Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

केरल : कुडुंबश्री की 46 लाख महिलाओं ने मीटिंग में 25 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की

इस महिला समूह की 25वीं वर्षगांठ 17 मई 2023 को संगठन के स्थापना दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
kudumbashree

26 जनवरी को कुडुंबश्री की 3.09 लाख नेबरहुड ग्रुप्स की लगभग 46 महिलाओं ने गणतंत्र दिवस मनाने और संगठन की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक साथ बैठक की।

केरल सरकार ने 17 मई को संगठन की 25वीं वर्षगांठ मनाने की घोषणा की है। नयनार के नेतृत्व में राज्य में गरीबी उन्मूलन मिशन के रूप में 17 मई 1998 को वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा (LDF) के शासन में कुडुंबश्री की स्थापना की गई थी। ‘चुवाडु 2023’ के नाम से इस नेबरहुड ग्रुप ने अब तक हुई गतिविधियों और व्यक्तियों और उनके परिवारों और समाज पर हुए प्रभाव का विस्तृत निरीक्षण किया।

संगठन के लिए अगले पांच वर्षों के लिए सूक्ष्म-स्तर पर कार्य योजना तैयार करने में सक्षम होना चर्चा का महत्वपूर्ण बिंदु था।

मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और कुडुंबश्री मिशन के अधिकारियों ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया। यह संगठन स्थानीय स्व-शासन विभाग(LSD) के अंतर्गत आता है तथा सरकार द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अपनी गतिविधियों के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतता है।

महिलाओं और समाज पर प्रभाव

25वीं वर्षगांठ के लिए समारोहों की शुरुआत करने के लिए इस संगठन ने 26 जनवरी को अब तक की उपलब्धियों पर चर्चा करने को लेकर सभी नेबरहुड ग्रुप्स को बुलाने का निर्णय लिया था।

राज्य भर में हुए कार्यक्रमों में पास-पड़ोस की सफाई, नई सड़कें बनाना और वरिष्ट सदस्यों को सम्मानित करना शामिल था।

एम.बी. राजेश

कुडुंबश्री के सदस्यों के लिए एक टेलीविज़न संदेश में एलएसजी मंत्री एम.बी. राजेश ने संगठन की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, “पिछली चौथाई शताब्दी में संगठन ने समाज में सामान्य तौर पर और महिलाओं में खासतौर से क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। कुडुंबश्री के बाद महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आए हैं।

नेबरहुड की बैठकों (जिसे अयालकूटम कहते हैं) में तीन महत्वपूर्ण संरचना पर चर्चा की। ये हैं नेबरहुड ग्रुप्स, एरिया डेवलपमेंट सोसायटी और कम्युनिटी डेवलपमेंट सोसायटी।

कुडुंबश्री मिशन के कार्यक्रम प्रबंधक सी.पी. निषाद ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, “इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य पास-पड़ोस के हाइजीन, संगठन का सदस्यों व उनके परिवारों पर प्रभाव और अगले पांच सालों के लिए कार्य योजना बनाने पर केंद्रित था।

उन्होंने आगे कहा, “ सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा घोषित परियोजनाओं सहित विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी कर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने की कोशिश की है। अधिकांश नेबरहुड ग्रुप्स ने स्वयं स्वागत गीत बनाया जिसमें उन्होंने धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और महिला अधिकारों को गीत में समाहित किया है। मंत्रियों और कार्यकारी निदेशकों द्वारा दिए गए संदेशों को यूट्यूब चैनल पर 2.44 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है। संगठन के सदस्यों को कोविड-19 के लिए किए गए योगदान, बच्चों के लिए पोषण और उद्यमिता व भूखों को भोजन तथा त्योहारों का आयोजन आदि के लिए अच्छी पहचान मिली है।”

कार्य योजनाओं पर फोकस

विभिन्न मोर्चों पर महिलाओं को सशक्त करने में संगठन ने उल्लेखनीय योगदान किया है। संगठन विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है जैसे कि स्थानीय आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण माइक्रोफाईनेंस इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा घोषित की जाने वाली स्कीमों का भी कार्यान्वयन करता है।

कुडुंबश्री के सदस्य अत्यधिक गरीबी वाली आबादी, रोजगार चाहने वाले युवाओं, दुग्धपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं की देखभाल, आदिवासी विकास और बालसभा के माध्यम से बच्चों के सशक्तिकरण के लिए काम करता है।

निषाद कहते हैं –“बैठकों में स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय, गरीबी उन्मूलन में संभावित हस्तक्षेप और नए सहायक समूह बनाने के संबंध में चर्चा हुई। यह चर्चा 25 वर्षों के अनुभवों पर आधारित थी।“

कुडुंबश्री के सदस्य राजनीति में भी सक्रिय हैं बहुत सी निर्वाचित महिलाएं सक्रिय सदस्य हैं।

संगठन ने रजत जयंती समारोह में कुडुंबश्री की उपलब्धियों के संबंध में ब्लॉग, रील्स आदि के रूप में प्रतियोगिताओं की घोषणा की है।

25वीं वर्षगांठ का समापन 17 मई 2023 को कुडुंबश्री की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के साथ होगा।

मूल रुप से अंग्रेज़ी में प्रकाशित ख़बर को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

Kerala: 46 Lakh Women of Kudumbashree Meet to Discuss Achievements over Past 25 Years

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest