Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

खराब मौसम के कारण सिक्किम में 2000 से अधिक पर्यटक फंसे

अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उत्तरी सिक्किम जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किये हैं।
Sikkim
फ़ोटो साभार: स्क्रीनशॉट/ANI

गंगटोक : पिछले तीन दिनों में भारी वर्षा होने से सड़कें बंद हो जाने के कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुग क्षेत्र में 60 कॉलेज विद्यार्थियों समेत 2400 से अधिक पर्यटक फंस गये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।    

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 2464 फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बसों एवं 70 छोटे वाहनों को लगाया है।

उन्होंने बताया कि अब तक तीन बस और दो अन्य वाहन 123 पर्यटकों को लेकर राज्य की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के त्वरित प्रतिक्रिया दल, सिक्किम पुलिस, जीआरईएफ ,बीआरओ, आईटीबीपी, सेना और ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन के कर्मी सिक्किम के कर्मी फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

इस बीच, चुंगथांग जाने वाली सड़क कई स्थानों पर बंद है। वर्षा रुक जाने के बाद उसकी मरम्मत का काम शुरू होगा।

अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उत्तरी सिक्किम जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर शुरू किये हैं।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest