NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
रूस किस तरह का ख़तरा है?
रूसी खतरे के अलावा किसी भी विषय पर द्विदलीय सहमति इतनी अचल नहीं है।
जेम्स डब्ल्यू कार्डेन
18 Oct 2021
Putin
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन। फाइल फोटो 

अमेरिकी राजनीतिक विज्ञानी जॉन मुलेर ने अपनी ताजातरीन, ‘दि स्टुपिडिटी ऑफ वॉरः अमेरिकन फॉरेन पॉलिसी एंड दि केस फॉर कम्प्लांसेंसी’ नामक किताब में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से अमेरिकी नीति-निर्माताओं ने "नियमित रूप से समस्या को खतरनाक बताने, समस्याओं पर केंद्रित रहने, या उन दिक्कतों का बढ़ा-चढ़ा कर उनका भयादोहन करने की एक लत बना ली है, जो अनिवार्यतः कभी मौजूद ही नहीं थी।” और अमेरिकी विदेश नीति प्रतिष्ठान के वर्तमान जुड़वां जुनूनों, रूस और चीन, के संबंध में मूलर, जो कभी आइकोनोक्लास्ट थे, शालीनता की सलाह देते हैं। 

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अमेरिका रूस और चीन की घरेलू नीतियों में से किसी एक या दूसरे से कितना असहमत हो सकता है। मुलर का मानना है कि दोनों देश पहले से ज्यादा अमीर होने और दुनिया से अधिक मान्यता पाने में अधिक रुचि रखते हैं क्योंकि उनका मानना है कि किसी दूसरे देश पर सेना के बल पर विजय पाने की तुलना में विश्व शक्तियों के रूप में यह उनका अधिकार है। 

मुलर लिखते हैं कि "कोई भी राज्य अब हिटलर की तरह सैन्य संसाधनों के बल पर अपने साम्राज्य के व्यापक विस्तार का सपना नहीं देखता, और काफी हद तक यह बात संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य देश भी समझ गए प्रतीत होते हैं।“ 

फिर भी, पहले शीत-युद्ध की विरासतों में वाशिंगटन में विदेश नीति के भयउत्पादकों की एक स्व-अभिषिक्त जाति की पैदाइश थी, जो मुलर के मुताबिक "अपनी स्पष्ट क्षमता के साथ हताश इरादों" का उल्लेख करने में पारंगत थी। 

खैर, प्लस सी चेंज... व्लादीमिर पुतिन के रूस के प्रति अमेरिका की नीति खतरे को बढ़ा-चढ़ा कर बताना, संवेग और कैपिटल हिल पर विभिन्न विदेशी हितकारी समूहों की दोहरी पैरवी से प्रेरित है, न कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के स्तर पर आधारित मूल्यांकन से। 

जैसा कि मुलर बताते हैं हर मोड़ पर श्रृंखलाबद्ध भयोत्पादक के द्विदलीय नेता यह घोषणा करते हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका एक अभूतपूर्व वैश्विक खतरे के माहौल का सामना कर रहा है। एक उदाहरण के जरिए मुलर यह इंगित करते हैं कि वर्ष 2018 में अमेरिका के राष्ट्रीय रक्षा रणनीति आयोग ने घोषणा की थी कि "संयुक्त राज्य अमेरिका की सुरक्षा और कुशलता किसी विगत दशक की तुलना में आज सबसे अधिक खतरे में है।"

कांग्रेस द्वारा नियुक्त 12 सदस्यीय आयोग में पूर्व सीआईए निदेशक माइकल मोरेल, पूर्व अमेरिकी राजदूत एरिक एडेलमैन और थिंक टैंक स्थिरता कैथलीन हिक्स सहित नव-रूढ़िवादी और उदार हस्तक्षेपवादियों का संमिश्रण था। इनमें हिक्स अभी अमेरिकी रक्षा उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 

और रूस की तुलना में किसी भी विषय पर द्विदलीय सहमति अधिक अटल नहीं है। 2014 में, यूक्रेन में गृहयुद्ध की शुरुआत के बाद के वर्षों में, अमेरिकी विदेश नीति प्रतिष्ठान ने माना कि क्रीमिया पर रूस के कब्जे और पूर्वी यूक्रेन में विद्रोह के लिए उसका समर्थन इसकी केवल शुरुआत थी: उसका मानना था कि पुतिन की दृष्टि पूर्वी यूरोप और बाल्टिक राज्यों पर नियंत्रण पाने जैसी बड़ी चीजों पर थी। 

लेकिन क्या वाकई ऐसा था? 

मूलर ने यूएस मिलिट्री एकेडमी,वेस्ट प्वाइंट में एसोसिएट प्रोफेसर रॉबर्ट पर्सन के काम का हवाला देते हुए गौर करते हैं कि रूस के लिए यूक्रेन "गहरे प्रतीकात्मक अर्थ" के साथ-साथ क्रीमिया के सेवस्तोपोल में रूसी नौसैनिक अड्डे के कारण सामरिक महत्त्व रखता है। 

लेकिन इसके विपरीत, रूस ने "लंबे समय बाद यह माना है कि बाल्टिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से रूस से अलग हैं।" 

मुलर के नजरिए से अमेरिकी विदेश नीति के अभिजात वर्ग ने 2014 में (और उसके बाद भी) इस विचार को सख्ती से प्रचारित किया कि यूक्रेन में पुतिन के एक विस्तारवादी मिशन पर थे, जो कि "बहुत कम वास्तविक लगता है।" वास्तव में, मूलर के अनुसार, पुतिन का यूक्रेन में साहसिक कार्य "एकबारगी-एक अद्वितीय, अवसरवादी, और शायद थोड़ी समझदारी के साथ किया गया कौतुक लगता है, जो इसको अंजाम देने वाले के लिए अप्रत्याशित रूप से महंगा साबित हुआ।" 

मुलर का मानना है कि रूस, चीन की तरह, "दुनिया पर अपना खुद का मॉडल थोपने की कोशिश नहीं करता है।" इस अर्थ में, वह मुख्य रूप से अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप न करने की वेस्टफेलियन विदेश नीति का पालन करता है-और ऐसे उदाहरण जिनमें जिनमें पुतिन इस मार्ग से भटक गए हैं, उनमें 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव को प्रभावित करने का हास्यास्पद प्रयास भी शामिल है, जिसकी रूस को एक अवांछित कीमत चुकानी पड़ी है। 

(जेम्स डब्ल्यू कार्डेन ग्लोबट्रॉटर में राइटिंग फेलो हैं और अमेरिकी विदेश मंत्रालय में सलाहकार रहे हैं।) 

स्रोत: यह लेख ग्लोबट्रॉटर द्वारा यूएस-रूस समझौते के लिए अमेरिकी समिति के साथ साझेदारी में तैयार किया गया था।

अंग्रेजी में मूल रूप से लिखे गए लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

What Kind of a Threat Is Russia?

USA
Russia
Afghanistan
Imperialism

Related Stories

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत


बाकी खबरें

  • mundka
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुंडका अग्निकांड : क्या मज़दूरों की जान की कोई क़ीमत नहीं?
    18 May 2022
    मुंडका, अनाज मंडी, करोल बाग़ और दिल्ली के तमाम इलाकों में बनी ग़ैरकानूनी फ़ैक्टरियों में काम कर रहे मज़दूर एक दिन अचानक लगी आग का शिकार हो जाते हैं और उनकी जान चली जाती है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में…
  • inflation
    न्यूज़क्लिक टीम
    जब 'ज्ञानवापी' पर हो चर्चा, तब महंगाई की किसको परवाह?
    18 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकार के पास महंगाई रोकने का कोई ज़रिया नहीं है जो देश को धार्मिक बटवारे की तरफ धकेला जा रहा है?
  • बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी
    18 May 2022
    ज़िला अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए स्वीकृत पद 1872 हैं, जिनमें 1204 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं, जबकि 668 पद खाली हैं। अनुमंडल अस्पतालों में 1595 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 547 ही पदस्थापित हैं, जबकि 1048…
  • heat
    मोहम्मद इमरान खान
    लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार
    18 May 2022
    उत्तर भारत के कई-कई शहरों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पारा चढ़ने के दो दिन बाद, विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के चलते पड़ रही प्रचंड गर्मी की मार से आम लोगों के बचाव के लिए सरकार पर जोर दे रहे हैं।
  • hardik
    रवि शंकर दुबे
    हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?
    18 May 2022
    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हार्दिक पटेल ने पार्टी पर तमाम आरोप मढ़ते हुए इस्तीफा दे दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें