Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

राष्ट्रपति ने सिसोदिया और जैन के इस्तीफे स्वीकार किये, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मंत्री नियुक्त

राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार में मंत्री भी नियुक्त किया।
aap

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लिये हैं।

दोनों नेता इस समय क्रमश: कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

राष्ट्रपति ने आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार में मंत्री भी नियुक्त किया।

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मनीष सिसोदिया का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जैन के संदर्भ में भी इसी तरह की अधिसूचना जारी की गयी।

सीबीआई ने 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति (अब समाप्त हो चुकी) को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।

जैन को कथित धनशोधन के एक मामले में 30 मई, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं।

भारद्वाज 2013 से आप के विधायक हैं और इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं।

आतिशी शिक्षा विभाग में सिसोदिया की सलाहकार थीं।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest