Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

वैज्ञानिकों ने नवंबर को लगातार छठा गर्म महीना बताया, 2023 सबसे गर्म वर्ष रहा

वैज्ञानिकों ने कहा कि नवंबर पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में 1.75 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था, जो अक्टूबर और सितंबर के बाद किसी भी महीने के लिए औसत से अधिक गर्म था।
HOT
Photo Courtesy : Mint

यूरोपीय जलवायु एजेंसी की गणना के अनुसार इस साल नवंबर में लगातार छठे महीने धरती पर गर्मी का नया रिकॉर्ड बना और गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ सबसे गर्म शरद ऋतु भी शामिल रही।

वर्ष 2023 में केवल एक महीना शेष है और यह साल सबसे गर्म वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा ने बुधवार तड़के घोषणा की कि नवंबर पिछले साल के सबसे गर्म नवंबर की तुलना में लगभग एक तिहाई डिग्री सेल्सियस (0.57 डिग्री फारेनहाइट) अधिक गर्म महीना था।

वैज्ञानिकों ने कहा कि नवंबर पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में 1.75 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था, जो अक्टूबर और सितंबर के बाद किसी भी महीने के लिए औसत से अधिक गर्म था।

कॉपरनिकस की उपनिदेशक सामंथा बर्गेस ने कहा, ‘‘पिछला आधा साल वास्तव में चौंकाने वाला रहा है। वैज्ञानिक इसके कारण का वर्णन नहीं कर पा रहे हैं।’’

नवंबर में औसत तापमान 14.22 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले 30 वर्षों के औसत से 0.85 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म है।

बर्गेस के अनुसार, महीने के दौरान दो दिन पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म थे, जो पहले कभी नहीं हुआ था।

कॉपरनिकस के वैज्ञानिकों ने गणना की है कि यह साल पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में अब तक 1.46 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा है, जो कि 2016 के पिछले सबसे गर्म वर्ष की तुलना में लगभग सात डिग्री अधिक गर्म तापमान है। यह जलवायु परिवर्तन के लिए विश्व द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब है।

कॉपरनिकस की गणना के अनुसार, इस साल की उत्तरी शरद ऋतु भी दुनिया की अब तक की सबसे गर्म शरद ऋतु है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest