खरगे, राहुल सहित कई नेताओं ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
खरगे और राहुल गांधी ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
खरगे ने ट्वीट कर कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।"
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।
लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।
‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/JL4CRjWZEu— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 27, 2023
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत बहुत बड़ी है। यह एक प्रकाश पुंज की तरह है जो भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं आधुनिकता जैसे उन मूल्यों को प्रज्वलित करती है जिनके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।"
Pandit Jawaharlal Nehru's legacy stands tall, like a beacon, illuminating the idea of India and the values he dedicated his life for - Freedom, Democracy, Secularism & Modernity.
His vision and values always guide our conscience and actions. pic.twitter.com/z5S4bwgKiX— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2023
उन्होंने कहा, " उनके दृष्टिकोण और मूल्य हमारी चेतना एवं कदमों का मार्गदर्शन करते हैं। "
कांग्रेस ने ट्वीट किया, "हम अपने पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं। वह एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपनी आर्थिक नीतियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के जरिये देश को नई ऊंचाई प्रदान की।"
We remember Pt. Jawaharlal Nehru, our first Prime Minister and the “Architect of Modern India” on his death anniversary.
A visionary who led the nation to great heights through a plethora of economic policies and industrial establishments. From the ‘Temples of Modern India’… pic.twitter.com/KexN767Mlm— Congress (@INCIndia) May 27, 2023
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के समय से 27 मई,1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे।
भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का 1964 में निधन हो गया था।
(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।