Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मज़दूर-किसान रैली: ...संघर्ष के विविध रंग

रामलीला मैदान की रैली में बहुत से ख़ूबसूरत रंग दिखाई दिए। आंध्र प्रदेश के लोग सोनीपत से आई महिलाओं से अपनी आवाज़ में आवाज़ मिलाते दिखाई दिए। ऐसे ही अलग-अलग रंग देखिए इस रिपोर्ट में
rally

पांच अप्रैल 2023 का दिन बेशक एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। किसान आंदोलन के बाद देश की राजधानी इनती बड़ी संख्या में मेहनतकश लोगों के संघर्ष के लिए बुलंद होती आवाज़ की गवाह बनी।

अलग-अलग बैनर तले हज़ारों की संख्या में रामलीला मैदान पहुंचे मज़दूर, किसान और मेहनत करके जीने वाले अन्य लोग इस रैली का हिस्सा बने।

रैली में बहुत से ख़ूबसूरत रंग दिखाई दिए। आंध्र प्रदेश के लोग सोनीपत से आई महिलाओं से अपनी आवाज़ में आवाज़ मिलाते दिखाई दिए।

तो सोनीपत से आई आशा वर्कर, मिड डे मील में काम करने वाली महिलाओं ने अपने ही अंदाज़ में देश के प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज़ पहुंचाने की कोशिश की।

तो वहीं तमिलनाडु से आए किसान,मजदूरों ने अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर रैली में रंग भरे

वहीं दूसरी तरफ़ पहाड़ों से पहुंचे किसानों, मज़दूरो ने भी अपने लोक गीत-संगीत के सुर संघर्ष के सुर में मिलाए।

गौरतलब है कि रैली का आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय खेत मज़दूर यूनियन ने संयुक्त रूप से किया है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest