NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
श्रमिक संगठनों के साथ आए किसान संगठन, कोयला श्रमिकों की हड़ताल का भी समर्थन
250 किसान संगठनों की अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों से एकजुटता जताते हुए किसान सम्बन्धी तीनों अध्यादेशो को ‘‘किसानों की लूट कारपोरेट को छूट’’ प्रदान करने वाला बताया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Jul 2020
श्रमिक संगठनों के साथ आए किसान संगठन

भोपाल : अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) ने आज, 3 जुलाई को केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा किये जा रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में साथ दिया और कोयला श्रमिकों की तीन दिन (2-3-4 जुलाई) की हड़ताल का समर्थन किया। इसी के साथ एआईकेएससीसी ने किसानों सम्बन्धी तीनों अध्यादेशो को ‘‘किसानों की लूट-कारपोरेट को छूट’’ प्रदान करने वाला बताया।

250 किसान संगठनों की एआईकेएससीसी की वर्किंग कमेटी सदस्य एवं जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय की राष्ट्रीय संयोजक  ऋचा सिंह और नर्मदा बचाओ आंदोलन, जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय की नेता मेधा पाटकर ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वर्किंग कमेटी की 29 जून को हुई  बैठक  में किसानों के खिलाफ लाए गए तीनों अध्यादेशों को किसान विरोधी कहते हुए पुरज़ोर विरोध किया गया और इसे कॉरपोरेट परस्त बताया गया।

कहा गया कि कृषि उपज, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन व सुविधा अध्यादेश 2020), मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण समझौता अध्यादेश 2020), आवश्यक वस्तु (संशोधन अध्यादेश 2020) तथा साथ में बिजली कानून (संशोधन) विधेयक 2020) आदि अध्यादेशों को लाकर राज्यों के कृषि संबंधी अधिकार छीन लिए है तथा कृषि मार्केट कानून में भी बदलाव किए हैं। इनसे जमाखोरी व कालाबाजारी बढ़ेगी, फसल के दाम घटेंगे, सरकारी एमएसपी समाप्त हो जाएगा, बाजार में खाने के दाम बढ़ेंगे, किसानों की कर्जदारी तथा जमीन से बेदखली व आत्महत्याएं बढ़ेंगी।

एआईकेएससीसी ने डीजल पेट्रोल के दामों में तेज वृद्धि की निंदा करते हुए कहा कि यह सरकारी टैक्स बढ़ाने के कारण हुआ है। सरकार से मांग की कि टैक्स समाप्त कर ईधन के दाम तुरन्त घटाए जाएं।

IMG-20200703-WA0018.jpg

समिति ने श्रम कानूनों में किये जा रहे बदलावों, श्रमिकों के अधिकारों को निरस्त करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांग के समर्थन में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष् समन्वय समिति यह मानती है कि केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन का दुरुपयोग किसानों और मजदूरों के खिलाफ कानून बनाने और कारपोरेट पक्षधर नीतियां तेजी से लागू करने के लिए किया जा रहा है। इस लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों की खोज खबर तक नहीं ली गयी है और केवल समाज को धर्म के आधार पर बाँटने और देश के संसाधन व बाजार बड़े विदेशी व घरेलू कारपोरेट को सौंपने का काम किया जा रहा है।

घोषणाएं करने के बावजूद केंद्र सरकार ने श्रमिकों को तालाबंदी के दौरान मजदूरी का भुगतान नही कराया, उनकी छंटनी नहीं रोकी, सभी मजूदरों को 10 हजार रुपए नगद प्रतिमाह हस्तांतरित नहीं किया, 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों व 68 लाख पेंशनरों का महंगाई भत्ता फ्रीज कर दिया, कई राज्यों में काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 कर दिए। वह सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का थोक में विनिवेश और निजीकरण कर रही है, भारतीय रेलवे, रक्षा, बंदरगाह, डाक, कोयला, एयर इंडिया, बैंक और बीमा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एफडीआई को अनुमति देकर देश के प्राकृतिक संसाधनों की लूट को सुगम बनाने हेतु कोविड -19 लॉकडाउन का इस्तेमाल कर रही है। 

प्रवासी श्रमिकों को न तो मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया, न ही गांव में मनरेगा में 500 रु. प्रतिदिन की दर पर कम से कम 200 दिन काम दिया। 

समन्वय समिति ने देश के सभी किसान संगठनों से स्थानीय स्तर पर आज तीन जुलाई की राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध के कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। साथ ही कोल उद्योगों के निजीकरण पर रोक लगाने व ठेका मजदूरों के हाई पावर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर वेतन देने, राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता अनुसार आश्रितों को रोजगार देने को लेकर 2-3-4 जुलाई की कोयला श्रमिकों की हड़ताल का भी समर्थन किया।

workers protest
Farmer organizations
Coal workers strike
Coal workers
AIKSCC
Lockdown
farmer
corporate

Related Stories

हिमाचल: मनरेगा और निर्माण मज़दूरों ने किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

मनरेगा मज़दूरों को सरकार गिनी पिग समझ रही है, शर्मनाक है उनके जीवन से प्रयोगः ज्यां द्रेज

मनरेगा श्रमिकों का धरना: आवंटन बढ़ाने के साथ मज़दूरी और कार्य दिवस बढ़ाने की मांग

दिल्ली : आंगनवाड़ी कर्मियों ने संसद के पास शुरू किया 4 दिन का 'महापड़ाव'

आंगनवाड़ी अधिकार महापड़ाव: हज़ारों महिलाओं के हक़ों की लड़ाई

जंतर-मंतर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का महापड़ाव शुरू

दिल्ली: सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

मारुति आंदोलन के दस साल, मज़दूरों ने न्याय के लिए निकाला आक्रोश मार्च

छत्तीसगढ़ः कर्मचारियों से हुए भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर सीटू का प्रदर्शन

पूंजीपतियों को सूद पर पैसा बांटने वाले बीएचयू के पास दिहाड़ी श्रमिकों के लिए धन नहीं, मालियों ने की हड़ताल


बाकी खबरें

  • संजय सोलोमन
    विशेष: स्त्री अस्मिता की वो साहित्यिक जंग, जिसने पितृसत्ता को घुटनों के बल ला दिया!
    15 Aug 2022
    सावित्री बाई फुले, पंडिता रमाबाई, एक अज्ञात हिन्दू औरत, रुकैया सख़ावत हुसैन, ताराबाई शिंदे समेत कुछ अन्य महिलाओं ने आगे आकर पितृसत्ता के विरुद्ध स्त्री मुक्ति की जंग छेड़ दी।
  • समीना खान
    लाल सिंह चड्ढा: इस मासूम किरदार को दंगे और कोर्ट कचहरी से दूर ही रखें
    15 Aug 2022
    आमिर ख़ान आज उस स्टेज पर पहुंच चुके हैं जहाँ वह किसी सीमित काल या स्थान के लिए सिनेमा नहीं बनाते। ऐसे में चार बरस बाद आई लाल सिंह चड्ढा उनकी मेहनतों को साबित करती नज़र आती है।
  • हर्षवर्धन
    आज़ादी@75: भारत की आज़ादी की लड़ाई और वामपंथ
    15 Aug 2022
    आज़ादी के आंदोलन में वामपंथियों ने क्या भूमिका निभाई थी इसपर मुख्यधारा में कभी कोई खास चर्चा नहीं हुई और अगर हुई भी है तो बहुत ही संकुचित दायरे में।
  • भाषा
    स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने पतंग उड़ाने की परंपरा से प्रेरित डूडल पेश किया
    15 Aug 2022
    यह आकर्षक डूडल गूगल आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना के बाद पेश किया गया है, जो इन 75 वर्षों के दौरान भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और ‘देश की अटूट और…
  • प्रमोद कपूर
    जब भारत के आम लोगों ने अपनी जान ज़ोखिम में डालकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी
    15 Aug 2022
    1946 में स्वतंत्रता की खातिर अंतिम जंग, रॉयल इंडियन नेवी म्युटिनी द्वारा लड़ी गई थी, उस आईएनए से प्रेरित युवा रॉयल इंडियन नेवी के नौसैनिकों के ऐतिहासिक विद्रोह की घटना को प्रमोद कपूर एक बार फिर से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें