Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

यूपी : विवाहिता से दुष्कर्म में पीएसी जवान गिरफ़्तार, जेल भेजा

आरोपी पीएसी जवान ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के हाथ पैर बांधकर उसे नहर के पास फेंक दिया। जहां से उसे बरामद कर लिया गया।
rape case
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद ख़राब होती जा रही है। गाजीपुर जिले के मरदह थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में पीएसी के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

मरदह थानाध्यक्ष श्याम जी यादव के अनुसार गांव में रहने वाली पीड़ित युवती बुधवार की शाम को शौच के लिए घर से निकली थी। पीएसी जवान ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और अपने साथ जबरदस्ती ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के हाथ पैर बांधकर उसे नहर के पास फेंक दिया। जहां से उसे बरामद कर लिया गया।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पीएसी जवान अभय यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़ित महिला को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest