Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा अपने घर पर मृत मिले

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।
BJP MP Ram Swaroop Sharma found dead at his home

शिमला / नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव बुधवार को उनके नयी दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर छत के पंखे से लटका मिला।

दिल्ली पुलिस के जनसम्पर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि शर्मा का शव उनके घर परछत के पंखे से लटका मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गयाजहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 62 साल के शर्मा को कई बीमारियां थी।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मौके से कोई सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

लोकसभा में बुधवार को राम स्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। मौजूदा लोकसभा में वह विदेश मामले संबंधी स्थायी समिति के सदस्य थे।

शर्मा के सम्मान में सदस्यों ने कुछ पल का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

शर्मा का जन्म 10 जून 1958 में मंडी जिले के जल्पेहर गांव में हुआ था। शर्मा 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमशः 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

पुलिस के अनुसारसुबह करीब पौने आठ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में उनके एक सहयोगी ने फोन किया था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी सांसद के बाहर ना आने पर उसने पुलिस को फोन किया था।

इसके बादपुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और बलपूर्वक दरवाजा खोला गयातो शर्मा का शव छत के पंखे से लटका मिला।

 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest