Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

अफ़वाहें, महामारी और सामाजिक रोग : इतिहास ख़ुद को दोहराता रहता है

जब से कोरोनो वायरस का डर शुरू हुआ है, तबसे इस महामारी के लिए चीनी आवाम और चीनी संस्कृतियों को दोषी ठहराये जाने का विचार सामने आने लगा है। इसकी जगह हमें इस बात को संदर्भ में भी इसे देखना चाहिए कि भारत में जो हैज़े की महामारी शुरू हुई थी, वह पूरी दुनिया में फैल गयी थी।
coronavirus

उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य मेंजब हैज़ा (cholera) और प्लेग (plague)  से लंदन में हज़ारों लोग मारे गये थेतब एक बात,जो बार-बार कही गयी थी,वह यह थी,"जब तक महामारी हज़ारों को अपना शिकार बनाती हैतबतक डर लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुका होता है।" दुनिया के किसी भी हिस्से में जब भी महामारी हुई हैअफ़वाहग़लत सूचनायें और दुष्प्रचार हमारी सूचना प्रणाली पर राज करते रहे हैं।

यही कोरोनो वायरस के मामले में भी हो रहा है। जानकार इस भ्रामक जानकारी के तेज़ी से फैलने के पीछे व्हाट्सएपफ़ेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया टूल को ज़िम्मेदार मानते हैं। हालांकिकुछ सबसे विनाशकारी महामारियों के इतिहास पर एक नज़र डालने से एक अलग ही तस्वीर नज़र आती है। जब इंटरनेट नहीं भी होता, तब भी इस बीमारी के बारे में अफ़वाहें और ग़लत जानकारियां व्यापक रूप से प्रसारित होतीं। इन अफ़वाहों और ग़लत जानकारियों से लड़ने की आवश्यकता उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी कि कोरोनो वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई अहम है।

उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य में जब लंदन में हैज़ा फैला थातब लोग डॉक्टर और पुजारियों (priests), दोनों की तरफ़ बराबर-बराबर तादाद में रूख़ कर रहे थे। वे हैज़ा से संक्रमित लोगों को इलाज सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर मार्च कर रहे थे। अपनी किताब, ‘द घोस्ट मैप’ में स्टीवन जॉनसन ने प्लेग के कुछ लोकप्रिय समाधानों का उल्लेख किया हैजिसमें सॉंडर के एंटी-मेफिटिक फ्ल्यूडओपियॉइड से सम्बन्धित कंपाउंडब्रांडीदेसी नुस्खे और जुलाब शामिल हैं। ब्रांडी डिहाइड्रेशन को बढ़ा देती है, इसके बावजूद चिकित्सकों द्वारा इसके इस्तेमाल की सिफ़ारिश की जाती थीजो कि हैज़ा के मामले में बहुत घातक है। ब्रांडी का उपयोग इतना प्रचलित हो गया था कि लोग ब्रांडी को घरों में शुद्ध करने के लिए उसी तरह छिड़कते थे, जैसे कि भारत में लोग गंगा जल को छिड़कते हैं।

इस तथ्य के बावजूद कि जॉन स्नो जैसे लोगों ने तबतक साबित कर दिया था कि हैज़ा दूषित पानी से फैल रहा था, अफ़वाहें तेज़ी से फैलीं। शुरुआती दिनों में तो सरकार ने भी जॉन स्नो के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। बाद के दिनों में सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने के बाद भी लोग इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने जो कुछ कहा था, उसे आम लोगों को समझाने के लिए उन्हें एक नक्शे को स्केच करके दिखाना पड़ा था कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मौत जल निकायोंख़ासकर पानी के पंपों के क़रीब हुई है।

हैज़ा के प्रसार को समझने और रोकने के लिए वैज्ञानिक और तर्कसंगत प्रयासों के बावजूदलोगों का एक बड़ा हिस्सा आस्था को मानते हैं और हैज़े से जुड़ी अफ़वाहों के फ़ैलाने में अपना योगदान करते रहते हैं। जब सरकारों ने हैज़े के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सीवर निर्माण शुरू किया थातो अफ़वाहें थीं कि सीवर की खुदाई से उस सड़े-गले चीज़ों का पता चला थाबल्कि अफ़वाहें तो यहां तक थीं कि अब भी प्लेग से मरे लोगों के दफ़्न किये जाने वाली जगह से मारक लाशों ने अड़ोस-पड़ोस का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। बड़े अखबारों ने सीवर निर्माताओं के बारे में रिपोर्ट छापी और इस हद तक उनकी आलोचना की कि सरकार को इस मामले की जांच के लिए एक आयोग तक का गठन करना पड़ा था।

कोरोना वायरस का मामला भी काफी हद तकख़ासकर भारत में ऐसा ही है। COVID-19 के लिए दवा की नयी खोज को लेकर संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं। मीडिया कोरोनो वायरस से ठीक होने वालों के मामलों को कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ कामयाब दवा की नयी खोज के रूप में प्रस्तुत कर रहा हैजबकि मीडिया इस बात उल्लेख नहीं कर रहा है कि दुनिया भर में कोरोनो वायरस से संक्रमित होने वाले लगभग 90% लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसारदुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मृत्यु का अनुपात 3% से 4% के बीच है।

मगरइस समय गोमूत्रतुलसीधूपआदि जैसे उपायों को कोरोनो वायरस के लिए कारगर 'दवाके रूप में प्रचारित किया जा रहा है। कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर एक सामूहिक सभा में गो कोरोना गो’ का जाप करते हुए हमारे राजनीतिक प्रतिनिधि तो एक क़दम और आगे बढ़ चले हैं। भारत में लोगों का मानना है कि नासा द्वारा COVID-19 के ख़िलाफ़ कार्रवाई में घंटियोंशंखस्टील की थालियों की सामूहिक ध्वनि को कारगर पाया गया है।

चिकित्सा विशेषज्ञों से बार-बार अपील किये जाने के बावजूद लोग अपने पैतृक गांवों का सफ़र कर रहे हैं। जब स्थानीय लोगों के लिए एक राष्ट्रव्यापी अपील की जा चुकी थी, इसके बावजूद दिल्ली से बिहार के लिए अलग-अलग रास्तों से ऑटो रिक्शा चालकों की रवानगी की ख़बरें सामने आयी थीं। इन स्थितियों में सफ़र करना सबसे घातक हो सकता हैमहाराष्ट्र और गुजरात में कार्य करने वाले बिहार और यूपी के विस्थापित मज़दूर अपने पैतृक गांवों की यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।

नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और उन पर हमलों किये जाने की ख़बरें देखी गयी हैं। जब से कोरोनो वायरस का डर शुरू हुआ हैतबसे इस महामारी के लिए चीनी आवाम और चीनी संस्कृतियों को दोषी ठहराये जाने का विचार सामने आने लगा है। इसकी जगह हमें इस बात को संदर्भ में भी इसे देखना चाहिए कि भारत में जो हैज़े की महामारी शुरू हुई थीवह पूरी दुनिया में फैल गयी थी। प्लेग यूरोप में शुरू हुआ था और दुनिया के हर कोने में पहुंच गया था। जॉनसन लिखते हैं कि उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान हुए हैज़ा और प्लेग के समय मज़दूर वर्ग के मैले और गंदे जीवन और यहूदियों को उस महामारी के फ़ैलने के लिए दोषी ठहराया गया था। जॉनसन ने यह भी बताया है कि हैज़ा और प्लेग ने अमीर और ग़रीब, दोनों को समान रूप से प्रभावित किया था। एक दूसरे पर दोष मढ़ने के बजायवैश्विक संकट से लड़ने के लिए एक वैश्विक पहल की ज़रूरत है।

 (लेखक संजीव कुमारमुंबई स्थित TISS में प्रोग्राम मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उनसे इस ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है : [email protected]ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं।)

 अंग्रेजी में लिखे गए मूल आलेख को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं

Rumours, Epidemics and Social Illness: History Repeats Itself

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest