राहुल गांधी ने संसद में मोदी-अडानी पर क्या-क्या कहा?
7 फ़रवरी को लोकसभा में जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, तब उनके भाषण का ज़्यादातर हिस्सा बीजेपी, पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी पर हमलों से भरा था। राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी के रिश्तों पर कई गंभीर आरोप लगाए।
आज हर जगह हमें एक ही नाम सुनने को मिलता है।
अडानी... अडानी... अडानी...
:@RahulGandhi जी pic.twitter.com/7xkp1piipg
— Congress (@INCIndia) February 7, 2023
राहुल गांधी ने अडानी समूह से जुड़े मामले का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि 2014 में केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी के आने बाद ऐसा ‘असली जादू’ हुआ कि आठ वर्षों के भीतर उद्योगपति गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि मौजूदा सरकार के दौरान नियम बदलकर हवाई अड्डों के ठेके अडानी समूह को दिए गए।
आज लोकसभा में मोदी-अडानी पर उठे सवालों पर BJP सांसदों का हाल देखकर जनता कह रही है-
जब 'दाल में कुछ काला हो' तो सवाल अच्छे नहीं लगते, लेकिन जब
'पूरी दाल ही काली हो' तो सवाल चुभते हैं और बौखलाहट आ जाती है। pic.twitter.com/fvkUvDrfW9
— Congress (@INCIndia) February 7, 2023
राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘‘अडानी जी ने पिछले 20 साल में भाजपा को कितना पैसा दिया? चुनावी बॉन्ड में कितना पैसा दिया?’’
सदन में राहुल गांधी के वक्तव्य के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता को लोकसभा में ‘तथ्यहीन आरोप’ नहीं लगाने चाहिए।
राहुल गांधी ने दावा किया कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो अडानी अमीरों की सूची में 609वें नंबर पर थे, वह आठ वर्षों में वह दूसरे स्थान पर आ गए।
प्रधानमंत्री जी ने हिंदुस्तान की फॉरेन पॉलिसी को अडानी जी को बिजनेस दिलाने की पॉलिसी बना दिया है! pic.twitter.com/d6IhkKaKYV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 7, 2023
• हिमाचल में सेब की बात होती है तो अडानी जी
• कश्मीर में सेब की बात होती है तो अडानी जी
• पोर्ट्स की बात होती है तो अडानी जी
• एयरपोर्ट की बात होती है तो अडानी जी
• इंफ्रास्ट्रक्चर की बात होती है तो अडानी जीसब जगह अडानी... अडानी... अडानी pic.twitter.com/94hO5YWAFP
— Congress (@INCIndia) February 7, 2023
सत्तापक्ष के सदस्यों की टोका-टोकी के बीच कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री और देश की सरकार की मदद से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का हजारों करोड़ रुपया अडानी जी को मिलता है।’’
.@RahulGandhi जी के PM मोदी से सवाल:
• आप और अडानी विदेश यात्रा पर कितनी बार साथ गए?
• आपकी विदेश यात्रा पर अडानी कितनी बार आपसे मिले?
• आपकी विदेश यात्रा के तुरंत बाद अडानी कितनी बार उस देश गए और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिला?
• अडानी ने इलेक्टोरल बांड में BJP को कितना पैसा दिया? pic.twitter.com/AcJNHd1XDZ— Congress (@INCIndia) February 7, 2023
उनका कहना था, ‘‘हिंडनबर्ग रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी जी की विदेश में शेल कंपनियां हैं। इन शेल कंपनियों से भारत में जो पैसा आ रहा है, वह किसका है?’’
उन्होंने यह भी तंज भी कसा, ‘‘हार्वर्ड (अमेरिकी संस्थान) को अध्ययन करना चाहिए कि राजनीति और कारोबार का क्या रिश्ता होता है?’’
इसके अलावा राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘अग्निपथ’ योजना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और गृह मंत्रालय द्वारा लाई गई है और इसे सेना पर थोपा गया है।
उन्होंने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अनुभव का उल्लेख किया और कहा कि उन्हें इस दौरान जनता की आवाज को बहुत गहराई से सुनने का मौका मिला।
(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।