Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

एक साल में अवैध रूप से देश में घुसने की कोशिश के आरोप में क़रीब 97,000 भारतीय गिरफ़्तार : अमेरिका

ग़ैरक़ानूनी रूप से अमेरिकी सीमा पार करते हुए पकड़े गए भारतीयों की संख्या में पिछले वर्षों के मुक़ाबले पांच गुना वृद्धि हुई है।
America
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : Getty Images

अमेरिका में अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच गैरकानूनी रूप से सीमा पार कर घुसने के आरोप में रिकॉर्ड 96,917 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (यूसीबीपी) विभाग के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

गैरकानूनी रूप से अमेरिकी सीमा पार करते हुए पकड़े गए भारतीयों की संख्या में पिछले वर्षों के मुकाबले पांच गुना वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में 19,883 भारतीय पकड़े गए। 2020-21 में 30,662 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था जबकि 2021-22 में यह संख्या 63,927 थी।

अक्टूबर 2022 से इस साल सितंबर तक गिरफ्तार 96,917 भारतीयों में से 30,010 को कनाडाई सीमा पर और 41,770 को मेक्सिको के साथ लगती अग्रिम सीमा पर पकड़ा गया। वित्त वर्ष 2023 में 84,000 भारतीय वयस्क गैरकानूनी रूप से अमेरिका में आए। गिरफ्तार लोगों में 730 नाबालिग भी शामिल हैं।

अमेरिकी सरकार का वित्त वर्ष एक अक्टूबर से 30 सितंबर तक होता है।

इस बीच, सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने बृहस्पतिवार को सीनेट में कहा कि ये लोग मेक्सिको तक पहुंचने के लिए फ्रांस जैसे देशों से करीब चार बार उड़ानों में सवार होते हैं और फिर गिरोहों की मदद से सीमा तक पहुंचने के लिए, बस में सवार होते हैं। बस का इंतजाम गिरोह ही करते हैं।

लैंकफोर्ड ने कहा, ‘‘इस साल अभी तक हमें भारत से आए 45,000 लोग मिले हैं जो हमारी दक्षिणी सीमा पार कर घुसे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने देश में डर महसूस होता है।’’

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest