NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में फिर फैक्ट्री में लगी आग, मज़दूरों ने उठाए गंभीर सवाल
प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में हुए इस हादसे में किसी भी मज़दूर के हताहत होने की सूचना नहीं है। मज़दूरों के मुताबिक जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ वहां लगभग 35 लोग काम करते थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Oct 2020
फैक्ट्री में लगी आग

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एकबार फिर प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 से अधिक गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। परन्तु आग इतनी भयावह थी कि खबर लिखे जाने तक यानि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका था। हालांकि राहत भरी खबर यह रही कि इस हादसे में किसी भी मज़दूर की हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मियों के अनुसार मौके पर फिलहाल ऑपरेशन चल रहा है कुछ भी कहा जा सकता है।

आपको बता दें बवाना औद्योगिक क्षेत्र यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां इस तरह की घटना लगातार घटित होती रहती है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्लास्टिक दाने का काम होता है। मज़दूरों के मुताबिक जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ वहां लगभग 35 मज़दूर काम करते थे। जिस वक्त आग लगी थी, उस समय सारे मज़दूर फैक्ट्री में ही थे। लेकिन आग बेसमेंट में लगी थी इस वजह से मज़दूरों को निकलने का थोड़ा समय मिल गया।

इसे भी पढ़ें :-दिल्ली : राजधानी में भी अमानवीय स्थितियों में जीने को मजबूर हैं मज़दूर

मजदूरों और दमकलकर्मियों के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आग लगी वह लगभग 500 गज में है और वहां एक ही बिल्डिंग में कपड़े और प्लास्टिक दोनों की फैक्ट्री थी। जहाँ किसी आपात स्थिति के लिए कोई भी इमरजेंसी गेट नहीं था और न ही वहां आग से निपटने के लिए कोई पुख्ता सुरक्षा के उपकरण थे। इस हादसे में समय रहते मज़दूर निकल गए वरना फिर वही घटना दोहराई जाती, जैसी पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी जिसमें 50 से ज्यादा मज़दूर मारे गए थे। दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सवाल यह है कि ये आग लग क्यों रही है?

मजदूर यूनियन ने उठाए गंभीर सवाल

बवाना औद्योगिक क्षेत्र मज़दूर यूनियन ने इस हादसे और लगातार दिल्ली हो रही घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा है कि "आखिर क्यों बवाना से लेकर पूरी दिल्ली के कारखानों में आग लगती रहती है? क्यों इसपर कोई कारवाई नही होती? जवाब साफ है! आज बवाना से लेकर पूरे दिल्ली के कारखानों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है। मालिकों द्वारा हर रोज अपने मुनाफे की हवस को पूरा करने के लिए मज़दूरों की जान को जोखिम में डाला जाता है।"

122007625_792843971282040_2152500840873833508_n.jpg

उन्होंने आगे कहा "अगर बवाना की बात करें तो, यहाँ दाना लाइन के ही सबसे अधिक कारखाने है और यहाँ काम करते वक़्त जान जाने का खतरा सबसे अधिक होता है। आये-दिन यहां आग लगने से लेकर, दाने की मशीन में हाथ कटने की खबरें आती रहती हैं। मालिकों द्वारा श्रम कानून लागू करना तो दूर की बात है, अभी कोरोना के समय में भी मॉस्क व सेनेटाइजर तक भी उपलब्ध नहीं कराए जाते। जब महामारी के समय में बुनियादी सुरक्षा के ये हाल है तो अन्य समय बात ही क्या।"

इसे भी पढ़ें :-दिल्ली : फैक्ट्रियों में हो रहे आग हादसों के खिलाफ मज़दूरों का प्रदर्शन  

यूनियन नेताओं ने दिल्ली सरकार पर भी गंभीर सवाल किये और कहा "केजरीवाल सरकार जो खुद को मज़दूरों का मसीहा मानती है परन्तु इन सब घटनाओं पर चुप्पी मार लेती है।"

दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों की कड़वी सच्चाई है कि सरकार के लाख घोषणाओं के बाद भी मज़दूर को न सुरक्षा और न ही न्यूनतम वेतन मिलता है। इस पर सवाल करते हुए मज़दूर नेता भारत कहते हैं कि "जब श्रम कानून लागू करवाने की बात आती है तो, उनके श्रम मंत्री बड़े बेशर्मी से बोल देते है कि पूरे दिल्ली में सिर्फ चौसठ औद्योगिक यूनिट में श्रम कानून लागू नहीं हो रहा। मालिकों के खिलाफ कभी इनका मुंह नही खुलता, क्योंकि इन्हीं मालिकों के हितों की रक्षा करने के लिए तो ये "आम आदमी" मुख्यमंत्री बना है। दूसरी तरफ ये फ़ासीवादी मोदी सरकार जो भी कागज़ों पर श्रम कानून बचे हैं, उन्हें भी खत्म करने की योजना को अमलीजामा पहना चुकी है। "

delhi fire
factory fire in Bawana
Bawana industrial area
workers safety
Labor union

Trending

किसानों का दिल्ली में प्रवेश
गण ने किया तंत्र पर दावा : देश भर में किसान उतरे सड़कों पर, दिल्ली में निकली ट्रैक्टर परेड
देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव
शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
26 जनवरी किसानों और जवानों के नाम

Related Stories

सेप्टिक टैंक
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
दिल्ली: सेप्टिक टैंक सफ़ाई के दौरान जान गंवाते मज़दूर, 15 दिन के भीतर दूसरा हादसा
20 October 2020
दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की
गाज़ियाबाद मोमबत्ती फैक्ट्री
सोनिया यादव
क्या गाज़ियाबाद मोमबत्ती फैक्ट्री में हुई मौतों का ज़िम्मेदार प्रशासन है!
06 July 2020
“इस अवैध फैक्ट्री में 2
नेवेली पावर प्लांट हादसे में छह लोगों की मौत
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
तमिलनाडु: नेवेली पावर प्लांट हादसे में छह लोगों की मौत, इनका जिम्मेदार कौन?
02 July 2020
नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) इंडिया के थर्मल संयंत्र में बुधवार को एक बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घाय

Pagination

  • Previous page ‹‹
  • Next page ››

बाकी खबरें

  • पीपल्स डिस्पैच
    आर्थिक अधिकारों और राजनीतिक परिवर्तन की मांग करते हुए ट्यूनीशिया के लोगों ने संसद तक रैली निकाली
    27 Jan 2021
    लोगों की आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए निरंतर सरकारों की विफलता के चलते 16 जनवरी से देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: दुनिया में 24 घंटों में हुई 17,298 मरीज़ों की मौत, संक्रमण के मामले 10 करोड़ के पार पहुंचे
    27 Jan 2021
    दुनिया में 24 घंटों में कोरोना के 5,46,267 नए मामले सामने आए है। दुनिया भर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 2 लाख 70 हज़ार 535 हो गयी है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 12,689 नए मामले, 137 मरीज़ों की मौत
    27 Jan 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,689 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 6 लाख 89 हज़ार 527 हो गयी है।
  • Press freedom
    अनीश अंकुर
    बिहार में मीडिया पर पाबंदी: प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक के बाद अब सोशल मीडिया
    27 Jan 2021
    बिहार में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के कारण अब जेल जा सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए नये सर्कुलर के माध्यम से सरकार को पसंद न आने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को अब साइबर क्राइम के…
  • alt news
    ऑल्ट न्यूज़
    फैक्ट चेक:लाल किले पर प्रदर्शनकारी किसानों ने न तिरंगा हटाया न खालिस्तानी झंडा फहराया
    27 Jan 2021
    जिस झंडे को खालिस्तानी झंडा कहा जा रहा है, वही झंडे चंद घंटे पहले रिपब्लिक डे की परेड में पंजाब की झांकी में देखने को मिले थे. 2020 की गणतंत्र दिवस की परेड के वीडियो में भी इसे देखा जा सकता है.
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें