NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिमाचल के सेब किसान अपना आंदोलनों और तेज़ करेंगे
किसान संघर्ष समिति ने एपीएमसी को एक ज्ञापन व नोटिस सौंपा है, जिसमें मांग की है 4 अक्टूबर से पहले सेब की बिक्री का भुगतान और अतिरिक्त अवैध वसूली को वापस किसानों को दिलाया जाए।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
25 Sep 2018
सेब किसान

हिमाचल प्रदेश के नारकण्डा में 24 सितंबर को किसान संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया और कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) को एक ज्ञापन व नोटिस सौंपा जिसमें मांग की गई है कि 4 अक्टूबर से पहले सेब की बिक्री का भुगतान और अतिरिक्त अवैध वसूली  को वापस किसानों को दिलाया जाए। नहीं तो  सेब किसान नारकण्डा में 4 अक्टूबर को राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध  प्रदर्शन करेंगे।

किसान, जो पहले से ही खराब मौसम और सरकारी उदासीनता के कारण एक उदास फसल के मौसम से गुजर रहे हैं, उनको बाजार में अपने उत्पाद बेचने में शामिल 'कमीशन एजेंट' के साथ भी गंभीर समस्याओं  का सामना करना पड़ रहा है। नारकण्डा में सेब आढ़तियों द्वारा सेब उत्पादकों  से नाजायज वसूली व सेब की खरीद के पैसे खरीद के वक्त नहीं देने से भी किसानों में नाराज़गी है| इसी को लेकर नारकण्डा में हुई बैठक में किसान संघर्ष समिति ने सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित किया कि वो अपना संघर्ष और तेज़ करेंगे| इससे पहले भारी बारिश के बावजूद किसानों ने प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें- हिमाचल के सेब किसान संकट में, 24 से आंदोलन का ऐलान

हिमाचल प्रदेश में सेब सबसे महत्वपूर्ण नकद फसलों में से एक है। राज्य में फल फसलों के तहत कुल क्षेत्रफल के लगभग 49% पर इसकी बागबानी है, जो कुल फल उत्पादन का 85% है। हिमाचल प्रदेश की अनुमानित 4,500 करोड़ रुपये की सेब अर्थव्यवस्था  है इसमें  लगभग चार लाख परिवार शामिल हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्रोत होने के बावजूद, सेब किसानों से लगातार धोखाधड़ी और ठगी की जाती रही है। इसमें फर्ज़ी व्यापारी और कमीशन एजेंट शामिल रहते हैं।

बैठक में सेब उत्पादकों से आढ़तियों द्वारा की गई अवैध वसूली  पर रामपुर, कोटगढ़, कुमारसैन, ठियोग आदि क्षेत्रों से आये किसानों ने अपनी बात रखी। ननखड़ी क्षेत्र से आये बागवान राजकुमार ने बताया कि वर्ष 2014 से एक आढ़ती ने उसके 60,000 रुपये की अदायगी नहीं की। ननखड़ी के चढ़ी क्षेत्र के अश्वनी मेहता के 1 लाख से ज़्यादा रकम की एवज में आढ़ती ने चेक दिए जो 2 बार बाउंस हो चुके हैं।

कमीशन एजेंटों द्वारा सेब किसानों से ठगी

किसानों का कहना है कि उन्हें कमीशन एजेंटों द्वारा ठगा जा रहा है जो फल उनसे खरीदते हैं और फिर इसे बाजार में बेचते हैं। कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) अधिनियम 2005 के मुताबिक, कमीशन एजेंटों द्वारा सेब के प्रति कार्टून 5 रुपये से अधिक किसानों से शुल्क नहीं लिया जा सकता है, लेकिन असल में, कमीशन एजेंट किसानों से 10 से 35 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं।

अधिनियम में यह भी कहा गया है कि कमीशन एजेंटों या आढ़तियों को खरीदे जाने वाली उपज का उसी दिन भुगतान करना पड़ेगा जब वे किसानों से उपज खरीदते हैं। विभिन्न सेब उत्पादकों द्वारा कई घटनाओं की सूचना मिली है, जहां उन्हें कमीशन एजेंटों द्वारा महीनों तक और कभी-कभी सालों तक भुगतान नहीं किया गया है। ऐसी एक घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी, जहां एक स्थानीय महिला मंडी (बाजार) में कमीशन एजेंट को अपनी उपज के भुगतान के लिए मार रही थी।

हाल ही में अगस्त में विधानसभा के मानसून सत्र में ठियोग के सीपीआई (एम) विधायक राकेश सिंह ने नारकण्डा, पराला (थोग) और भट्टाकुफर के सेब बाजारों में हजारों किसानों को धोखा देने वाले कमीशन एजेंटों के मुद्दे को उठाया था। यह भी बताया गया था कि नारकण्डा सेब बाजार में कमीशन एजेंटों को खत्म  करने के लिए कुछ किसानों ने कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडा से शिकायत की थी, लेकिन स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

हिमाचल किसान सभा ने सरकार और आयोग से एजेंटों को खुश न करने का आग्रह किया है क्योंकि किसान इस  समय भी सेब की बिक्री के संकट से गुजर रहा है जब सेब की पैदावार 2 करोड़ पेटी  से भी कम है। इसी तरह सेब की बिक्री पर अनलोडिंग के नाम पर 5 रुपये की जगह 30-35 रूपये  लिए जा रहे  है। जो सरासर किसानों से लूट है।

apple
apple kisan
Himachal Pradesh
kisan andolan

Trending

बंगाल में भी कोरोना विस्फोट, क्या चुनाव आयोग लेगा ज़िम्मेदारी?
अदालत की केंद्र को फटकार, कोरोना अपडेट और अन्य
कोविड-19: पहुँच से बाहर रेमडेसिवीर और महाराष्ट्र में होती दुर्गति
कार्टून क्लिक: ज़िम्मेदार कौन?
बंगाल चुनाव: छठे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 79 फ़ीसदी मतदान
किस हाल में हैं पीएम केयर फंड से बिहार में बने 500-500 बेड वाले दो कोविड अस्पताल?

Related Stories

गुप्त राजनीतिक चंदा जारी , मगर किसान आंदोलन भी न करें?
न्यूज़क्लिक टीम
गुप्त राजनीतिक चंदा जारी , मगर किसान आंदोलन भी न करें?
26 March 2021
महिला किसान।
प्रबल सरन अग्रवाल
विशेष: जब भगत सिंह ने किया किसानों को संगठित करने का प्रयास
23 March 2021
(प्रबल सरन अग्रवाल का यह शोधपरक आलेख 2020 में भगत सिंह की जयंती पर  
बिहार में भी किसानों की हलचल तेज़
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
बिहार में भी किसानों की हलचल तेज़, पटना की महापंचायत में 26 मार्च के भारत बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील
19 March 2021
पटना: तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, बिहार विधानसभा से उसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करने, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, एपीएमसी ऐक्ट

Pagination

  • Previous page ‹‹
  • Next page ››

बाकी खबरें

  • आरएसएफ़ 2021 प्रेस फ़्रीडम इंडेक्स : मिडिल ईस्ट-नार्थ अफ़्रीका क्षेत्र पत्रकारों के  लिए सबसे ख़तरनाक
    पीपल्स डिस्पैच
    आरएसएफ़ 2021 प्रेस फ़्रीडम इंडेक्स : मिडिल ईस्ट-नार्थ अफ़्रीका क्षेत्र पत्रकारों के  लिए सबसे ख़तरनाक
    22 Apr 2021
    वैश्विक प्रेस फ़्रीडम वॉचडॉग ने यह पाया कि 180 देशों में से तीन चैथाई देशों में प्रेस की आज़ादी में काफ़ी गिरावट देखी गई है।
  • कोरोना से ज़्यादा जानलेवा है हाकिम की संवेदनहीनता
    बादल सरोज
    कोरोना से ज़्यादा जानलेवा है हाकिम की संवेदनहीनता
    22 Apr 2021
    निर्बुद्दिकरण की परियोजना जितनी आसान होती है, उसे उलटने की—डेटॉक्सिफिकेशन—की प्रक्रिया उतनी ही जटिल होती है।
  • विरोध प्रदर्शनों के एक साल बाद, जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या के जुर्म में डेरेक शौविन दोषी क़रार
    पीपल्स डिस्पैच
    विरोध प्रदर्शनों के एक साल बाद, जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या के जुर्म में डेरेक शौविन दोषी क़रार
    22 Apr 2021
    25 मई 2020 को हुई जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या के बाद अमेरिका की सड़कों पर लाखों लोग जमा हुए थे और फ़्लॉइड के साथ रंगभेद का शिकार हुए हर इंसान के लिए न्याय की मांग की थी।
  • लेनिन: रूस का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का महानायक 
    अनीश अंकुर
    लेनिन: रूस का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का महानायक 
    22 Apr 2021
    कहा जाता है कि सत्रहवी शताब्दी की अंग्रेज़ क्रांति क्रामवेल  के बगैर, अठारहवीं सदी की फ्रांसीसी क्रांति रॉब्सपीयर के बगैर भी संपन्न होती लेकिन बीसवीं शताब्दी की  विश्व्यापी प्रभावों वाली रूसी क्रांति…
  • बाइडेन का पैकेज और उसकी सीमाएं
    प्रभात पटनायक
    बाइडेन का पैकेज और उसकी सीमाएं
    22 Apr 2021
    बाइडेन का पैकेज बेशक सदाशयतापूर्ण है और उसे विकसित देशों के वामपंथ का समर्थन हासिल है। लेकिन, इस वामपंथ को तीसरी दुनिया के देशों की दुर्दशा के प्रति कहीं ज्यादा संवेदनशील होने की भी जरूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें