NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
भारत का स्वास्थ्य तंत्र Covid-19 के प्रकोप से कब तक लड़ सकता है?
एक अनुमान के मुताबिक़ मई महीने के मध्य तक सभी सरकारी अस्पतालों में संक्रमित रोगी भर जाएंगे। संक्रमण की मौजूदा दर से हो रही वृद्धि के चलते भारत का बुनियादी ढांचा कम पड़ जाएगा।
प्रीतम दत्ता, चेतना चौधरी
28 Mar 2020
 Covid-19
Image Courtesy: YouTube

दुनिया भर में 5.49 लाख से अधिक लोग नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस महामारी के चलते 25,000 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसके चलते चीन और इटली का सबसे बुरा हाल है। इन दोनों देशों में पुरी दुनिया में होने वाले संक्रमण के  कुल 36% मामला सामने आये हैं वहीं दुनिया भर में होने वाली मौतों की 53% मौत सामने आई हैं। भारत इस महामारी के शुरुआती चरण में है। शनिवार 28 मार्च तक Covid-19 के 933 मामले सामने आए और कम से कम 20 लोगों के मौत की सूचना है। नए संक्रमण, गंभीर मामले और मौत का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है।

भारत में Covid-19 का घनत्व प्रति मिलियन जनसंख्या पर 0.6 मामलों के साथ फिलहाल कम है। लेकिन मामले अब तेजी के साथ बढ़ रहे हैं (चित्र 1 देखें) जो चौंकाने वाला है। भारत सरकार ने क्वारंटीन सहित कई कदम उठाए हैं। उठाए गए इन कदमों में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को बंद करना, सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करना और आखिर में, पूरी अर्थव्यवस्था को लॉकडाउन कर देना। फिर, पूरी मानव सभ्यता का ऐसे चौराहे पर खड़ा होना,यह सवाल उठता है कि इस महामारी से लड़ने के लिए दुनिया की 18% आबादी वाला भारत किस हद तक इस महामारी से लड़ने के लिए तैयार है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये भारतीय इस महामारी के बीच कब तक जिंदा रह सकते हैं?

इटली और चीन की स्वास्थ्य प्रणाली से हम जो सीख सकते हैं वह इस संदर्भ में बहुत प्रासंगिक है।

टेबल 1: भारत में नोवेल कोरोना वायरस का प्रकोप

table 1_0.png

Covid-19 महामारी के चलते इटली और चीन की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इन दोनों देशों की स्वास्थ्य प्रणाली भारत की तुलना में कहीं अधिक विकसित और बेहतर है। भारत की तुलना में इटली और चीन में प्रति लाख आबादी पर अस्पतालों में बेड की पांच गुना अधिक उपलब्धता है। उनके पास भारत की तुलना में प्रति लाख आबादी पर चिकित्सकों की क्रमशः दो गुना और पांच गुना अधिक उपलब्धता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के सरकारी अस्पतालों में [जुलाई 2018] 15.7लाख बेड उपलब्ध हैं या प्रति मिलियन जनसंख्या पर 7बेड उपलब्ध हैं। इंडियन ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन [पेज 10] द्वारा किए गए एक अध्ययन का अनुमान है कि भारत के निजी क्षेत्र में74% अस्पताल और 40% बेड उपलब्ध हैं। इससे, कोई भी यह निष्कर्ष निकाल सकता है कि भारत के निजी अस्पतालों में 10.5 लाख बेड उपलब्ध हैं।

अगर Covid-19 के पॉजिटिव मामलों की वृद्धि दर मौजूद दर से लंबे समय तक जारी रहती है तो भारत को इस वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

हमारा अनुमान बताता है कि मई 2020 के मध्य तक सभी सरकारी अस्पतालों में संक्रमित रोगियों से भर जाएगा। निजी अस्पतालों सहित सभी अस्पताल के बेड संक्रमित रोगियों से मई के तीसरे सप्ताह तक भर जाने की संभावना है (टेबल 2 देखें)।

टेबल 2: Covid-19 इलाज के लिए भारतीय स्वास्थ्य संरचना (अस्पताल के बेड) का ब्रेक ईवन प्वाइंट।

table 2_1.png.

24 मार्च 2020 तक Covid-19 से विश्व भर में कुल मृत्यु दर 4.5% है। दो सबसे प्रभावित देशों यानी चीन और इटली का कुल मृत्यु दर क्रमशः 4% और 9.9% है।Covid-19 के पॉजिटिव जांच किए गए भारतीय रोगियों में मृत्यु दर 1.9% है जो कि विश्व भर में Covid-19 के मृत्यु दर से बहुत कम है। [कुल मृत्यु दर का अनुमानCovid-19 संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या से संबंधित मौतों की संख्या पर आधारित हैं।]

हालांकि, Covid-19 से रिकवरी की वैश्विक औसत दर 26% है (चीन और इटली में, यह 90% और 12% है),जबकि कोविद -19 रोगियों की भारतीय औसत रिकवरी दर केवल 7% है (टेबल 1 देखें)। इसका मतबल बढ़ते रोगियों का बड़ा दबाव है। इसलिए, भारत के लिए एकमात्र उम्मीद इसका घनत्व कम होना है।

टेबल 3: COVID-19 के कुल मामले, कुल मरीजों की संख्या, रिकवरी दर और मामले की सघनता

table 3_1.JPG

Source: https://www.worldometers.info/coronavirus/#countries (as on 25/03/2020)

भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या पर Covid-19 के 0.6 मामले हैं, लेकिन देश के अस्पतालों में बेड (प्रति मिलियन जनसंख्या पर केवल 7) की उपलब्धता भी कम है। यह स्पष्ट है कि भारत ने हालांकि नोवल कोरोनावायरस के नए मामलों की गति को धीमा कर दिया है लेकिन इटली और चीन जैसे संकट वाले देशों को देखते हुए इसे आराम करने का वक्त नहीं है।

किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि इटली और चीन की तुलना में भारत में मृत्यु दर कम है इसके बावजूद भारत में रिकवरी दर काफी कम है।

यह मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे और मानव शक्ति की कमी के कारण होता है, जो इस अध्ययन में अस्पताल के बेड और स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या को प्रस्तुत करता है। तुलनात्मक विश्लेषण से पता चलता है कि प्रति लाख आबादी पर चिकित्सकों, नर्सों और प्रसव सहायिका और अस्पतालों की संख्या भी इटली और चीन की तुलना में भारत में बहुत कम है और यहां तक कि दुनिया भर की तुलना में काफी कम है।

हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि भारत में जनसंख्या इटली की तुलना में 22 गुना अधिक है। भारत में अधिकांश श्रम शक्ति अनौपचारिक क्षेत्र में काम करती है। [वर्ष 2017-18में पुरुष श्रमिकों की अनौपचारिक क्षेत्र में हिस्सेदारी 71.1 प्रतिशत थी और गैर-कृषि और एजीईजीसी क्षेत्रों में (आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, वार्षिक रिपोर्ट 2017-18) में महिला श्रमिकों में लगभग 54.8%था।]

इनमें से कई श्रमिक काम धाम के बंद होने के कारण शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घरों को लौट चुकेहैं। संक्रमित होने पर वे अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को इस बीमारी से संक्रमित कर सकते हैं।टेस्टिंग-किट की पर्याप्त संख्या के अभाव में लोगों का पता लगाने, आइसोलेशन और इलाज के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करेगा और यह नए संक्रमणों की संभावना को और बढ़ा देगा।

ऐसी स्थिति में देश में लॉकडाउन करने से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में मामूली कमी होगी, लेकिन यह इसमहामारी का दीर्घकालिक समाधान नहीं करेगा। संक्रमण फैलते ही चिकित्सीय पेशेवरों के लिए सुरक्षा उपायों को उपलब्ध कराने के साथ अस्पतालों, आइसोलेशन वार्डों की संख्या बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है।

अगर भारत की सरकारी स्वास्थ्य सेवा को पर्याप्त रूप से और जल्दी से बेहतर नहीं किया जाता है तो संक्रमण की गति में कमी के बावजूद संक्रमित व्यक्तियों की संख्या सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बुरी तह प्रभावित कर सकता है।

प्रीतम दत्ता नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी में अध्ययन कर रही हैं और चेतना चौधरी गुरुग्राम स्थित पब्लिक हेल्थ फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पीएचएफ़आई) में एक वरिष्ठ शोधार्थी हैं। लेख में व्यक्त विचार निजी हैं।

अंग्रेजी में लिखे गए मूल आलेख को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं

How Long Can India’s Health System Fight Covid-19?

COVID-19
Coronavirus
Pandemic
Hospital capacity India
Isolation Wards
Countrywide shutdown
Indian Healthcare System
Public Health Care in India

Trending

किसानों का आंदोलन और मोदी सरकार का डर
किसान आंदोलन: 26 जनवरी को होगी ऐतिहासिक परेड
देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
26 जनवरी परेड : शाहजहांपुर बॉर्डर पर मौजूद है देश की झलक
पंजाब कैसे कर रहा है 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की तैयारी
धन्नीपुर में रखी जा रही है मस्जिद की बुनियाद, लेकिन बाबरी के किसी पक्षकार को निमंत्रण नहीं

Related Stories

कोरोना वायरस
प्रबीर पुरकायस्थ
जबरी रजामंदी और पारदर्शिता की कमी, टीकों के मामले में उल्टी पड़ सकती है
25 January 2021
दवा नियंत्रक की भारत बायोटैक के कोवैक्सीन टीके को चिकित्सकीय ट्राइल मोड में जल्दबाजी में आकस्मिक मंजूरी देने के बाद अब सरकार ने इस टीके को अपने आम
कोरोना वायरस
न्यूज़क्लिक टीम
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 13,203 नए मामले, 131 मरीज़ों की मौत
25 January 2021
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 25 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,2
कोरोना वायरस
न्यूज़क्लिक टीम
कोरोना अपडेट: देश में फिर से 14 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए
23 January 2021
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 23 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,2

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • किसान
    भाषा
    बजट के दिन संसद की तरफ़ पैदल कूच करेंगे किसान
    25 Jan 2021
    क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शनपाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग पर अडिग हैं और हम एक फरवरी को बजट के दिन विभिन्न स्थानों से संसद की तरफ पैदल…
  • किसान आंदोलन: 26 जनवरी को होगी ऐतिहासिक परेड
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन: 26 जनवरी को होगी ऐतिहासिक परेड
    25 Jan 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के चल रहे प्रदर्शन को दो महीने हो चुके हैं। तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ लगातार हो रहे इस देशव्यापी आंदोलन के लिए कल, यानी 26 जनवरी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कल किसान…
  • देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
    मुकुंद झा
    देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
    25 Jan 2021
    पहला जत्था सिंघु बॉर्डर से निकलेगा और दिल्ली में प्रवेश करेगा। दूसरा जत्था टिकरी बॉर्डर सेस तीसरा जत्था गाज़ीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगा। इसके अलावा पलवल और शाहजहांपुर बॉर्डर से भी परेड…
  • 26 जनवरी परेड : शाहजहांपुर बॉर्डर पर मौजूद है देश की झलक
    न्यूज़क्लिक टीम
    26 जनवरी परेड : शाहजहांपुर बॉर्डर पर मौजूद है देश की झलक
    25 Jan 2021
    शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी किसान इस परेड को लेकर काफी उत्साहित है और वह भी तैयारियाँ अपने अंतिम दौर में है। यहाँ किसान हजारों की संख्या में ट्रैक्टर के साथ किसान परेड के लिए तैयार है। यहाँ लगभग २५…
  • धन्नीपुर की वह ज़मीन जहां बाबरी की जगह नई मस्जिद प्रस्तावित है।
    असद रिज़वी
    धन्नीपुर में रखी जा रही है मस्जिद की बुनियाद, लेकिन बाबरी के किसी पक्षकार को निमंत्रण नहीं
    25 Jan 2021
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुस्लिम पक्ष को धन्नीपुर गांव में मिली 5 एकड़ भूमि पर गणतंत्र दिवस की सुबह 8:30 झंडा रोहण और भू-परीक्षण होगा। लेकिन इस कार्यक्रम से बाबरी के सभी पक्षकारों को दूर रखा गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें