NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे
फडणवीस ने कहा कि शिंदे बृहस्पतिवार को शाम साढ़े सात बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
30 Jun 2022
eknath

मुंबई: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फडणवीस और शिंदे की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की गई। हालांकि, अब तक कयास लगाये जा रहे थे कि एकनाथ के नेतृत्व वाले बागी शिवसेना विधायकों के समर्थन से फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

फडणवीस ने कहा कि शिंदे बृहस्पतिवार को शाम साढ़े सात बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में हुये विधानसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जनादेश दिया था, लेकिन इसका अपमान करते हुये महा विकास आघाड़ी सरकार का गठन किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात यहां राजभवन में राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा।

ठाकरे मर्सिडीज कार चलाते हुए राजभवन पहुंचे। ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य और तेजस के साथ-साथ शिवसेना नेता नीलम गोरहे तथा अरविंद सावंत और अन्य लोग भी थे। ठाकरे रात 11 बजकर 44 मिनट पर राजभवन में राज्यपाल कोश्यारी से मिले।

ठाकरे के साथ पहुंचे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के राजभवन पहुंचने पर नारेबाजी की। बाद में ठाकरे उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास 'मातोश्री' लौट गए।

ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी रुचि ‘संख्याबल के खेल’ में नहीं है और इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

Maharashtra
Eknath Shinde
Devendra Fednavis
Uddhav Thackeray

Related Stories

बिहार गठबंधन की उल्टी गिनती? महाराष्ट्र में सरकार कहां है ?

हिरासत के दौरान ईडी ने मुझे बंद कमरे में रखा : संजय राउत ने अदालत में कहा

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मानसूनी आफ़त की चपेट में किसान

शिवसेना विवाद सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में जाने से जांच के घेरे में आई टेंथ शेड्यूल की प्रासंगिकता

शिवसेना व बाग़ी विधायकों की याचिकाएं कई संवैधानिक सवाल उठाती हैं : न्यायालय

लोकशाहीर अण्णा भाऊ साठे की याद में…

उद्धव खेमे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर अभी कोई फ़ैसला नहीं हो: न्यायालय

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या 6 महीने में ही गिर जाएगी महाराष्ट्र की नई सरकार?

क्यों उद्धव ठाकरे को शिवसेना को समवेशिता की राजनीति के रास्ते पर ले जाना चाहिए

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: डेमोक्रेसीजीवियो इंडिया छोड़ो!
    08 Aug 2022
    बताइए, जिस दिन से पीएम जी ने डीपी में तिरंगे की मांग की है, उसी दिन से हाथ धोकर बेचारे भागवत जी के पीछे पड़े हुए हैं--आरएसएस की सोशल मीडिया डीपी में तिरंगा क्यों नहीं है? डीपी में तिरंगा कब लगाएंगे?
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    बीएचयूः फीस बढ़ाने के विरोध में स्टूडेंट्स का केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन, हिन्दी विभाग के बाहर धरना
    08 Aug 2022
    स्टूडेंट्स का कहना है कि बीएचयू के सभी विभागों में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है। शिक्षा के मंदिर को व्यावसायिक केंद्र बनाने की कोशिश न की जाए।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री, पीयूष शर्मा
    योगी के दावों की खुली पोल : 3 सालों में यूपी में 'समग्र शिक्षा अभियान' के तहत 9,103 करोड़ रुपये ख़र्च ही नहीं किए गए
    08 Aug 2022
    शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा था कि राज्य सरकार द्वारा 6,561 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं किया गया, जबकि शिक्षा मंत्रालय के परियोजना अनुमोदन बोर्ड…
  • नवनीश कुमार
    वन संरक्षण नियम-2022: आदिवासियों और वनाधिकार कानून-2006 दोनों के लिए खतरा?
    08 Aug 2022
    वन संरक्षण नियम-2022 देश के आदिवासियों और वनाधिकार क़ानून दोनों के लिए ख़तरा है? आदिवासियों ने कई दशकों तक अपने वनाधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। नतीजा वन अधिकार क़ानून-2006 आया। अब नया वन संरक्षण नियम 2022…
  • भाषा
    धन शोधन मामला : शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    08 Aug 2022
    अदालत ने राउत का घर से बना भोजन और दवाएं मंगाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया। हालांकि, उसने बिस्तर के उनके अनुरोध पर कोई आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें