Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

तिरछी नज़र: ‘विश्व गुरु’ को छोड़कर विदेश में बसने की इच्छा !

अब तो हम विश्व गुरु बनने ही वाले हैं। फिर विश्व गुरु को छोड़ कर, अपने प्यारे दुलारे देश को छोड़कर यह अमरीका, कनाडा, यूरोप या आस्ट्रेलिया में बसने की इतनी इच्छा क्यों? 
Vishw Guru
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार: गूगल

उस दिन गुप्ता जी पार्क में मिल गए। साथ में एक बहुत ही प्यारी सी सात आठ वर्ष की बच्ची थी। वैसे उनकी ओर मैं शायद न भी जाता पर उस प्यारी सी बच्ची के कारण चला ही गया। मैंने जिज्ञासा वश पूछा, "किसकी बच्ची है"?

 "तुम्हारी धेवती है। अपनी मम्मी के साथ अमरीका से आई हुई है"। गुप्ता जी ने आगे कहा, "बड़ी ही भाग्यशाली लड़की है।"

 "हांहांभाग्यशाली तो होगी ही, 2014 के बाद जो पैदा हुई है ना। उससे पहले पैदा हुए लोग तो अभागे ही हैं"मैंने जोड़ा। "सरकार जी स्वयं और देश के सारे मंत्रीअफसरसभी अभागे ही हैं। सोचते हैंन जाने पिछले जन्म में क्या पाप किए थे जो इस देश में जन्म लेना पड़ा"।

"अरे नहीं भी! इसलिए भाग्यशाली नहीं है। तुम तो हर एक बात को एक ही ओर ले जाते हो। भाग्यशाली इस लिए है कि इसके पैदा होते ही इसके पापा को अमरीका में नौकरी मिल गई। और फिर सभी अमरीका जा बसे। हम मिडिल क्लास की तो बस एक ही तमन्ना होती हैकिसी तरह एक बच्चा अमरीका पहुंच जाए। इस बच्ची ने तो हमारी बस वही तमन्ना पूरी कर दी"। 

 "वैसे तो पिंकी केअरे वहीहमारी बिटिया केदो बच्चे हैं। एक बड़ा लड़का और एक यह लड़की। लेकिन हमने उसे समझा दिया है कि बेटेएक बच्चा और होना चाहिए। और वह बच्चा नाअमरीका में ही पैदा करना। वह तो वहां का जन्म से ही नागरिक बन जाएगा। और इन लोगों को भी आसानी हो जायेगी। सात साल होने को आए हैं पर अभी तक ग्रीन कार्ड भी नहीं मिला है"। 

 गुप्ता जी तो चले गए पर मुझे सोच में छोड़ गए। मैं सोच रहा थाअब तो सरकार जी की सरकार है। अब तो हम विश्व गुरु बनने ही वाले हैं। पिछले कई वर्षों से बस विश्व गुरु बनने की दहलीज पर ही खड़े हैं। पांच सात वर्षों से यही सुन रहे हैंविश्व गुरु बनेगा भारत। बना है या नहीं बना हैपता नहीं। फिर विश्व गुरु को छोड़ करअपने प्यारे दुलारे देश को छोड़कर यह अमरीकाकनाडायूरोप या आस्ट्रेलिया में बसने की इतनी इच्छा क्योंजब हम विश्व गुरु नहीं बन रहे थेविश्व गुरु बनने की लाइन में भी नहीं थे तब भी इतने लोग बाहर बसने नहीं जा रहे थे जितने अब विश्व गुरु बनने की संभावना के बादसरकार जी का शासन आने के बाद जा रहे हैं।

 बताते हैंदेश आर्थिक महाशक्ति बन गया है। सबसे अधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। जमीन भले ही यह न दिखाए पर हवा तो यह दिखा ही रही है। आंकड़े तो यही दर्शा रहे हैं। और उन आंकड़ों को यहीं छोड़ हम विदेश भागे जा रहे हैं। कोई देश का पैसा लेकर भाग रहा है तो कोई भ्रष्टाचार कर के भाग रहा है। चलोयह तो देश की सरकार की ही नीति है। देश से बेईमानों कोभ्रष्टाचारियों को कम करने की नीति। नीति है कि बेईमानों कोभ्रष्टाचारियों को या तो देश से बाहर भेज दो या फिर सरकारी पार्टी में शामिल कर लो। वैसे मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये जो लोग भागेमाल्याचौकसीनीरव और ललित मोदी भागेऔर भी लोग भागेवे भागे क्योंभाजपा में शामिल क्यों नहीं हो गएकिसी को भी इस बारे में कुछ पता हो तो मुझे समझाए।

 लेकिन ये यंग जेनरेशन क्यों बाहर भागी जा रही हैक्या उसे यहां कोई काम नहीं मिला। मान लिया नौकरियां नहीं हैंना सरकारी हैं और प्राइवेट भी कम ही हैं। पर क्या उन्हें पकोड़े तलने का ठेला लगाने के लिए कोई ठिया नहीं मिलाया फिर नाले की गैस से चाय बनाने का तरीका समझ नहीं आयादेश से भागने की क्या वजह हैमुझे तो समझ नहीं आ रहा है। किसी को इस बारे में भी कुछ पता हो तो जरा बताए।

 (इस व्यंग्य स्तंभ 'तिरछी नज़र' के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest