Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

बिना किसी सदन का सदस्य बने गद्दी पर बैठेंगे उद्धव, होंगे ऐसे 8वें मुख्यमंत्री

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार शाम महाराष्ट्र में उन सात नेताओं की जमात में शामिल हो जायेंगे जो विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं रहते हुए भी मुख्यमंत्री बने।
Uddhav-Thackeray
Image courtesy: MediaVigil

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चले आ रही सियासी उठापठक के बाद बृहस्पतिवार शाम, 28 नवंबर को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह राज्य के आठवें मुख्यमंत्री होंगे जो विधायक नहीं रहते हुए भी राज्य के मुख्यमंत्री बने।

उद्धव ठाकरे से पहले कांग्रेस नेता ए आर अंतुलेवसंतदादा पाटिलशिवाजीराव निलांगेकर पाटिलशंकरराव चव्हाणसुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण उन नेताओं में शामिल हैं जो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते वक्त राज्य विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं थे। तत्कालीन कांग्रेस नेता एवं मौजूदा राकांपा प्रमुख शरद पवार का नाम भी इन्हीं नेताओं में शुमार है।

गौरतलब है कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार कोई नेता यदि विधानसभा या विधान परिषद् का सदस्य नहीं है तो उसे पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होता है। जून 1980 में मुख्यमंत्री बनने वाले अंतुले राज्य में ऐसे पहले नेता थे। वसंतदादा पाटिल एक सांसद के तौर पर इस्तीफा देने के बाद फरवरी 1983 में मुख्यमंत्री बने थे। निलांगेकर पाटिल जून 1985 में मुख्यमंत्री बने थे जबकि शंकरराव चव्हाण जो उस वक्त केंद्रीय मंत्री थेमार्च 1986 में राज्य के शीर्ष पद पर आसीन हुए थे।

नरसिंह राव सरकार में पवार तब रक्षा मंत्री थे लेकिन मुंबई में दंगे के बाद सुधाकरराव नाइक के इस पद से हटने के बाद मार्च 1993 में पवार का नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आया था।

इसी तरहमनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में पृथ्वीराज चव्हाण मंत्री थे लेकिन वह भी अशोक चव्हाण की जगह नवंबर 2010 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। अंतुलेनिलांगेकर पाटिल और शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानसभा उपचुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे।अन्य चार नेताओं ने विधान परिषद् का सदस्य बनकर संवैधानिक प्रावधान को पूरा किया था।

हालांकि महाराष्ट्र की सत्ता में उप मुख्यमंत्री पद पर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद अजित पवार ने कहा कि मैं आज शपथ नहीं ले रहा हूं। आज शिवसेनाएनसीपी और कांग्रेस के छह नेता शपथ लेंगे। उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला पार्टी लेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा की जाएगी। आज कुल छह नेता (प्रत्येक पार्टी से दोशपथ लेंगे।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest