Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर भाजपा

छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने कहा, “मोदी को बहुमत मिलने के लिए बधाई। कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है।”
Himachal Pradesh
फोटो साभार: Hindustan Times

शिमला : हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय दिख रही है क्योंकि राज्य की चारों लोकसभा सीटों -- मंडीकांगड़ाहमीरपुर और शिमला पर उसके प्रत्याशी 3.23 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

राज्य चुनाव अधिकारी के मुताबिककांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूरकांग्रेस के पवन काजल से चार लाख 66 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। पिछली बार इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार विजयी हुए थे।

अधिकारी के मुताबिकहमीरपुर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर पर तीन लाख 84 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

शिमला सीट पर भाजपा के सुरेश कश्यपकांग्रेस के धनीराम शांडिल से तीन लाख 23 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वर्ष 2014 में इस सीट से भाजपा के विरेंद्र कश्यप जीते थे।

मंडी से मौजूदा सांसद रामस्वरूप ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा पर तीन लाख 96 हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

वर्ष 2014 में भी भाजपा ने राज्य की चारों सीटें जीती थीं।

छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीत गए हैं और कांग्रेस पार्टी हार गई है।

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, "हम हार गए हैंमोदी जीत गए हैं।"

सिंह ने कहा कि मोदी को बहुमत मिलने के लिए बधाई। कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल देश हित पर ध्यान केंद्रित करेगा।"

राज्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। यहां से पार्टी सभी चारों सीटों पर एक बार फिर जीत प्राप्त करने में सफल हुई है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest