Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

ब्राजील में एस्पिरिटो सैंटो के 2 स्कूलों में गोलीबारी, टीचर समेत 3 लोगों की मौत और 11 घायल

ब्राजील के शहर में गोलीबारी की यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। मीडिया ने पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि एक युवक सरकारी स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गया और 2 टीचर्स की हत्या कर दी।
Brazil
फ़ोटो साभार: AP

ब्राजील में एस्पिरिटो सेंटो राज्य के 2 स्कूलों में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अराक्रुज शहर में स्थित इन स्कूलों में एक व्यक्ति ने बंदूक से गोलीबारी कर 3 लोगों की हत्या कर दी और 11 अन्य को घायल कर दिया। घायल छात्रों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के समाचार आउटलेट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक़ गोलीबारी की यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। मीडिया ने पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि एक युवक सरकारी स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गया और 2 टीचर्स की हत्या कर दी। इसके बाद वह कार से उसी गली में निजी स्कूल की ओर चला गया जहां उसने एक छात्र की हत्या कर दी और कार से भाग गया। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही हैं।

वॉलमार्ट के मैनेजर ने गोलीबारी की, 6 की मौत

इससे पहले बुधवार को अमेरिका के दक्षिणपूर्वी वर्जीनिया में वॉलमार्ट के एक मैनेजर ने स्टोर के विश्राम कक्ष में अपन सहकर्मियों पर गोलीबारी की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। चेसापीक पुलिस प्रमुख जी सोलेंस्की ने बताया कि हमलावर खुद को भी कथित तौर पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

सोलेंस्की ने कहा कि इस गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चल सका है, जबकि घटना में घायल हुए 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने यह पुष्टि की है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति ने हमले में पिस्तौल का इस्तेमाल किया। पुलिस प्रमुख इस बात की पुष्टि नहीं कर सके हैं कि सभी मृतक कर्मचारी थे। गवर्नर ग्लेन यौगकीन ने बुधवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि वह क़ानून प्रवर्तन अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमारे समुदाय में हिंसा का एक जघन्य कृत्य हुआ है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest