Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मौसम: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार

भाषा |
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत रहा। हालांकि, यहां दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
delhi weather

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लोगों के दिन की शुरुआत भीषण गर्मी से हुई। शहर में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत रहा। हालांकि, यहां दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में 16 जून को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद से पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा।’’

पलावत ने कहा, ‘‘25 जून को अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 28 जून से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट संभव है।’’

वहीं, दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 127 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest