NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र सियासत: क्या कहता है दलबदल क़ानून, किसके हाथ लगेगी सत्ता?
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में जो खेल खेला है, उसके बाद फिलहाल उद्धव ठाकरे के सभी हथियार फेल हो चुके हैं। अब देखना होगा कि सत्ता किसके हाथ लगती है।
रवि शंकर दुबे
23 Jun 2022
Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र में चल रही सियासी जंग में फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने हथियार डाल दिए हैं और मुख्यमंत्री आवास भी खाली कर दिया है। कहने का मतलब ये है कि उनके पार्टी के ही दिग्गज नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें मात दे दी। इसमें अचरज की बात यह है कि उन्हें कुछ पता ही नहीं था। जिसको लेकर एनसीपी चीफ लगातार गृह मंत्री पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

हालांकि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास खाली करने से पहले एक फेसबुक लाइव कर इतना ज़रूर कह दिया कि वो ख़ुद के लालच के लिए मुख्यमंत्री नहीं बने थे, बल्कि सभी समर्थित दलों की सहमति से इस पद पर बैठे थे। साथ ही उन्होंने हिंदुत्व को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया और कहा कि जिस हिंदुत्व की परिभाषा बाला साहेब ने सिखाई थी वो अभी भी हमारे अंदर ज़िंदा है।

ये बात दरअसल हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पीछे की राजनीति कुछ भी हो, लेकिन बाग़ी एकनाथ शिंदे इसी हिंदुत्व वाली बात को ढाल बनाकर सरकार गिराने पर तुले हुए हैं। जिसका फायदा उठाकर एकनाथ सिर्फ सरकार ही नहीं गिरा रहे बल्कि शिवसेना के मालिकाना हक पर भी अपना दावा ठोक रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या एकनाथ शिंदे के दावे में कितना दम हैं।

आपको बता दें कि किसी की सरकार को गिराने के लिए बहुमत खत्म करने की ज़रूरत होती है, लेकिन पार्टी तोड़ने के लिए पार्टी के निर्वाचित विधायकों की संख्या से दो तिहाई विधायकों को तोड़ने की ज़रूर होती है। यानी मौजूदा वक्त में शिवसेना के पास 55 विधायक हैं, जिसका दो तिहाई होता है 37... कहने का अर्थ यह है कि अगर एकनाथ शिंदे 37 या इससे अधिक विधायक जुटा लेते हैं तो आसानी से शिवसेना पर अपना दावा ठोक सकते हैं, जिसके बाद एकनाथ शिंदे चुनाव आयोग के पास जाकर शिवसेना के नाम, निशान, झंडे और रंग को उनके हवाले करने के लिए अपील कर सकते हैं।

इसका एक पहलू ये भी है कि अगर एकनाथ शिंदे ऐसा नहीं पर पाते हैं यानी 37 विधायकों की टोली इकट्ठा नहीं कर पाते तो सरकार तो गिर जाएगी लेकिन शिंदे के साथ गए 36 या उससे कम सभी विधायकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा यानी बाग़ियों की सदस्यता खत्म कर दी जाएगी।

भाजपा के साथ सरकार बना सकते हैं एकनाथ?

यदि शिवसेना के बागी विधायकों को एक नए दल के तौर पर मान्यता नहीं मिलती है और अगर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाए तो सत्ता का सपना देख रही भाजपा के लिए ये सबसे बड़ा रोड़ा होगा। अगर विधायकों के बयानों के आधार पर भाजपा  को सरकार बनाने का मौका मिलता है, तो फिर नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना होगा।

नई सरकार बनने के बाद अगर स्पीकर उनके पक्ष में नहीं है तो स्पीकर को बदला जाएगा। इस पर भी विवाद होने की संभावना है। इस परिस्थिति में भी मामला कोर्ट में जाएगा।

भंग हो सकती है विधानसभा?

वहीं अगर महाविकास अघाड़ी सरकार गवर्नर के सामने मांग रखती है कि मौजूदा सदन को भंग कर दिया जाए, तो इस परिस्थिति में गवर्नर इसे मान लें ये ज़रूरी नहीं है। इस वक्त राज्यपाल को अपने विवेक से देखना है कि सरकार ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश कहीं अपना बहुमत खोने के डर से तो नहीं की है? क्या मौजूदा सरकार के पास बहुमत बचा है?

ऐसी स्थिति में राज्यपाल विधानसभा को भंग करने की बजाय दूसरे संभावित विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। यानी भाजपा भी बागी विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश कर सकती है।

राष्ट्रपति शासन लग सकता है?

महाराष्ट्र में जो सियासी संकट तैयार हुआ है उसमें राष्ट्रपति शासन लगने की भी ठोस संभावना बनती दिख रही है। अगर उद्धव सरकार की तरफ से सदन को भंग करने की मांग की गई और राज्यपाल को ऐसा लगा कि सरकार बहुमत खो चुकी है। अगर कोई दूसरा गुट बहुमत के आसपास नहीं दिखता है तो ऐसी परिस्थिति में राज्यपाल राष्ट्रपति शासन की सिफारिश भी कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर राज्यपाल सदन भंग करते हैं तो इसका असर राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पर होगा, वहीं अगर राष्ट्रपति शासन लगेगा तो विधायक राष्ट्रपति चुनाव में वोट कर सकेंगे।

डिप्टी स्पीकर के हाथ में बाग़ियों की योग्यता

महाराष्ट्र में दो साल से स्थायी स्पीकर का चुनाव नहीं हो सका है। फिलहाल कार्यवाहक स्पीकर ही विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। डिप्टी स्पीकर एनसीपी  के विधायक हैं। अगर शिंदे गुट के बागी विधायक 37 का मैजिक फिगर क्रॉस नहीं कर पाते हैं। तो ये बागी विधायकों पर दल-बदल कानून लग जाएगा और बात विधायकों की सदस्यता जाने पर आ जाएगी। अब स्पीकर को ही इन बागी विधायकों की योग्यता और अयोग्यता पर फैसला लेना होगा। चूंकि डिप्टी विधायक एनसीपी  के हैं, ऐसे में वो इन बागी विधायकों पर क्या फैसला करते हैं ये देखना भी दिलचस्प हो जाएगा।

फिलहाल महाराष्ट्र का संकट जिस तरह से गहराता जा रहा है, कहना ग़लत नहीं होगा कि सरकार बदलने की पूरी तैयारी कर ली गई है, क्योंकि सूत्रों से ख़बर है कि एकनाथ शिंदे उद्धव के द्वारा दिए गए मुख्यमंत्री पद को भी ठुकरा चुके हैं। ख़ैर... महाराष्ट्र का पूरा मामला गवर्नर, डिप्टी स्पीकर और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिक गया है।

Maharashtra
Maharastra Political Crises
Uddhav Thackeray
Shiv sena
Eknath Shinde

Related Stories

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता

मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही घंटों में शिंदे ने ठाकरे सरकार के फ़ैसलों को पलटा, अब आरे जंगल में फिर बनेगा मेट्रो कारशेड

महाराष्ट्र सियासत: एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा के बड़े प्लान का हिस्सा!

उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करते हुए खुश नहीं दिख रहे थे फडणवीस, परंतु आदेश का पालन किया: पवार

शिंदे के तीर से भाजपा के तीन निशाने: शिवसेना, NCP और मराठे

शिंदे ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, फडणवीस बने उप मुख्यमंत्री

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट से जुड़ा घटनाक्रम

सत्ता ही नहीं, शिव सेना पर कब्ज़ा भी चाहती है भाजपा

शाह-सोरेन मुलाकात: क्या झारखंड में भी होगा महाराष्ट्र वाला खेल?


बाकी खबरें

  • भाषा
    दिल्ली में जोरबाग स्टेशन पर चलती मेट्रो के आगे कूदी महिला, मौत
    04 Jul 2022
    घटना जोर बाग मेट्रो स्टेशन के येलो लाइन पर घटी। इसके कारण इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी कि महिला प्लेटफॉर्म से कूद…
  • भाषा
    ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा न्यायालय
    04 Jul 2022
    न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि गर्मी की छुट्टी के बाद शीर्ष अदालत के फिर से खुलने पर याचिकाओं को अगले सप्ताह उपयुक्त पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया…
  • भाषा
    अदालत ने वर्षा जल संचय के मुद्दे पर सभी पक्षों को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए दिया चार सप्ताह का समय
    04 Jul 2022
    ‘वर्षा जल संचयन’ बारिश के पानी को किसी खास माध्यम से संचय करने या इकट्ठा करने की प्रक्रिया को कहा जाता है।
  • भाषा
    एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता
    04 Jul 2022
    288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 99 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। 
  • भाषा
    हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से 16 लोगों की मौत
    04 Jul 2022
    कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खड्ड में गिर गई।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें