NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम
कर्मचारियों के संगठन ने एलआईसी के मूल्य को कम करने पर भी चिंता ज़ाहिर की। उनके मुताबिक़ यह एलआईसी के पॉलिसी धारकों और देश के नागरिकों के भरोसे का गंभीर उल्लंघन है।
रौनक छाबड़ा
30 Apr 2022
LIC

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों ने 4 मई को दो घंटे की हड़ताल करने का ऐलान किया है। यह कर्मचारी जीवन बीमा निगम के आईपीओ को लाए जाने का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यह कंपनी के निजीकरण की दिशा में पहला कदम है। 4 मई को ही कंपनी का आईपीओ आना था। 

इस हड़ताल में वर्ग 3 और वर्ग 4 के करीब 80 हजार कर्मचारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज़ एसोसिएशन (एआईआईईए) और ऑल इंडिया एलआईसी एंप्लाइज़ फेडरेशन (एआईएलसीईएफ) ने किया है। 

एलआईसी संस्थाओं ने हड़ताल पर जाने के फैसले को आईपीओ के खिलाफ प्रदर्शन दर्ज करने के लिए उठाया गया कदम बताया है। यह दोनों ही संगठन मिलकर मैदान पर काम करने वाले एजेंट्स को छोड़कर सारे कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

AIIEA ने इस हफ़्ते की शुरुआत में एक स्टेटमेंट में कहा, "आईपीओ एलआईसी के बुनियादी मूल्यों का उल्लंघन करता है। पिछले 65-70 सालों में एलआईसी देश की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय विकास का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। अर्थव्यवस्था में कोई भी ऐसा क्षेत्र खोजना मुश्किल है, जहां एलआईसी के पदचिन्ह ना हों।"

बीमा कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठनों में शामिल संगठन ने कहा कि एलआईसी का आईपीओ उन लाखों पॉलिसी धारकों के लिए भी अनैतिक है, जो एलआईसी के असली मालिक हैं। 

एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी के स्थानांतरण का फैसला केंद्र सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में लिया था। लेकिन यह बाद में बताया गया कि इश्यू के आकार को 5 फ़ीसदी से कम कर 3.5 फ़ीसदी कर दिया गया। इसी तरह इश्यू की कीमत में भी कमी की गई।  ऐसा बाजार की प्रतिकूल स्थितियों के चलते किया गया है। 

इस तरह एलआईसी की कीमत 6 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। जबकि पहले यह अधिकतम 10 लाख करोड़ रुपये तक आंकी गई थी। तब आईपीओ का आकार 21 हजार करोड़ रुपये का था।  ऐसा भी बताया गया था कि एलआईसी के एम्बेडेड वेल्यू (ईवी) का अनुमान तब पहली बार 5.4 लाख करोड़ रुपये लगाया गया था।

कर्मचारी संगठनों ने एलआईसी की कीमत को कम आंके जाने पर भी चिंता जताई, उनके मुताबिक यह पॉलिसी धारकों और देश के नागरिकों के विश्वास का गंभीर उल्लंघन है। बुधवार को जारी किए गए वक्तव्य में एआईआईईए ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलआईसी की कीमत में कमी, केंद्र सरकार की सरकारी बीमा कंपनी में शेयरों को बेचने की व्याकुलता को ज़्यादा स्पष्टता से प्रदर्शित करती है। 

एआईआईईए ने शुक्रवार को न्यूज़क्लिक को बताया कि इस हड़ताल को पूरे देश में लागू करवाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। 

उन्होंने कहा, "हर ब्रान्च के स्तर पर संगठन के सदस्य अभियान के कार्यक्रमों में रोज हिस्सा ले रहे हैं। वे इस मामले में ना केवल बीमा कर्मचारियों, बल्कि आम जनता में भी जानकारी फैला रहे हैं।" हालांकि उन्होंने माना कि केंद्र द्वारा बनाए गए विमर्श को पूरी तरह बदलना बड़ा मुश्किल है, क्योंकि एलआईसी आईपीओ को लेकर फिलहाल मीडिया में बहुत हो हल्ला है। 

भटनागर ने आगे बताया कि 4 मई को होने वाली हड़ताल में वे तय करना चाहते हैं कि उसमें ज़्यादा से ज़्यादा कर्मचारी हिस्सा लें। वे कहते हैं, "हम भविष्य में एलआईसी के संभावित निजीकरण के खिलाफ़ और कंपनी को बचाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।"

गुरुवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने भी केंद्र को एलआईसी आईपीओ को खोलने के "देश विरोधी" कदम को उठाने पर लताड़ लगाई। 

सीटू ने कहा, “अपने छद्म-राष्ट्रवादी लबादे से इतर, बीजेपी सरकार वैश्विक और घरेलू, तथाकथित निवेशकों की मांग के सामने झुक गई है, जो लंबे वक़्त से सबसे बड़े सार्वजनिक वित्तीय संस्थान को निगलने के लिए आवाज उठा रहे थे।”

इस बीच केंद्र सरकार को विपक्षी दलों की आलोचना भी झेलनी पड़ी है, विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के कदम को एलआईसी के सार्वजनिक चरित्र को खत्म करने की दिशा में पहला कदम बताया है। बता दें जीवन बीमा निगम के पास बीमा बाज़ार का दो तिहाई हिस्सा है।

एक वक्तव्य में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) और सीपीआई ने केंद्र सरकार की आलोचना की है, जबकि द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक़, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

LIC Employees to Observe Walkout Strike Against LIC IPO on May 4

LIC
LIC IPO
Central Government
Modi government
LIC employees
LIC Employees Unions
Privatisation
CPIM
CPI
CITU
Congress

Related Stories

विचार-विश्लेषण: क्या भाजपा का अभियान भारत को अखंड बनाता है?

भाजपा सरकार अगर जनकल्याणकारी होती तो मुफ़्तख़ोरी जैसी शब्दावाली का इस्तेमाल न करती

आजादी @75:  निजीकरण की सड़क पर चलने से आम आदमी का भला नहीं हो सकता

आज़ादी@75: भारत की आज़ादी की लड़ाई और वामपंथ

ख़बरों के आगे-पीछे:  क्या हैं वेंकैया के रिटायरमेंट के मायने और क्यों हैं ममता और सिसोदिया मुश्किल में

एमपी में बांध टूटने का ख़तरा: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

आज़ादी@75: यह समय मूल्यांकन का है

हिमाचल: मनरेगा और निर्माण मज़दूरों ने किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं : राहुल

बिहार: नीतीश के नेतृत्व में बनेगी महागठबंधन की सरकार; तेजस्वी को मिल सकता है डिप्टी सीएम का पद


बाकी खबरें

  • संजय सोलोमन
    विशेष: स्त्री अस्मिता की वो साहित्यिक जंग, जिसने पितृसत्ता को घुटनों के बल ला दिया!
    15 Aug 2022
    सावित्री बाई फुले, पंडिता रमाबाई, एक अज्ञात हिन्दू औरत, रुकैया सख़ावत हुसैन, ताराबाई शिंदे समेत कुछ अन्य महिलाओं ने आगे आकर पितृसत्ता के विरुद्ध स्त्री मुक्ति की जंग छेड़ दी।
  • समीना खान
    लाल सिंह चड्ढा: इस मासूम किरदार को दंगे और कोर्ट कचहरी से दूर ही रखें
    15 Aug 2022
    आमिर ख़ान आज उस स्टेज पर पहुंच चुके हैं जहाँ वह किसी सीमित काल या स्थान के लिए सिनेमा नहीं बनाते। ऐसे में चार बरस बाद आई लाल सिंह चड्ढा उनकी मेहनतों को साबित करती नज़र आती है।
  • हर्षवर्धन
    आज़ादी@75: भारत की आज़ादी की लड़ाई और वामपंथ
    15 Aug 2022
    आज़ादी के आंदोलन में वामपंथियों ने क्या भूमिका निभाई थी इसपर मुख्यधारा में कभी कोई खास चर्चा नहीं हुई और अगर हुई भी है तो बहुत ही संकुचित दायरे में।
  • भाषा
    स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने पतंग उड़ाने की परंपरा से प्रेरित डूडल पेश किया
    15 Aug 2022
    यह आकर्षक डूडल गूगल आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना के बाद पेश किया गया है, जो इन 75 वर्षों के दौरान भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और ‘देश की अटूट और…
  • प्रमोद कपूर
    जब भारत के आम लोगों ने अपनी जान ज़ोखिम में डालकर आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी
    15 Aug 2022
    1946 में स्वतंत्रता की खातिर अंतिम जंग, रॉयल इंडियन नेवी म्युटिनी द्वारा लड़ी गई थी, उस आईएनए से प्रेरित युवा रॉयल इंडियन नेवी के नौसैनिकों के ऐतिहासिक विद्रोह की घटना को प्रमोद कपूर एक बार फिर से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें