Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका पर दबाव बनाएं केंद्र : स्टालिन

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 13 दिसंबर को छह भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना पर ''गहरा दुख'' व्यक्त करते हुए स्टालिन ने कहा कि एक सप्ताह में यह तीसरी ऐसी घटना है।
Stalin
फ़ोटो : PTI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को केंद्र से अनुरोध किया कि वह राज्य के मछुआरों की गिरफ्तारी का मामला तुरंत उचित राजनयिक माध्यमों से श्रीलंका के समक्ष उठाए और 45 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करे।

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 13 दिसंबर को छह भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना पर ''गहरा दुख'' व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में यह तीसरी ऐसी घटना है।

स्टालिन ने मछुआरों की 138 नौकाओं को छुड़ाने की भी मांग की।

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे एक पत्र में कहा, "पुडुकोट्टई जिले के जेगथापट्टिनम बंदरगाह से छह मछुआरे एक नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे, लेकिन श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें उनकी नौका के साथ पकड़ लिया।”

पत्र की एक प्रति यहां मीडिया को उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंकाई नौसेना ने हमारे मछुआरों के अधिकारों का उल्लंघन करना जारी रखा है और उनकी लगातार गिरफ्तारियों ने मछुआरों की आजीविका को खतरे में डाल दिया।’’

उपरोक्त मछुआरों के अलावा 39 मछुआरे अभी भी श्रीलंका की हिरासत में हैं।
 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest