमें चाँदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली शामिल थे और गुरुवार को नतीजे घोषित किए गए। 

आज शाम 5 बजे तक दिखाए गए रुझानों के अनुसार,
 
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंदर सिंह लवली से 2,05,639 मत से आगे हैं। इस सीट पर आप उम्मीदवार आतिशी तीसरे स्थान पर हैं। 

स्टार उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा के मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित से 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में जहाँ गायक हंस राज हंस आप के गुगन सिंह से 4.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों के बीच का अंतर बेहद स्पष्ट हो जाता है की यहाँ लड़ाई एकतरफ़ा थी। भाजपा के परवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा के बीच पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 4 लाख से अधिक मतों के अंतर के साथ वोटों का अंतर बेहद कम है। भाजपा चाँदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र पर अपने गढ़ को बनाए रखने का भी लक्ष्य बना रही है, हालांकि सात सीटों में से सबसे कम मतों का अंतर 1 लाख से थोड़ा अधिक है।

2019 के चुनावों में, भाजपा ने दिल्ली में सभी सात सीटों पर फिर से अपनी 2014 की रैली को दोहराया है। मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, डॉ हर्षवर्धन और परवेश साहिब सिंह वर्मा जैसे उम्मीदवारों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर नियंत्रण बनाए रखा है। दिलचस्प बात यह है कि उम्मीदवारों के मार्जिन में 2014 में  वोटों के मुक़ाबले भारी बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में चर्चा लंबे समय से चल रही है कि कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की विफ़लता ने भाजपा को भारी जीत दिलाई। दोनों पार्टियाँ सीट बंटवारे को लेकर किसी समझौते पर नहीं पहुँच सकीं और अलग-अलग चुनाव लड़ीं। आप और कांग्रेस का मतदाता आधार काफ़ी हद तक एक जैसा है और गठबंधन बनाने में उनकी विफ़लता विनाशकारी साबित हुई है। लेकिन अगर हम आज के परिणाम को देखें तो साफ़ दिख रहा है कि अगर आप और कोंग्रस के वोट जोड़ दिये जाएँ फिर भी वो भाजपा से काफ़ी पीछे हैं। 

दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में, आप ने दिल्ली में कुल 70 सीटों में से 67 सीटें जीती थीं। उस चुनाव में बीजेपी, एक साल पहले केंद्र में भगवा पार्टी की प्रचंड जीत के कारण 'मोदी लहर' के बावजूद केवल तीन सीटें जीतने में सफ़ल रही। कांग्रेस शून्य पर सिमट गई। लोकसभा चुनावों में दिल्ली में इन तीनों दलों का प्रदर्शन भी एक संकेत है। इस चुनाव में कांग्रेस अपने खोय जनाधार का कुछ हिस्सा वापस पाने में सफ़ल हुई है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest