Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-आप ने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा में सीट-बंटवारे पर मुहर लगाई

यूपी के बाद इंडिया ब्लॉक को मजबूत करते हुए, सत्तारूढ़ AAP दिल्ली में 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस के लिए 3 सीटें छोड़ेगी।
Congress

विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के दोनों घटक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश - दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, गोवा और चंडीगढ़ में सीट-बंटवारे पर मुहर लगा दी। 

हाल ही में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इसी तरह के समझौते होने के बाद इंडिया ब्लॉक के भीतर यह दूसरा बड़ा सीट-बंटवारा समझौता है।

राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए आप चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह घोषणा यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और आप नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने की।

AAP जिन चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी वो हैं- नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली। कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तरपूर्वी और उत्तरपश्चिमी दिल्ली में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

गुजरात में, 26 लोकसभा सीटों में से, कांग्रेस 24 सीटों पर और AAP दो सीटों भरूच और भावनगर पर लड़ेगी।

हरियाणा में कांग्रेस कुल 10 लोकसभा सीटों में से नौ पर चुनाव लड़ेगी, जबकि AAP एक पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। आप और कांग्रेस ने पंजाब में कुल सीटों के लिए अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है।

गोवा में भी कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कुछ महत्वपूर्ण राज्यों में सीट-बंटवारे की सफलता के साथ, इंडिया ब्लॉक ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को टक्कर देने की मंशा जाहिर की। 

कांग्रेस सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि झारखंड में सीट-बंटवारे की बातचीत लगभग अंतिम चरण में है, जबकि बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सीट बंटवारे को लेकर भी बातचीत होगी।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest