NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
बांदा में दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
दस साल पूर्व गांव के ही एक युवक ने लड़की से दुष्कर्म किया था। मामले में अदालत ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई थी। दोषी हाल में सजा काटकर जेल से रिहा हुआ है और लड़की को फिर से तंग करने लगा था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Jan 2021
बांदा में दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बांदा जिले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पीड़िता जिसकी उम्र 17 वर्ष है, उससे 10 साल पूर्व सात साल की उम्र में दुष्कर्म किया गया था। दोषी युवक जिसको एक अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी, वह हाल ही में सजा काट कर जेल से रिहा हुआ है।

घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। थाना की खप्टिहा कला पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘जिले के एक गांव में 17 साल की एक लड़की ने अपने घर में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम बुधवार को कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।’’

अधिकारी ने लड़की के पिता के हवाले से बताया कि 10 साल पूर्व गांव के ही एक युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था। मामले में अदालत ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई थी। दोषी हाल में सजा काटकर जेल से रिहा हुआ है और लड़की को फिर से तंग करने लगा था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि दोषी युवक ने पुरानी घटना की चर्चा कर कई जगह से उसकी शादी तुड़वा दी थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।

राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्‍यूरो  की “भारत में अपराध 2019” रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 2014-2019 के बीच, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह भारत में महिलाओं के खिलाफ कुल अपराधों का 15 प्रतिशत है. उत्तर प्रदेश, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (POCSO) के तहत नबलिगों के खिलाफ हिंसा के दर्ज मामलों (7,444) में देश में सबसे पहले पहले नंबर पर है I

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

UttarPradesh
Banda district
Banda Rape case
rape case
crimes against women
violence against women
women safety
Yogi Adityanath
UP police

Trending

किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
दिल्ली: निगमकर्मियों के हड़ताल का 11वां दिन, कर्मचारी वेतन और जनता सफ़ाई के लिए परेशान
जो निधि राज़दान के साथ हुआ, वो साइबर फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है!
हर एक घंटे में सौ भारतीय किसान हो जाते हैं भूमिहीन
भारत में "Anti Conversion Law" का इतिहास
क़रीब दो महीने पूरे, 60 ज़िंदगियां गुज़रीं, 9 दौर की बातचीत ख़त्म: प्रदर्शन कर रहे किसान उम्मीद की तस्वीर हैं

Related Stories

सोनिया यादव
यूपी: क्या मायावती के अलग चुनाव लड़ने का ऐलान बसपा के अस्तित्व को बचा पायेगा?
15 January 2021
“उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बसपा इन दोनों राज्यों म
बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के कई अश्लील वीडियो मिले
भाषा
यूपी : बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के कई अश्लील वीडियो मिले
14 January 2021
जालौन (उप्र) :  उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के जब्त लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क से
अंतरधार्मिक विवाह
सोनिया यादव
अंतरधार्मिक विवाह को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद हालात बदलेंगे?
14 January 2021
उत्तर प्रदेश में एक ओर बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अवैध धर्मांतरण कानून के जरिए अंतरधार्मिक विवाह की स्थिति को और जटिल बना रही है तो व

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • ट्यूनीशिया
    पीपल्स डिस्पैच
    बढ़ते आर्थिक संकट और पुलिस की बर्बरता को लेकर ट्यूनीशिया में विरोध प्रदर्शन जारी
    18 Jan 2021
    प्रदर्शनकारी जिनमें ज़्यादातर युवा शामिल हैं उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नए सिरे से लॉकडाउन की घोषणा का भी विरोध किया।
  • दिल्ली में क़रीब 10 महीने बाद 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खुले स्कूल
    भाषा
    दिल्ली में क़रीब 10 महीने बाद 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खुले स्कूल
    18 Jan 2021
    स्कूल ने यहां गलियारों में ‘‘वापसी पर स्वागत है’’ के पोस्टर लगाए और शिक्षक हाथ में सेनिटाइज़र लिए खड़े थे। स्कूल में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक छात्रा का तापमान भी मापा गया।
  • किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
    18 Jan 2021
    ट्रैक्टर रैली रोकने संबंधी याचिका पर न्यायालय ने कहा है कि यह कानून-व्यस्था का मामला है। उधर, किसानों ने ट्रैक्टर रैली के लिए अपना रूट जारी कर दिया है। यह रैली दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर निकाली…
  • बिहार में एक और चीनी मिल की बंदी और हजारों किसानों की तबाही
    पुष्यमित्र
    बिहार में एक और चीनी मिल की बंदी और हज़ारों किसानों की तबाही
    18 Jan 2021
    कभी देश के लिए 40 फीसदी चीनी उत्पादन करने वाले बिहार में 33 चीनी मिल हुआ करते थे, अब सिर्फ 10 चीनी मिल बचे हैं।
  • दिल्ली: निगमकर्मियों के हड़ताल का 11वां दिन, कर्मचारी वेतन और जनता सफ़ाई के लिए परेशान
    सना सुल्तान
    दिल्ली: निगमकर्मियों के हड़ताल का 11वां दिन, कर्मचारी वेतन और जनता सफ़ाई के लिए परेशान
    18 Jan 2021
    उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी पिछले सात जनवरी से हड़ताल पर हैं जिससे पूरे इलाक़े में कूड़े का अंबार लग गया है। इसलिए अब कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों का गुस्सा भी नगर निगम में सत्तासीन बीजेपी और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें