Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव चार से 13 नवंबर तक आयोजित होगा, 23 भाषाओं में 27 फिल्में दिखायी जाएंगी

इस फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेचिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लग्जमबर्ग, मालटा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन से 23 भाषाओं में फिल्में दिखायी जाएंगी।
European Union Film Festival

नयी दिल्ली: यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव (ईयूएफएफ) चार से 13 नवंबर तक यहां आयोजित किया जाएगा जिसमें यूरोपीय संघ (ईयू) के 27 सदस्य देशों की 27 फिल्में दिखायी जाएंगी।

भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल, ईयू सदस्य देशों के दूतावासों और क्षेत्रीय साझेदारों द्वारा ईयूएफएफ का 27वां संस्करण यूरोपीय संघ और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।

इस फिल्म महोत्सव में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेचिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लग्जमबर्ग, मालटा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन से 23 भाषाओं में फिल्में दिखायी जाएंगी।

फिल्म महोत्सव लोगों की मौजूदगी के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक वर्चुअल रूप से भी फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो अस्तुतो ने एक बयान में कहा, ‘‘यह महोत्सव दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और एनिमेशन जैसी विभिन्न शैलियों के जरिए यूरोप की एक यात्रा पर लेकर जाएगा। चूंकि हम इस साल ईयू-भारत कूटनीतिक संबंध के 60 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं तो यह फिल्म महोत्सव हमारे दीर्घकालीन सांस्कृतिक संबंध का प्रमाण है।’’

ईयूएफएफ का आयोजन नयी दिल्ली में तीन स्थलों इंडिया हैबिटेट सेंटर, इंस्टीट्यूटो सर्वेंटीस और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest