Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

आंध्र प्रदेश में संयंत्र में ज़हरीली गैस रिसाव से क़रीब 121 श्रमिक बीमार पड़े, ज़्यादातर महिलाएं

बीमार श्रमिकों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें कई महिलाएं गर्भवती बताई गई हैं।
आंध्र प्रदेश में संयंत्र में ज़हरीली गैस रिसाव से क़रीब 121 श्रमिक बीमार पड़े, ज़्यादातर महिलाएं
ABP News

आंध्र प्रदेश में एक संयंत्र में जहरीली गैस रिसाव करीब 121 श्रमिक बीमार पड़ गए हैं। ये घटना दो महीने में दूसरी बार हुई है। राज्य के अनाकापल्ले जिले के अचुतापुरम के ब्रैंडिक्स इलाके में स्थित एक कंपनी के संयंत्र में इस जहरीली गैस का रिसाव हुआ। बीमार श्रमिकों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें कई महिलाएं गर्भवती बताई गई हैं। अनाकापल्ले के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत के अनुसार अधिकांश मरीजों ने सांस लेने में कठिनाई, मतली, उल्टी की शिकायत की थी।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने अनाकापल्ले गैस रिसाव की घटना में प्रभावित हुए श्रमिकों से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने कहा, "घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और सैंपल को आगे की जांच के लिए ICMR भेजा है।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैस रिसाव कथित तौर पर ब्रैंडिक्स कंपनी के संयंत्र में हुआ। मंगलवार को लीक हुई गैस के कारण 121 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस रिसाव के बाद कर्मचारी दहशत के कारण कंपनी परिसर छोड़कर भाग गए।

दो महीने में दूसरी बार हुई घटना

इस बीज कंपनी में दो माह में दूसरी बार गैस रिसाव की सूचना मिली। कंपनी को जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जून महीने में राज्य के विशाखापत्तनम जिले के अचुतापुरम इलाके में एक लैब में गैस रिसाव के बाद करीब 200 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं थीं। इन महिलाओं ने उल्टी, सिर दर्द और आंखों में जलन की शिकायत की थी। जिसके बाद सभी प्रभावित कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला था की यूनिट में क्षतिग्रस्त स्क्रबर के कारण गैस रिसाव हुआ था।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest