NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19: महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक हुई प्रगति पर संकट!
संयुक्त राष्ट्र महिला एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के नए आकलन में कहा गया कि कोविड-19 संकट के चलते 2021 तक 4.7 करोड़ अतिरिक्त महिलाएं-लड़कियां अत्यधिक ग़रीबी की कगार पर पहुंच जाएंगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Sep 2020
 महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब तक हुई प्रगति पर संकट!
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोविड-19 वैश्विक महामारी महिलाओं को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगी और 2021 तक 4.7 करोड़ और महिलाओं एवं लड़कियों को अत्यधिक गरीबी की तरफ धकेल देगी।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी नए आंकड़ों में यह कहा गया है जिसके मुताबिक इस जनसांख्यिकी को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए दशकों में हुई प्रगति फिर पीछे की ओर चली जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र महिला एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के इस नए आकलन में कहा गया कि कोविड-19 संकट महिलाओं के लिए गरीबी दर को बढ़ा देगा और गरीबी में रहने वाली महिलाओं एवं पुरुषों के बीच का अंतर बढ़ जाएगा।

महिलाओं के लिए गरीबी दर 2019 से 2021 के बीच 2.7 प्रतिशत तक घटने की उम्मीद थी, लेकिन वैश्विक महामारी और उसके दुष्परिणामों के कारण अब इसके 9.1 प्रतिशत तक बढ़ने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा, ‘वैश्विक महामारी 2021 तक 9.6 करोड़ लोगों को अत्यंत गरीबी की ओर धकेल देगी, जिनमें से 4.7 करोड़ महिलाएं एवं लड़कियां होंगी। यह संकट बेहद गरीबी में रहने वाली कुल महिलाओं की संख्या को बढ़ाकर 43.5 करोड़ कर देगा, जहां अनुमान दिखाते हैं कि 2030 तक यह संख्या वैश्विक महामारी से पहले के स्तर तक नहीं लौट पाएगी।’

अनुमान दिखाते हैं कि महामारी सामान्य तौर पर समूची वैश्विक गरीबी को प्रभावित करेगी, लेकिन महिलाएं अत्यधिक प्रभावित होंगी। 2021 तक बेहद गरीबी में रह रहे 25 से 34 साल के 100 पुरुषों पर 118 महिलाएं होंगी। यह अंतर 2030 तक प्रति 100 पुरुष पर 121 महिलाएं हो जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन वीमन) संस्था की कार्यकारी निदेशक फुमजाइल म्लाम्बो नगकुका ने कहा, ‘महिलाओं की अत्यंत गरीबी में यह बढ़ोतरी, हमारे समाजों एवं अर्थव्यवस्थाओं को हमने जिन तरीकों से बनाया है उनमें गहरी खामियों को दिखाता है।’

उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि महिलाएं परिवार की देखभाल करने की सबसे ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेती हैं; वे कम कमाती हैं, कम बचाती हैं और बहुत कम सुरक्षित नौकरियां पकड़ती हैं। वास्तव में कुल मिलाकर महिलाओं का रोजगार पुरुषों की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक खतरनाक है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य और दक्षिणी एशिया और उप-सहारा अफ्रीका (जहां दुनिया के 87 प्रतिशत अत्यधिक गरीब रहते हैं) में अत्यधिक गरीबी में सबसे अधिक वृद्धि दिखेगी, जहां क्रमशः 5.4 करोड़ और 2.4 करोड़ लोग महामारी के परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भी आगाह किया है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के विनाशकारी सामाजिक और आर्थिक प्रभावों से दुनिया भर में महिलाएँ व लड़कियाँ बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में वर्षों व कई पीढ़ियों से हो रही प्रगति को कोरोनावायरस संकट की भेंट ना चढ़ने देने के लिये व्यापक प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को अपने रोज़गार खोने के कारण वित्तीय असुरक्षा, नियमित आय के अभाव और प्रभावी सामाजिक संरक्षा के दायरे से बाहर होने जैसी अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

गुटेरेश ने ध्यान दिलाया कि महामारी से निपटने के ऐहतियाती उपायों के कारण लागू होने वाली तालाबन्दी व सख़्त पाबन्दियों के कारण लिंग आधारित हिंसा के मामले भी तेज़ी से बढ़े हैं।महिलाओं को अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के साथ घरों में ही सीमित रहने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर आए इन आंकड़ों की झलक देश के स्तर पर भी दिख रही है। पश्चिम बंगाल में एक ताजा सर्वेक्षण की रिपोर्ट से यह कड़वी हकीकत सामने आई है कि इस दौरान बाल मजदूरी करने वाले स्कूली बच्चों की तादाद 105 प्रतिशत बढ़ गई है। इनमें भी लड़कियों की स्थिति बेहद खराब है।

पश्चिम बंगाल राइट टू एजुकेशन (आरटीई) फोरम और कैम्पेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की ओर से किए गए ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल में स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच बाल मजदूरी बढ़ी है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, लॉकडाउन का असर हर व्यक्ति पर पड़ा है और राज्य में स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच बाल मजदूरी में 105 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान लड़कियों में बाल मजदूरों की संख्या 113 प्रतिशत बढ़ी है जबकि लड़कों के बीच इस संख्या में 94.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ

Coronavirus
COVID-19
women empowerment
Gender Equality
poverty
United Nations Women and United Nations Development
Global Pandemic

Trending

भारत में "Anti Conversion Law" का इतिहास
जो निधि राज़दान के साथ हुआ, वो साइबर फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है!
क़रीब दो महीने पूरे, 60 ज़िंदगियां गुज़रीं, 9 दौर की बातचीत ख़त्म: प्रदर्शन कर रहे किसान उम्मीद की तस्वीर हैं
कोविड टीकाकरण शुरू, किसानों को डराने का हथकंडा भी!
कोविड-19 के ख़िलाफ़ भारत में शुरू हुआ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान
घरेलू श्रम के मूल्य पर फिर छिड़ी बहस

Related Stories

Urmilesh
न्यूज़क्लिक टीम
कोविड टीकाकरण शुरू, किसानों को डराने का हथकंडा भी!
16 January 2021
फिलिस्तीन
फिलिस्तीन अपडेट
इजरायली रंगभेद, नवउदारवाद एवं नकबा से इंकार के मुद्दे पर 60 इजरायली तरुणों ने सेना में अपनी सेवा देने से इंकार किया
16 January 2021
60 इजरायली सीनियर हाई स्कूल के छात्रों द्वारा एक हस्ताक्षरित पत्र के जरिये, जिसमें उन्होंने इजरायली सेना में अपनी अनिवार्य भर्ती से इंकार कर दि
निधि राज़दान
सोनिया यादव
जो निधि राज़दान के साथ हुआ, वो साइबर फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है!
16 January 2021
“मेरे साथ हुए इस फिशिंग हमले में साजिशकर्ताओं ने मेरे व्यक्तिगत डाटा, 

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • Anti Conversion Law
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत में "Anti Conversion Law" का इतिहास
    17 Jan 2021
    देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश ने धर्मांतरण रोधी कानून बनाया है जिसके विभिन्न प्रावधानों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों एवं राजनीतिक दलों की अलग-अलग राय है।यह कानून…
  • मंजु प्रसाद :  कोमल रंगांकन के साथ एंद्रिय संयोजन
    श्याम कुलपत
    मंजु प्रसाद :  कोमल रंगांकन के साथ एंद्रिय संयोजन
    17 Jan 2021
    डॉ. मंजु के चिंतन में "प्रकृति और मानव व्यवहार" में स्त्री प्रकृति का सादृश्य है। मंजु के चित्रों में प्रकृति एक वस्तु (ऑब्जेक्ट) है जबकि उनके भूदृश्य (लैंडस्कैप) चित्रों में सबजेक्ट (विषय) हैं।   
  • माना कि राष्ट्रवाद की सब्ज़ी भी चाहिए/ लेकिन हुज़ूर पेट में रोटी भी चाहिए
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    माना कि राष्ट्रवाद की सब्ज़ी भी चाहिए/ लेकिन हुज़ूर पेट में रोटी भी चाहिए
    17 Jan 2021
    ‘इतवार की कविता’ में आज पढ़ते हैं संजीव गौतम के नए ग़ज़ल संग्रह ‘बुतों की भीड़ में’ से कुछ चुनिंदा ग़ज़लें जो हालात-ए-हाज़रा का आईना हैं।
  • cartoon
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    ...लो जी, फिर नई तारीख़
    17 Jan 2021
    जब तारीख़ ही देनी है तो एक बार में ही अगली सारी तारीख़ें दे दो। सरकार को अगली सारी की सारी तारीख़ें एकमुश्त ही दे देनी चाहिएं। उन्नीस के बाद फिर बाईस को, बाईस के बाद अट्ठाइस को।
  • अर्नब गोस्वामी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्या अर्नब गोस्वामी को बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी पहले से थी?
    17 Jan 2021
    स्ट्राइक से तीन दिन पहले कथित लिखित सामग्रियां गोस्वामी को पार्थो दासगुप्ता से यह बताते हुए दिखाती हैं कि "कुछ बड़ा" होने वाला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें