Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने अस्पतालों में तैनात पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर साझा किए

इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।
GTB Hospital

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुई सांप्रदायिक हिंसा में घायल लोगों के बारे जानकारी हासिल करने के इच्छुक लोगों के लिए कुछ पुलिस कर्मियों के संपर्क नंबर साझा किए हैं ।

हिंसा में घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी के लिए उप निरीक्षक गजेन्दर सिंह से 9818120026 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल और मौलाना आजाद अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी के लिए उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह से 7982756328 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

उप निरीक्षक देवेन्दर सिंह राममनोहर लोहिया अस्पताल में तैनात हैं और उनसे जानकारी लेने के लिए 9818313342 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र राणा से अल हिन्द अस्पताल में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए 9868738042 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया।

इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest