Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोग घायल, सात गिरफ़्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद अहमदनगर पुलिस के जवान मौक़े पर पहुंचे और गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Maharashtra clash
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : iStock

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 270 किलोमीटर दूर राहुरी के गुहा गांव में सोमवार सुबह हुई, जब एक समूह नाथपंथी संप्रदाय के एक मंदिर में अनुष्ठान कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि यह मंदिर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के करीब स्थित है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मंदिर में प्रार्थना की जा रही थी और स्पीकर तेज आवाज में था, दूसरे समुदाय के एक समूह ने आवाज कम करने के लिए कहा। हालांकि, इससे दोनों समूहों के बीच बहस हुई।’’ विवाद के दौरान मंदिर के पुजारी और एक अन्य व्यक्ति की दूसरे समूह ने पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इसके चलते दोनों समूहों के बीच झड़प हो गई।

झड़प के दौरान मंदिर पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद उस समूह ने भी दूसरे समूह के धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि पथराव के कारण दोनों धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अहमदनगर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

अधिकारी ने बताया कि राहुरी पुलिस स्टेशन में दोनों तरफ से शिकायत दिये जाने के बाद दोनों समूहों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest