Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

विशेष: ...मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

हिन्दी में ग़ज़ल को लोकप्रिय बनाने वाले जनता के कवि-शायर दुष्यंत कुमार का आज (1 सितंबर) जन्मदिन है। 30 दिसंबर को पुण्यतिथि के मौके पर 2019 में ये वीडियो पैकेज तैयार किया गया था। लेकिन ये आज भी उतना ही ताज़ा और प्रासंगिक है। उस समय सीएए के ख़िलाफ़ शाहीनबाग़ आंदोलन बुलंद था और आज कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान आंदोलन। प्रतिरोध की मशाल लगातार जल रही है।

कैसे मंज़र सामने आने लगे हैं,

गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं।

 

अब तो इस तालाब का पानी बदल दो,

ये कँवल के फूल कुम्हलाने लगे हैं।

वाक़ई...आज स्थिति यही है...लेकिन आज ये कहना जोखिम मोल लेना है।

लेकिन दुष्यंत, और दुष्यंत के वारिस (प्रगतिशील कवि-शायर, लेखक, संस्कृतिकर्मी, आंदोलनकारी) बार-बार यह जोखिम लेते हैं, लेते रहेंगे।

हिन्दी में ग़ज़ल को लोकप्रिय बनाने वाले जनता के कवि-शायर दुष्यंत कुमार का आज जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले के राजपुर नवादा गांव में 1 सितंबर, 1933 को जन्में दुष्यंत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी कर्मभूमि भोपाल (मध्यप्रदेश) रही, और वहीं 42 साल की कम उम्र में उन्होंने 30 दिसंबर, 1975 को दुनिया से विदा ली। पुण्यतिथि के मौके पर ही 2019 में ये वीडियो पैकेज तैयार किया गया था। लेकिन ये आज भी उतना ही ताज़ा और प्रासंगिक है। उस समय सीएए के ख़िलाफ़ शाहीनबाग़ आंदोलन बुलंद था और आज कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान आंदोलन। प्रतिरोध की मशाल लगातार जल रही है और तय है कि स्थितियां ज़रूर बदलेंगी। दुष्यंत के ही शब्दों में-

वो मुतमइन हैं कि पत्थर पिघल नहीं सकता,

मैं बेक़रार हूं आवाज़ में असर के लिए।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest