NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन
सुबह से ही मज़दूर नेताओं और यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्र में जाकर मज़दूरों से काम का बहिष्कार करने की अपील की और उसके बाद मज़दूरों ने एकत्रित होकर औद्योगिक क्षेत्रों में रैली भी की। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Mar 2022
strike

आज यानी मंगलवार को देशव्यापी आम हड़ताल का दूसरा दिन है। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने दो दिन की अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था। आज भी कल की तरह ही मज़दूर अपने औद्दोगिक क्षेत्रों में गेटबंदी कर जुलूस निकाला जा रहा है। जबकि सरकारी और सर्विस सेक्टर के कर्मचारी ने कल अपने-अपने कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

दूसरे दिन भी सभी कर्मचारियों ने अपने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जबकि दिल्ली में संसद  के पास जंतर-मंतर पर  बैंक, एलआईसी, पोस्टल, जल बोर्ड के कर्मचारी और स्कीम वर्कर और बाकी अन्य कर्मचारी और नागरिक समाज के लोग  शामिल होंगे। यहीं पर सभी ट्रेड यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के नेता शामिल होंगे।

सुबह से ही मज़दूर नेताओं और यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्र में जाकर मज़दूरों से काम का बहिष्कार करने की अपील की और उसके बाद मज़दूरों ने एकत्रित होकर औद्योगिक क्षेत्रों में रैली भी की। 

देशभर में  सड़क परिवहन निगम की बसें सड़कों से नदारत रहीं, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और निजी बसें भी राज्यभर में नजर नहीं आईं।

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों- इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी के मंच ने कर्मचारियों से ईपीएफओ की ब्याज दर में कमी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, केरोसिन और सीएनजी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी, चार श्रम संहिताएं और राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन का विरोध करने का आह्वान किया है।

परिवहन, रेलवे, बिजली, बैंकिंग और बीमा, कोयला, इस्पात, तेल, दूरसंचार, डाक और आयकर में करोड़ों श्रमिकों ने, विशेष रूप से केरल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और असम में- दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल में भाग लिया। 

सीटू की राष्ट्रीय सचिव एआर सिंधु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "अधिकांश राज्यों में औद्योगिक क्षेत्र बंद रहे। दिल्ली के सभी प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में हड़ताल प्रभावी रही।”

इस  हड़ताल में असंगठित क्षेत्र और  निर्माण मज़दूरों ने भी भाग लिया। लगातार सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पर हमला कर रही है। 

Bharat Bandh
general strike
countrywide strike
INTUC
AITUC
hms
CITU
AIUTUC
TUCC
SEWA
AICCTU
LPF
UTUC
Narendra modi
BJP
farmers
Workers
Labour

Related Stories

दुनिया भर की: श्रमिक असंतोष की तपिश झेल रहा है समूचा यूरोप

देश में न सिर्फ़ सैन्यकर्मियों की बल्कि जजों, डॉक्टरों, शिक्षकों की भी भारी कमी है

अग्निपथ के ख़िलाफ़ दिल्ली में भी गर्म रहा माहौल; कांग्रेस ने रोकी ट्रेन, 24 घंटे बाद रिहा हुए वाम कार्यकर्ता

अग्निपथ योजना: नव उदारवादी भूत के साए में काम करती मोदी सरकार

'अग्निपथ' अपडेटः चंदौली में लाठीचार्ज से गुस्साए युवाओं ने पुलिस की जीप फूंकी, ग़ाज़ीपुर में भी बवाल

कटाक्ष: हमें अग्निवीर देने के लिए थैंक यू मोदी जी!

SSC-GD 2018 : परीक्षा पास करने के बाद नियुक्ति का इंतज़ार, नागपुर से दिल्ली चला अभ्यर्थियों का पैदल मार्च

राहुल से पूछताछ अभी बाकी है...

...और सब्र का पैमाना छलक गया

कॉरपोरेट कब्ज़े के ख़िलाफ़ जनान्दोलन का बढ़ता दायरा : बढ़ता दमन, गहराती साज़िशें


बाकी खबरें

  • बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध तेज़, छात्र संगठनों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध तेज़, छात्र संगठनों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
    25 Jun 2022
    अग्निपथ योजना को लेकर चल रहा विरोध बिहार में अभी थमा नहीं है। राज्य के छात्र व युवा संगठनों ने 29 जून को बिहार विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है।
  • Saare Sukhan Humare
    न्यूज़क्लिक टीम
    सारे सुख़न हमारे : बच्चों और बचपन की शायरी
    25 Jun 2022
    "मेरे दिल के किसी कोने में इक मासूम सा बच्चा, बड़ों की देख कर दुनिया बड़ा होने से डरता है"
  • एपी
    नॉर्वे में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 10 घायल : आतंकवादी हमले की आशंका
    25 Jun 2022
    पुलिस अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया 42 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति ईरानी मूल का नॉर्वे का नागरिक है, जिसकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। पुलिस ने हमलावर…
  • भाषा
    राष्ट्रपति चुनाव में बसपा का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला : मायावती
    25 Jun 2022
    बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में कहा, ‘‘राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में बसपा अपना फैसला लेने के लिए आजाद है। पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने आंदोलन का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने…
  • महेश कुमार
    कैसे भाजपा, शिवसेना के अस्तित्व के लिए बन गई खतरा?
    25 Jun 2022
    शिवसेना ने हमेशा कोशिश की है कि वह भाजपा के हिन्दुत्व से अपने को अलग करे। क्योंकि वर्षों से भाजपा का हिन्दुत्व, शिवसेना के हिंदुत्व पर हावी हो रहा था और इसका व्यापक फ़ायदा भाजपा को मिल रहा था।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें